Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

रोज सुबह कपड़े चुनने की उलझन होगी खत्म! खचाखच भरी अलमारी को ऐसे बनाएं 'कैप्सूल वॉर्डरोब'

अलमारी से कपड़ों को रोजाना निकालने और रखने में ये अस्त-व्यस्त हो जाती है। अब सवाल आता है कि ऐसा क्या करें, जिससे सुबह कपड़े भी आसानी से मिल जाएं और अलमारी भी सेट रहे। ऐसे में आपकी मदद कर सकता है कैप्सूल वॉर्डरोब वाला तरीका।
Updated:- 2026-07-02, 16:08 IST
how to build a capsule wardrobe

रोज सुबह ऑफिस या कॉलेज जाने से पहले अलमारी के सामने खड़े होकर आज क्या पहनूं? यह सवाल हर किसी के मन में उठता है। कई बार पूरी अलमारी कपड़ों से खचाखच भरी होने के बाद भी लगता है कि पहनने के लिए कुछ नहीं है। अगर आप भी इस रोज-रोज की उलझन से परेशान हैं, तो इसका बेहतरीन ऑप्शन है कैप्सूल वॉर्डरोब। यह एक ऐसा तरीका या हैक है जिसमें कम से कम, लेकिन काम के कपड़े रखकर आप हर दिन स्टाइलिश दिख सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारी-भरकम अलमारी को एक स्मार्ट कैप्सूल वॉर्डरोब में कैसे बदलें?

क्या है कैप्सूल वॉर्डरोब का कॉन्सेप्ट?

कैप्सूल वॉर्डरोब का मतलब कपड़ों को कम करना नहीं, बल्कि सही कपड़ों का चुनाव करना है। इसमें आपकी अलमारी में केवल 25 से 30 ऐसे कपड़े होते हैं जो क्लासिक होते हैं, कभी फैशन से बाहर नहीं होते और जिन्हें एक-दूसरे के साथ आसानी से मैच करके पहना जा सकता है। कम कपड़ों में ही आप मिक्स एंड मैच करके दर्जनों नए लुक्स तैयार कर सकती हैं। इससे आपका समय और पैसा दोनों बचता है।

benefits of a capsule wardrobe

इसे भी पढ़ें- कपड़ों को Fold करने के बजाय आजमाएं यह 'रोलिंग हैक', आधे सूटकेस में ही आ जाएगा पूरा सामान

अलमारी खाली करें और कपड़े छांटे

कैप्सूल वॉर्डरोब बनाने के लिए सबसे पहले अलमारी को खाली करें। इसके बाद अपने कपड़ों को तीन हिस्सों में बांटें। पहला जो आप अक्सर पहनती हैं, दूसरा- जो कभी-कभार पहनती हैं और तीसरा जो आपने पिछले 6 महीनों से निकाले या पहने ही नहीं। साथ ही, जो कपड़े छोटे हो गए हैं या जिन्हें आप अब पसंद नहीं करते, उन्हें अलमारी से तुरंत बाहर कर दें या किसी को दान कर दें।

बेसिक और न्यूट्रल रंगों को चुनें

स्मार्ट वॉर्डरोब की जान होते हैं न्यूट्रल कलर्स जैसे ब्लैक, व्हाइट, ग्रे, नेवी ब्लू और बेज। ऐसे रंगों के टी-शर्ट, शर्ट या ट्राउजर्स का फायदा यह होता है कि इन्हें किसी भी दूसरे रंग के साथ आसानी से पहना जा सकता है। उदाहरण के लिए, एक अच्छी फिटिंग वाली ब्लैक जींस को आप व्हाइट शर्ट, प्रिंटेड कुर्ती या जैकेट किसी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

एवरग्रीन और जरूरी कपड़े रखें

अपनी अलमारी में ऐसे कपड़े रखें जो हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। जैसे क्लासिक वाइट शर्ट, एक जोड़ी अच्छी ब्लू और ब्लैक जींस, एक फॉर्मल ट्राउजर, एक-दो कुर्तियां और एक वर्सटाइल जैकेट या ब्लेजर। कपड़ों की संख्या बढ़ाने के बजाय उनकी क्वालिटी पर ध्यान दें। अच्छे फैब्रिक के कपड़े लंबे समय तक चलते हैं और पहनने पर क्लासी लुक देते हैं।

organizing closet with basic colors

मिक्स एंड मैच का फॉर्मूला अपनाएं

अलमारी में जब चुनिंदा और बेहतरीन कपड़े रह जाएंगे, तो सुबह कपड़े चुनना आसान हो जाएगा। आप एक ही स्कर्ट या पैंट को अलग-अलग टॉप और फुटवियर के साथ बदलकर हर दिन एक नया लुक पा सकती हैं। इससे न सिर्फ आपकी अलमारी साफ-सुथरी और व्यवस्थित दिखेगी, बल्कि रोज सुबह होने वाला स्ट्रेस भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- काले रंग के कपड़े धोने के बाद भी लगते हैं गंदे, अपनाएं यह तरीका

तो, फिर अगर आपकी अलमारी आए-दिन फैल जाती हैं, तो आप यह तरीका आजमा सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।