High Slit Gown Designs: लंबी लड़कियां नाइट पार्टी में स्टाइल करें ऐसे 4 हाई स्लिट गाउन, लुक दिखेगा ग्लैमरस

Stylish High Slit Gown Designs: यदि आपकी हाइट लंबी है और आप नाइट पार्टी में अपना लुक ग्लैमरस बनाने के सोच रही हैं, तो आज हम आपको हाई स्लिट गाउन का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी आइडिया ले सकती हैं।
stylish gowns

ऐसा कहा जाता है कि लंबी हाइट वाली लड़कियों पर हर तरह के ऑउटफिट खिलते हैं, लेकिन इस टाइप के अटायर ऐसी हाइट वाली लड़कियों और खिलते हैं। इसके बारे में हर कोई नहीं जानता है। यदि हम अपनी बॉडी के अनुसार कपड़े कैरी करते हैं तो हमारा परफेक्ट और खूबसूरत लगता है। आज हम आपको हाई स्लिट गाउन के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो कि लंबी हाइट वाली लड़कियों के लिए बेस्ट रहेंगे। इनको आप नाइट पार्टी डेट नाइट किसी भी मौके पर स्टाइल करके अपना लुक ग्लैमरस बना सकती हैं। इन हाई स्लिट गाउन को कैरी करने के बाद आप अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करने के साथ स्मार्ट भी दिखेंगी।

इस तरह के गाउन आपको पार्टी में सबसे डिफरेंट लुक देंगे। ऐसे गाउन न केवल लंबी लड़कियों के लुक को निखारते हैं, बल्कि यह आपको अट्रैक्टिव भी बनाते हैं। आइए जान लेते हैं गाउन को स्टाइल करने के परफेक्ट तरीका। ताकि आपका लुक किसी भी इवेंट में मॉडर्न नजर आए। इन गाउन को कैरी करके आप गर्ल्स गैंग में अपने क्लासी लुक का जलवा दिखा सकती हैं। आइए देखें कुछ हाई स्लिट गाउन के डिजाइन।

कट आउट हाई स्लिट गाउन

अगर आपको नाइट पार्टी में खुद को स्मार्ट लुक देना है, तो उसके लिए कट आउट गाउन बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इस तरह के गाउन आपके लुक को कॉन्फिडेंस फील कराने के साथ आपको मॉडर्न टच देते हैं। यह गाउन आपको आसानी से ऑनलाइन 1000 रुपये से 1500 रुपये की कीमत में मिल भी जाएंगे। एक्ट्रेस की तरह डार्क पिंक कलर का हाई स्लिट गाउन आपकी पर्सनालिटी को निखार देगा। इसके संग आप सिल्वर कलर के बिग इयररिंग्स पेयर आप करें। हेयर स्टाइल को हाफ कर्ल करके मेकअप को ग्लॉसी टच दें। साथ में गोल्डन हाई हील्स परफेक्ट लुक देंगी।

cut out gown

स्ट्रैपी प्लेन हाई स्लिट गाउन

नाइट पार्टीज के लिए इस तरह के स्ट्रैपी हाई स्लिट गाउन परफेक्ट लुक देते हैं। इनको कैरी करने के बाद आपका लुक काफी मॉडर्न लगता है। ऐसे गाउन कैरी करने के बाद लंबी हाइट वाली लड़कियों का लुक ग्रेसफुल नजर आता है। ऐसे गाउन देखने से ज्यादा पहने के बाद फैशन स्टेटमेंट देते हैं। इनके संग आप कोई भी फंकी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। साथ में ओपन बाउंसी हेयर न्यूड मेकअप आपको परफेक्ट लुक देगा। इस ब्लू गाउन के संग सिल्वर हील्स पेयर की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Slit Cut Gown: पार्टी में स्टाइल करें इन एक्ट्रेस के ये 3 स्लिट कट गाउन, देखें डिजाइंस

plain slit gown

डीपनैक सिक्विन हाई स्लिट गाउन

यदि आपको नाइट पार्टीज में अपने ग्लैमरस लुक का जलवा बिखेरना है, तो आपके लिए इस तरह का डीपनैक सीक्विन वर्क गाउन बेस्ट रहेगा। इस गाउन के संग नग वाला चोकर स्टड इयररिंग्स और बोल्ड मेकअप स्मोकी आई आपको कातिलाना लुक देगा। अगर आप लंबी होने के साथ स्लिम है तो यह गाउन आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। ऐसे गाउन लंबी लड़कियों के लुक को अट्रैक्टिव बनाते हैं। इस डीपनैक गाउन के संग हाई पोनी हेयर स्टाइल मिनिमल मेकअप और सिक्विन वर्क वाली हील्स आपका लुक कंप्लीट कर देंगी।

ये भी पढ़ें: Pre Wedding Dresses: प्री वेडिंग शूट के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाउन

shimmery gown

ट्यूब हैवी वर्क गाउन

ट्यूब गाउन का लुक पहनने के बाद काफी स्टाइलिश लगता है। इस गाउन को पहनते वक्त हमें कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। इस गाउन के संग आपको स्ट्रैपलेस ब्रा या सिलिकॉन ब्रा पैड्स कैरी करने पड़ते हैं। इस गाउन के संग आप चेन स्टाइल वाले लांग इयररिंग्स पहनें। साथ में शिमरी आई विद न्यूड मेकअप टच दें। हेयर स्टाइल को आप स्ट्रेट करके ओपन रखें और व्हाइट कलर की हील्स पहनें। ऐसे गाउन आपको ऑनलाइन 1500 से 2500 रुपये की कीमत में मिल जाएंगे।

silver gown

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/Chitrangda Singh

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP