चिकनकारी एंब्रॉयडरी वाले आउटफिट के डिजाइंस

अवध यानि लखनऊ की शान चिकनकारी की कला अब सीमाओं की बेड़ियों को खोल कर पूरे देश में अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर रही है। इस नवाबी शिल्प कला को अब फैशन इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान मिल चुकी है और सबसे खास बात तो यह है कि इस कला को बहुत प्यार भी मिल रहा है।
खासतौर पर हम महिलाओं को चिकनकारी एंब्रॉयडरी वाले आउटफिट्स कुछ ज्यादा ही भाते हैं। फैशन डिजाइनर्स ने भी इसके साथ कम प्रयोग नहीं किए हैं। सैकड़ों वर्ष पुरानी इस कला को वर्तमान में हम नए अंदाज और ट्रेंड के साथ देख रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं।
आज हम आपको चिकनकारी वर्क वाले कुड आउटफिट्स की झलक दिखाएंगे। इन आउटफिट्स को आप केवल हुनरमंद डिजाइनर्स से ही बनवा सकती हैं या फिर किसी कुशल शिल्पकार से कपड़े पर इस कढ़ाई को करवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Year Ender: सीक्वेन से लेकर चिकनकारी तक, इन साड़ी डिजाइन्स का रहा इस साल बोलबाला
रेड चिकनकारी साड़ी
- साड़ी पर चिकनकारी का काम आपको खूब देखने को मिल जाएगा। वैसे आपको सबसे ज्यादा बेहतरीन चिकनकारी वर्क वाली साड़ी लखनऊ की चौक बाजार या फिर कानपुर शहर की शिवाला मार्केट में मिलेंगी। मगर आप यदि किसी लोकल डिजाइनर को या फिर शिल्पकार को जानती हैं, तो यह काम आप अपनी साड़ी पर करवा सकती हैं।
- इस तस्वीर में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने जो साड़ी पहनी है उसे फेमस फैशन डिजाइन अंजुल भंडारी ने डिजाइन किया है। चिकनकारी वर्क वाली इस साड़ी को डिजाइनर लुक देने के लिए अंजुल ने चिकनकारी कढ़ाई के साथ स्वारोस्की क्रिस्टल और सीक्वेंस का भी काम किया है।
- आपको बाजार में किसी अच्छे शोरूम में चिकनकारी वर्क वाली साड़ी में कट दाना, बीड्स और मुकेश का काम भी देखने को मिल जाएगा।
- चिकन की साड़ी के साथ आप मैचिंग ब्लाउज या फिर वेल्वेट या शिफॉन का ब्लाउज भी पहन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- दिखना चाहती हैं आकर्षक तो व्हाइट साड़ी के ये डिजाइंस आपके लिए हैं परफेक्ट
चिकनकारी जामा
- जामा, यह शब्द उतना ही पुराना है जितना पुराना भारत में मुगलों का इतिहास है। हालांकि, गुलाम वंश के साथ ही जामा शब्द अस्तित्व में आ गया था। मगर इसमें डिजाइंस और वैरायटी मुगलकाल में ज्यादा देखने को मिली क्योंकि भारत में डिजाइनर कपड़ों को पहचान ही मुगलों ने दी है। इस काल में बहुत सारी कलाओं ने भारत में अपने पैर पसारे। चिकनकारी भी उन्हीं में से एक है।
- जामा भी मुगलों की ही देन है। इस तस्वीर में कंगना रनौत ने जामा स्टाइल कुर्ता पहना है, जिस पर चिकनकारी की गई है। इसमें भी फैशन डिजाइनर अंजुल भंडारी ने डिजाइन किया है। जामा स्टाइल कुर्तियां आपको बाजार में खूब मिल जाएंगी मगर इस पर चिकनकारी काम आपको केवल किसी लोकल और हुनरमंद डिजाइनर ही करवाकर दे सकता है।
डिजाइनर चिकनकारी साड़ी
- इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर ने फैबइंडिया ब्रांड की डिजाइनर चिकनकारी साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी पर आपको सिल्वर मिरर वर्क नजर आ रहा होगा, जो कुछ - कुछ मुकेश वर्क जैसा ही लग रहा है।
- आपको बता दें कि मुकेश की कला चिकनकारी से भी पुरानी है और नवाबों के काल में यह कला भारत में आई थी। सोने और चांदी के तार से की जाने वाली यह कला अब कहीं खो गई है। मगर आप मुकेश के काम को अभी भी देख सकती हैं, हालांकि अब ये काम सोने और चांदी के तारों से नहीं किया जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।