शादी में गिफ्ट देने के लिए 4 ट्रेंडी चांदी की पायल डिजाइंस देखें यहां, खुश हो जाएगी आपकी दोस्त

शादी में हर दुल्हन पहनने के लिए चांदी की पायल जरूर खरीदती है, लेकिन पैसों की कमी की वजह से हो सकता है कि वह अपनी पसंद की पायल न खरीद पाए। ऐसे में अगर आप अपनी दोस्त की शादी अटेंड करने जा रही हैं, तो आप उसे गिफ्ट में चांदी की पायल दे सकती हैं। भारतीय शादियों में पायल का खास महत्व होता है। हर दुल्हन चाहती है कि उसके पास एक सुंदर और अपनी पसंदीदा पायल हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में चल रहे पायल के डिजाइन के बारे में बताएंगे। आपकी दोस्त इस गिफ्ट को देखकर खुश हो जाएगी।
मोर डिजाइन वाली पायल
आजकल महिलाओं को मोर डिजाइन वाली पायल बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। ऐसी पायल रॉयल और ट्रेडिशनल लुक के लिए बेस्ट होती है। इस तरह के पायल में आजकल रंगीन स्टोन या कुंदन लगे हुए भी आने लगे हैं। आप अपनी दोस्त की शादी में उसे इस तरह की पायल गिफ्ट कर सकती हैं।
image credit- SilvermercDesignsPrivate Limited/nyka
पतली पट्टी में घुंघरू वाली पायल
आपकी दोस्त को अगर छन-छन घुंघरू वाली पायल पसंद है, तो उसे आप ऐसे डिजाइन गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह की पायल पतली होती है और इसमें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर घुंघरू लगे होते हैं। ऐसे पायल डिजाइन क्लासी भी लगते हैं और हर तरह क कपड़ों पर सुंदर लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- Wedding Day पर आपके लहंगे के साथ खूब जचेंगे ये Bridal Shoes Designs, जानें क्या है इनका प्राइस?
image credit- etsy/pinterest
स्टोन / कुंदन वर्क पायल
पायल के डिजाइन में आजकल तरह-तरह के स्टोर का भी यूज होने लगा है। आप कलर के हिसाब से भी पायल का चुनाव कर सकती हैं। आपकी दोस्त के फेवरेट रंगो के हिसाब से आप स्टोन का चयन करें और पायल गिफ्ट करें। यकीन मानिए, आपकी दोस्त को यह डिजाइन बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है।
image credit- Saumyas Jewellery/pinterest
मिनिमल चेन स्टाइल पायल
कुछ महिलाएं बिलकुल सिंपल पायल डिजाइन पसंद करती हैं। उसमें उन्हें कोई डिजाइन और कोई घुंघरू नहीं चाहिए। पतली चेन जैसी पायल दिखने में सुंदर भी लगती है और जींस या सूट के साथ पहनने के लिए भी अच्छी होती है। आप अगर डेली वियर के हिसाब से अपनी दोस्त को कोई गिफ्ट देने का सोच रही हैं, तो आप इसका चुनाव कर सकती हैं।
चांदी की पायल ज्यादा महंगी नहीं आती। 5 से 8 हजार रुपये के अंदर आप आसानी से पायल खरीद लेंगी, इसलिए आपको पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- pinterest, amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।