Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:40 AM IST

Multicolor Bead Payal Designs: पैरों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे ये ट्रेंडी मल्टीकलर पायल, देखें डिजाइंस

Multicolor Bead Payal Designs: पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिकतर महिलाएं एक से एक खूबसूरत बिछिया और पायल शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर मल्टीकलर पायल को शामिल कर सकती हैं। यह आपके पैरों को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। 
Updated:- 2026-04-02, 12:51 IST
image

इन दिनों मल्टीकलर पायल का क्रेज अधिकतर महिलाओं में देखा गया है। ऐसे में अगर आपको भी पायल पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर एक से एक खूबसूरत पायल शामिल करती हैं, तो अब आपको डिजाइंस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए आज हम कुछ ऐसे लेटेस्ट मल्टी कलर पायल के डिजाइंस बताएंगे, जो बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन पायल डिजाइंस के बारे में।

नवरत्न जेमस्टोन पायल डिजाइंस

अगर आप चाहती हैं, कि आपके पैरों की खूबसूरती दोगुनी हो और आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सके, तो एक जैसी एसेसरीज शामिल करने के बजाय आप इस तरह के मल्टीकलर नवरत्न जेमस्टोन पायल डिजाइंस को शामिल कर सकती हैं। इस तरह के पायल डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट रहेंगे।

2 - 2026-04-02T124726.205

अर्टिफिशियल मल्टीकलर सर्कुलर स्टोन पायल डिजाइन

अगर आपको पायल पहनने का बहुत शौक है, तो आप अपने कलेक्शन में ऐसे खूबसूरत अर्टिफिशियल मल्टीकलर सर्कुलर स्टोन पायल डिजाइन भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे पायल आपको डिफरेंट और यूनिक लुक देने में मदद करेंगे। इस तरह के पायल को आप नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती है या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसे पायल मिल जाएंगे।

3 - 2026-04-02T124733.691

कलरफुल स्टोन घुंघरू पायल डिजाइन

आपके लिए इस तरह की खूबसूरत कलरफुल स्टोन घुंघरू पायल डिजाइन भी सही रहेगी, जिसे आप साड़ी या किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर अपने पैरों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती है। ऐसे पायल डिजाइंस का क्रेज अधिकतर महिलाओं में देखा गया है। आप इसे अपने किसी भी आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं। इसमें मल्टीकलर स्टोन होने की वजह से यह आपके हर आउटफिट को परफेक्ट बना देंगे।

4 - 2026-04-02T124731.658

यह भी पढ़ें- बेटी को कन्यादान में देना है यादगार तोहफा, तो ये पायल डिजाइंस हैं बेस्ट

गोल्ड प्लेटेड क्रिस्टल बीड मल्टीकलर पायल

अधिकतर महिलाओं को पायल पहनने का बहुत शौक होता है। ऐसे में अगर आप भी लेटेस्ट और नए डिजाइन के पायल की तलाश में है, तो अब आपको डिजाइंस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए यह लेटेस्ट गोल्ड प्लेटेड क्रिस्टल बीड मल्टीकलर पायल सही रहेगा। इसे आप अपने किसी भी ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट के साथ शामिल कर पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं।

1 - 2026-04-02T124728.951

सिल्वर प्लेटेड कलरफुल पायल डिजाइंस

अगर आप किसी खास मौके पर ट्रेडीशनल आउटफिट पहन रही हैं और इसके साथ एक्सेसरीज भी शामिल कर रही हैं, तो अपनी एक्सेसरीज में आप इस तरह के लेटेस्ट सिल्वर प्लेटेड कलरफुल पायल डिजाइंस को भी कैरी कर सकती हैं। ऐसे पायल आपके पूरे इवेंट वाले लुक को गॉर्जियस और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

6 (53)

यह भी पढ़ें- Ajmeri Payal Ke Designs: पैरों की खूबसूरती बढ़ा देंगे अजमेरी पायल डिजाइंस, डेली वियर में पहनने के लिए भी है बेस्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : pinterest/Ittiba khan/Raju Chowdary/Yavedi/HAVANI AKARSHA/Gajendra sahu

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।