Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:54 AM IST

हर महिला की वॉर्डरोब में होने चाहिए ये फैशन आइटम्स, मानसून में आएंगे काम

अक्सर महिलाएं अपनी अलमारी को तरह-तरह के ट्रेंडी और फैंसी कपड़ों से भर लेती हैं, लेकिन बरसात में बाहर जाने की बात आती है, तो उन्हें पूरी अलमारी में मौसम से जुड़े जरूरत के सामान नहीं मिलते हैं। आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप इस लेख में बताई कुछ चीजों को अलमारी में जरूर शामिल करें।
Updated:- 2026-07-13, 19:52 IST
image

फैशन ट्रेंड में आए दिन कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। अक्सर महिलाओं की अलमारी कई अलग-अलग तरह के कपड़ों से खचाखच भरी होती है, लेकिन जरूरत के समय कुछ चीजें उनकी अलमारी में नहीं होती है, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ बेसिक वॉर्डरोब एसेंशियल्स कई महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होते हैं,  खासकर बरसात के मौसम में। अगर आप भी अपनी वॉर्डरोब को जरूरत के सामानों से भरना चाहती हैं, बजाय एक्स्ट्रा चीजों के, तो आज हम आपको कुछ ऐसे जरूरत के सामान बताएंगे, जो महिलाओं की वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए।

लेदर बैग्स

बरसात का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में कुछ ऐसी चीजें होती है, जिन्हें आपको अलमारी में जरूर रखना चाहिए। हम बात कर रहे हैं, लेदर बैग्स की। बरसात के मौसम में हर महिला की अलमारी में कम से कम 2 से 3 लेदर हैंडबैग जरूर होने चाहिए। इन हैंडबैग्स की मदद से आप अपने सामन को बारिश के पानी से बचा सकती हैं और भीड़ से हटके भी दिख सकती हैं।

w

लेदर और वाटरप्रूफ फुटवियर

बरसात के मौसम में हर लड़की की वार्डरॉब में कुछ वाटरप्रूफ और लेदर फुटवियर जरूर होने चाहिए। ऐसे में आप भी इन्हें खरीदकर अलमारी में शामिल कर सकती हैं। इस मौसम में चमड़े और कैनवास के जूते आपके पैरों को कंफर्ट लुक देंगे साथ ही बरसात के गंदे पानी से आपके पैर भी नहीं खराब होंगे।  

w1

यह भी पढ़ें- रोज सुबह कपड़े चुनने की उलझन होगी खत्म! खचाखच भरी अलमारी को ऐसे बनाएं 'कैप्सूल वॉर्डरोब'

रेनकोट या वाटरप्रूफ जैकेट

बरसात के मौसम में आपको अपनी अलमारी के अंदर अच्छी क्वालिटी के रेनकोट या वाटरप्रूफ जैकेट जरूर रखनी चाहिए। खासकर बारिश के लिए ये सभी चीजें बहुत जरूरी है। आप ऐसे रेनकोट और छाते रख सकती हैं, जो आपको फैशनेबल लगते हों और साथ ही बरसात के पानी से बचाने में मदद करें। आप चाहें, तो छोटे साइज वाले छाते अलमारी में रख सकती हैं, ताकि यह आपके बैग में आसानी से आ जाएं।

w3

अगर आप भी बरसात में अपनी अलमारी को जरूरत के सभी सामानों से भरने का सोच रही है, तो ऊपर दी गई इन सभी टिप्स को फॉलो करके आप अपनी वॉर्डरोब को जरूरी सामानों से भर सकती हैं, ताकि आपको बरसात में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। 

यह भी पढ़ें- वॉर्डरोब फुल, फिर भी पहनने को कपड़े नहीं; जानें महिलाओं की इस उलझन के पीछे का कारण

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific/pinterest/Amazon/Charming Charlie/Leather accessories

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।