Disposable Raincoat Designs: अचानक बारिश से न हों परेशान खरीदें डिस्पोजेबल रेनकोट, देखें डिजाइंस

बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही हम तैयारियां पहले से ही कर लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के पानी में भीगना हर किसी को पसंद नहीं होता है। इसलिए अक्सर हम छतरी अपने बैग में रखते हैं, लेकिन इससे सिर्फ बैग का भार ही बढ़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप डिस्पोजेबल रेनकोट को खरीदें और बैग में रखें, ताकि आप बारिश से बचने के लिए इसका इस्तेमाल कभी की कर सकें। आइए बताते हैं किस तरह के डिस्पोजेबल रेनकोट को आप खरीद सकती हैं।
ग्रीन कलर डिस्पोजेबल रेनकोट
आप बाजर से ग्रीन कलर डिस्पोजेबल रेनकोट को खरीद सकती हैं। इस तरह के रेनकोट पतले होते हैं। इसलिए आसानी से फोल्ड होकर बैग में आसानी से रख लिए जाते हैं। आप इस तरह के डिस्पोजेबल रेनकोट को इस बार बारिश के मौसम को शुरू होने से पहले खरीद सकती हैं। इसमें आपको पॉकेट और कैप भी मिलती है, जिसे लगाने के बाद आपके बाल भीगने से बच जाएंगे और पॉकेट में सामान रख सकती हैं, ताकि आप बारिश से सभी चीजों को बचा सकें।

ब्लू कलर डिस्पोजेबल रेनकोट
आप इस बार बारिश के मौसम अपने आपको भीगने से बचाने के लिए ब्लू कलर के डिस्पोजेबल रेनकोट खरीद सकती हैं। इस तरह के रेनकोट से आपको किसी तरह की मुश्किल नहीं होगी। इसे आप आसानी से बैग में रख सकती है और जरूरत पड़ने पर इसे इस्तेमाल में ला सकती हैं, ताकि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।

यह भी पढ़ें- Monsoon Fashion: इन 5 तरह के रेनकोट में दिखें स्टाइलिश
येलो कलर डिस्पोजेबल रेनकोट
रेनकोट पहनने से आप सिर्फ बारिश के पानी से ही नहीं बचेंगी। साथ ही आसानी से घर पर पहुंच जाएंगी। यह लंबाई में आता है, तो कहीं से भी आप भीगेंगी नहीं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं और अपने बैग में रोजाना रख सकती हैं। इसे रखने से आपके बैग का भार भी नहीं बढ़ेगा और अलग से जगह भी नहीं घिरेगी। इसलिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- फट गया रेनकोट? फेंकिए मत, इन आसान तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल
इस बार आप ट्राई करें ये डिस्पोजेबल रेनकोट। रेनकोट पहनने के बाद आपको ज्यादा हैवी नहीं लगेगा। साथ ही आप बारिश के पानी से आप आसानी से बच जाएंगी। मार्केट में आपको इस तरह के डिस्पोजेबल रेनकोट आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप खरीदकर पहनने के ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।