ऑक्सीडाइज ज्वेलरी को नए जैसा बनाए रखने के लिए ऐसे करें स्टोर

ऑक्सीडाइज ज्वेलरी आजकल महिलाओं की पहली पसंद है और किसी भी अवसर पर महिलाएं किसी भी ड्रेस के साथ इसे मैच कर लेती हैं। खूबसूरत झुमकों से लेकर भारी नेकलेस तक ये ज्वेलरी कई अलग डिज़ाइन में महिलाओं की खूबसूरती पर चार चांद लगाती हैं। यही वजह है कि इस तरह की ज्वेल्लरी का चलन आजकल सोने, चांदी या डायमंड से भी ज्यादा बढ़ गया है।
लेकिन ऑक्सीडाइज ज्वेलरी को थोड़ी ज्यादा देखभाल की जरुरत होती है और इसलिए इन्हें ठीक से मेन्टेन करते हुए स्टोर करना भी जरूरी है। आइए जानें कैसे ऑक्सीडाइज ज्वैलरी को मेन्टेन और स्टोर किया जा सकता है जिससे ये लम्बे समय तक नए जैसी बनी रहें।
नमी से दूर रखें
ऑक्सीडाइज ज्वैलरी कभी भी नमी में न रखें। इस तरह की ज्वेलरी थोड़ी सी भी नमी में खराब होने लगती है और इसकी चमक भी खो जाती है। इसलिए आप जब भी इसे स्टोर करें इन बात का ध्यान रखें कि ये बिलकुल भी हवा और नमी के संपर्क में न आए। इस तरह की ज्वेलरी के प्रत्येक हिस्से को ज़िप लॉक प्लास्टिक पाउच में अलग-अलग स्टोर करें। जैसे यदि आप पूरा सेट स्टोर कर रही हैं तो झुमके अलग पाउच में और नेकलेस अलग पाउच में रखकर इसे किसी एयर टाइट बॉक्स में रखें। इससे ज्वेलरी के टूटने का खतरा भी कम हो जाता है और ये लम्बे समय तक सुरक्षित रहती है।
इसे जरूर पढ़ें:अपनी पसंदीदा मोतियों की ज्वेलरी की केयर के लिए अपनाएं ये टिप्स
परफ्यूम या कॉस्मेटिक प्रोडक्ट से बचाएं

आप जब भी इस तरह की ज्वेलरी कैरी कर रही हैं आपको ध्यान में रखना है कि यह किसी तरह का परफ्यूम या अन्य कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के संपर्क में न आए। यदि आप किसी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रही हैं तो ज्वेलरी कैरी करने से पहले ही इसका इस्तेमाल करें और इन प्रोडक्ट्स के अच्छी तरह से सूखने के बाद ही ऑक्सीडाइज ज्वेलरी पहनें। पसीने के संपर्क में ज्यादा देर तक आने से भी ये ज्वेलरी खराब हो सकती है। इसलिए इसे स्टोर करने से पहले पसीना और कोई भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट अच्छी तरह से सूखा लें।
एयर टाइट बॉक्स में ऐसे करें स्टोर
यदि आप ऑक्सीडाइज ज्वेलरी को एयर टाइट बॉक्स में स्टोर कर रही हैं तो इसके नीचे किसी सॉफ्ट कपडे की लेयर लगाएं या फिर आप टिश्यू पेपर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। ये नमी को पूरी तरह से अपने अंदर अब्सॉर्ब कर लेगा और ज्वेलरी लंबे समय तक खराब नहीं होगी। आप इसके नीचे कॉटन की पतली लेयर लगाकर भी स्टोर कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आपको ज्वेलरी इस तरह से स्टोर करनी है कि वो आपस में उलझे न। उलझने से इसके टूटने का डर बढ़ जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:चांदी की चमक को बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय
ऑक्सीडाइज ज्वेलरी को कैसे करें साफ़

- यदि आपकी ज्वेलरी हवा के संपर्क में आकर अधिक ऑक्सीकृत हो जाए तो उसकी मूल चमक वापस लाने के लिए सूखे टूथ पाउडर और मुलायम कपड़े का उपयोग करके इसे बहुत धीरे से साफ करें।
- एक कटोरी टोमैटो केचप में गहनों को 5-10 मिनट के लिए रख दें ताकि दाग-धब्बे दूर हो जाएं। टमाटर में मौजूद एसिड ऑक्सीकृत ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी को नए जैसा बनाए रखने में मदद करता है।
- ऐसे गहनों की चमक बनाए रखने का सबसे तेज़ और आसान तरीका टूथपेस्ट का उपयोग करना है। इसके लिए बस सफेद टूथपेस्ट को गहनों पर रगड़ें और गर्म पानी से धो लें।
- ऑक्सीडाइज ज्वेलरी को बेकिंग सोडा से अच्छी तरह ढक दें और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे गर्म पानी से धो लें।
उपर्युक्त सभी युक्तियों को फॉलो करके आप अपनी ऑक्सीडाइज ज्वैलरी को अच्छी तरह से स्टोर कर सकती हैं और इनकी चमक भी बनाए रख सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।