Blouse Sleeves Designs: हैवी बाजू पर स्मार्ट लुक देंगे ये यूनिक ब्लाउज स्लीव्स डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Blouse Sleeves Designs For Fat Arms: यदि आपकी बाजू हैवी हैं और आप ब्लाउज बनवाते वक्त उसकी स्लीव्स डिजाइन को लेकर कंफ्यूज रहती हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे यूनिक ब्लाउज स्लीव्स के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप अपने टेलर से बनवा सकती हैं।
Updated:- 2025-02-12, 19:42 IST
stylish blouse sleeves

कहा जाता है कि अपनी बॉडी टाइप के अनुसार कपड़ों का चयन करने पर ही हमारा लुक खिलता है। हर किसी का बॉडी स्ट्रक्चर अलग होता है। जिसके चलते हर इंसान पर हर कपड़ा नहीं जंचता है। ऐसे में हमें ऑउटफिट खरीदने या सिलवाने से पहले उसका सलेक्शन करना आना बेहद जरूरी होता है। तब जाकर हम परफेक्ट लुक में नजर आते हैं। साड़ी इंडियन पहनावे की शान है। जिसको आप हर मौके पर पहनकर सबका दिल जीत सकती हैं। वहीं साड़ी पहनते समय ब्लाउज डिजाइन का काफीध्यान रखना पड़ता है, क्यूंकि ब्लाउज अट्रैक्टिव होने पर ही साड़ी का लुक निखर कर आता है।

अक्सर कुछ लोगों का चेस्ट तो कुछ लोगों की बाजू मोटी होती हैं। ऐसे में ऐसी महिलाएं अपना ब्लाउज सिलवाते समय काफी असमंजस में रहती है। आखिर किस टाइप की स्लीव्स डिजाइन बनवाई जाएं। ताकि फैट छुप भी जाए और लुक भी स्टाइलिश नजर आए। यदि आपकी बाजू भी हैवी हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ब्लाउज स्लीव्स के ट्रेंडी डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप या तो अपने टेलर से स्टिच करवा सकती हैं और या फिर मार्केट से रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। आइए देखें कुछ यूनिक स्लीव्स डिजाइन्स।

कोल्ड शोल्डर स्लीव्स

cold shoulder

कुछ स्लीव्स का डिजाइन कभी आउट नहीं होता है। उन्हीं में से एक है कोल्ड शोल्डर स्लीव्स डिजाइन। हैवी बाजू के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। इसको आप अपने किसी भी ब्लाउज के संग आसानी से बनवा सकती हैं। पहनने के बाद यह डिजाइन काफी स्मार्ट लुक देता है। इसको आप अपनी सिल्क साड़ी के ब्लाउज संग बनवा सकती हैं। इस ब्लाउज पर आप गोल्डन कलर की या अपनी साड़ी के मैचिंग की पाइपीन भी लगवा सकती हैं। साथ ही, आप चाहे तो स्लीव्स में दिए गए कट में कोई टसल भी लटका सकती हैं।

कफ स्लीव्स

cuff sleeves

मोटी बाजू पर आप ऐसी कफ स्लीव्स भी स्टिच करवा सकती हैं। यह स्लीव्स डिजाइन देखने में पफ स्लीव्स की तरह लगता है, लेकिन यह ऊपर से पफ और नीचे की ओर एक चौड़े कपड़े के बॉर्डर से बंद होती हैं। इस डिजाइन में आपकी स्लीव्स स्लिम लगती हैं। इस बाजू के डिजाइन संग आप नेकलाइन को वी शेप में रख सकती हैं। यह डिजाइन आपके साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बना देगा है। इसको आप ऑर्गेंजा साड़ी के संग बनवाएं।

ये भी पढ़ें: वेलेंटाइन वीक पर पार्टनर के साथ डिनर डेट या पार्टी में जाने का प्लान तो स्टाइल करें ये फुल स्लीव्स वाली शॉर्ट ड्रेसेस

फ्लटर स्लीव्स

double layer

आजकल फ्लटर स्लीव्स ब्लाउज से लेकर ड्रेसेस हर तरह के ऑउटफिट संग देखने को मिल रही है। इन स्लीव्स का डिजाइन काफी क्लासी लगता है। इस तरह की स्लीव्स के ब्लाउज आपको मार्केट में भी आसानी से मिल जाएंगे। इसको आप किसी भी फैब्रिक के ब्लाउज के संग अलग से नेट लेकर बनवा सकती हैं। इसमें आप अपनी चॉइस के अनुसार लेयर बनवा सकती हैं। ऐसे स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन शिफॉन और जॉर्जेट साड़ी के संग सुंदर लगते हैं।

ये भी पढ़ें: समर सीजन में ब्लाउज स्लीव्स के ये लेटेस्ट डिजाइन देंगे आपको ट्रेंडी लुक, इस तरह करें कैरी 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: myntra/Ethnovog/studio rasa/HERE&NOW/Bindigasm's Advi/INDYA

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।