herzindagi
Green bangles designs

ये बेहतरीन हरी चूड़ियां बनाएंगी आपके हाथों को खूबसूरत

सावन में हरी चूड़ी पहनने का काफी महत्व होता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं इन्हें पहनना पसंद करती हैं इस बार सावन में हरी चूड़ियों के इन डिजाइन को ट्राई करें और हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं।
Editorial
Updated:- 2023-07-07, 19:10 IST

सावन का महीना शुरू हो गया है। इस महीने में हरे रंग का काफी महत्व होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी महीने में हरियाली तीज आती है जिनमें हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनी जाती है। सुहागिन महिलाओं के लिए ये दिन बेहद खास होता है। इस दिन वो सोलह सिंगार करती हैं और अच्छे से तैयार होकर इस दिन को सेलिब्रेट करती हैं।

अगर आप भी इस बार तीज पर अच्छे से तैयार होना चाहती हैं तो हरे रंग की चूड़ियों के इन डिजाइन को पहनना बिल्कुल भी न भूले। इसके बिना तो आपका सिंगार अधूरा लगेगा। चलिए जानते हैं हरी चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन के बारे में।

स्टोन वर्क चूड़ियां

Stone work bangles

चूड़ियां कई तरह की होती हैं लाख की चूड़ियां, कांच और मेटल से भी चूड़ियां बनाई जाती हैं। जिसे हर एक महिला अपने हिसाब से स्टाइल करती हैं। इस बार आप स्टोन वर्क की चूड़ियों को ट्राई करें। इसमें छोटे-छोटे डिजाइन बने हुए होते हैं जो काफी अच्छे लगते हैं। इस तरीके की डिजाइन वाली चूड़ियों को आप सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आपको कोई और चीज हाथ में पहनने की जरूरत नहीं है।

थ्रेड वर्क चूड़िया

Threat work bangles

अगर आपको हैवी वर्क वाली चूड़ियां पहनना पसंद है तो इसके लिए आप थ्रेड वर्क वाली चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके की चूड़ियां साड़ी के साथ काफी अच्छी लगती हैं। इसमें आप बीच में सिंपल चूड़ियां (सिंपल चूड़ी स्टाइल टिप्स) या फिर कड़ा भी डाल सकती हैं। वरना इस डिजाइन में मोटे कड़े आते हैं उन्हें भी स्टाइल कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Teej 2022: कांच की चूड़ियों के ये डिजाइंस, सुहागिन स्त्रियों के हाथों पर लगाएंगे चार चांद

यह विडियो भी देखें

वेलवेट चूड़ियां

Velvet bangles

सिंपल लुक हर लड़की को पसंद होता है। अगर आपको भी सिंपल चूड़ियों को स्टाइल करना पसंद है तो वेलवेट चूड़ियों को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके की चूड़ियां सूट, साड़ी, लहंगा हर एक आउटफिट में अच्छी लगती हैं। अगर आपको इसमें कुछ एड करना है तो अपने आउटफिट से मैच करके कड़े या फिर चूड़ियां एड कर सकती हैं। इससे भी चूड़ियां काफी अच्छी लगती हैं। इन्हें आप सिंपल भी स्टाइल कर सकती हैं और हैवी करके भी पहन सकती हैं।

मोतियों वाली चूड़ी 

Moti designs bangles

कई बार हम ऐसी चूड़ियों को सर्च करते हैं जिन्हें हम डेली वियर में भी स्टाइल कर सके। इसके लिए मोतियों वाली चूड़ी सबसे अच्छी होती है। इसे आप ऑफिस या फिर डेली वियर में स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की चूड़ी डिजाइन (बैंग्लस डिजाइन आइडिया) साड़ी, सूट और इंडो वेस्टर्न आउटफिट पर काफी अच्छे लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑक्सीडाइज ज्वेलरी को नए जैसा बनाए रखने के लिए ऐसे करें स्टोन

इन बातों का रखें ध्यान

  • जब भी चूड़ी खरीदें तो अपनी कलाई के साइज के हिसाब से खरीदें।
  • चूड़ी के डिजाइन को अपने आउटफिट के कलर से मैच करके लें।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Myntra

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।