Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:17 AM IST

वॉर्डरोब फुल, फिर भी पहनने को कपड़े नहीं; जानें महिलाओं की इस उलझन का कारण

महिलाओं की अलमारी कपड़ों से भरी होने के बावजूद उन्हें अक्सर पहनने के लिए कुछ न होने की शिकायत रहती है। इसके पीछे मनोवैज्ञानिक कारण छिपे हैं। जानते हैं...
Updated:- 2026-07-03, 14:30 IST
image

लड़कियों की अलमारी कपड़ों से खचाखच भरी होती है, लेकिन जब भी बाहर जाना होता है, तो उनकी एक ही शिकायत रहती है कि मेरे पास पहनने के लिए कपड़े ही नहीं हैं। ज्यादातर लड़के इसे एक मजाक की तरह लेते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए यह एक उलझन भरा सवाल होता है। आखिरकार ऐसा क्यों होता है कि ढेर सारे कपड़ों के बावजूद महिलाएं खुद को खाली हाथ महसूस करती हैं? इसके पीछे सिर्फ फैशन नहीं बल्कि मनोवैज्ञानिक सच छिपा है। ऐसे में इसके कारणों के बारे में इस लेख में आगे बताएंगे। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं... 

परफेक्ट दिखने का दबाव और बदलता मूड

कपड़े चुनना सिर्फ शरीर ढकने या तैयार होने की बात नहीं, बल्कि यह महिलाओं के मूड और आत्मविश्वास से जुड़ा होता है। अक्सर अलमारी में कपड़े तो बहुत भरे होते हैं, लेकिन वे कभ-कभी उस खास दिन के मूड या इवेंट के माहौल से मेल नहीं खाते। 

01 (35)

जबकि महिलाएं चाहती हैं कि जो वे पहनें उसमें सबसे अलग नजर आएं। अगर कोई कपड़ा उनकी बॉडी-शेप या मूड पर फिट नहीं बैठता, तो भरा हुआ वॉर्डरोब भी उन्हें बिल्कुल बेकार और खाली नजर आने लगता है।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद महिलाओं को 'Me-Time' की जरूरत पहले से ज्यादा क्यों पड़ती है?

मिक्स-एंड-मैच की कमी

आजकल हम ऐसे कपड़े ज्यादा खरीद लेते हैं जो उस वक्त ट्रेंड में होते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वे हमारे काम नहीं आते। इसे इम्पल्स बाइंग यानी बिना सोचे-समझे खरीदारी कहते हैं। ऐसे में अलमारी में चमकीले और फैंसी कपड़े तो होते हैं, लेकिन रोजमर्रा में पहनने वाले बेसिक कपड़ों की कमी हो जाती है। 

02 (35)

पुरानी यादों का मोह

वॉर्डरोब में कुछ कपड़े ऐसे होते हैं, जिनसे उनकी पुरानी यादें जुड़ी होती हैं, जिन्हें वे फेंकना नहीं चाहतीं। वहीं कुछ कपड़े इस उम्मीद में रखे होते हैं कि जब वजन कम होगा, तब इसे पहनूंगी। नतीजा यह होता है कि अलमारी में दिखने वाले 60% कपड़े मौजूदा समय में उनके फिटिंग साइज के होते ही नहीं हैं। पहनने के लिए कपड़े कम होते हैं और रिजेक्टेड कपड़े कम या ज्यादा हैं।

यह भी पढ़ें- ज्यादातर महिलाओं को रसोई में काम करते वक्त या अकेले में गुनगुनाने की आदत क्यों होती है?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।