Popular Saree Designs 2022: सीक्वेन से लेकर चिकनकारी तक, इन साड़ी डिजाइन्स का रहा इस साल बोलबाला

क्या आपके वॉर्डरोब में वेस्टर्न से ज्यादा ट्रेडिशनल आउटफिट्स होते हैं? खासतौर पर आपने साड़ी का कलेक्शन रखा है, जिसमें नेट से लेकर सिल्क साड़ी तक शामिल है? साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसे पहन अलग ही कॉन्फिडेंस आ जाता है। यही कारण है कि साड़ी के प्रति प्यार कभी भी कम नहीं हो सकता है। साड़ी में भी बहुत सारे नए डिजाइन्स आते रहते हैं। इसलिए आप भी अपने वॉर्डरोब को बेहतरीन साड़ी डिजाइन्स से अप-टू-डेट रखती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस भी कई इवेंट्स पर साड़ी पहनें नजर आती हैं। हर साल फैशन ट्रेंड से कोई आउटफिट बाहर हो जाता है तो कुछ को बेहद पसंद किया जाता है। इसी तरह साड़ी के भी नए-नए डिजाइन मार्केट में आते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस साल ट्रेंड में रहे साड़ी डिजाइन्स के साथ-साथ उनकी खासियत बताएंगे।
चिकनकारी साड़ी
View this post on Instagram
चिकनकारी वर्क की कुर्तियां लखनऊ में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में फेमस है। इस वर्क की साड़ियां भी मार्केट में मिलने लगी हैं। आज भी साड़ी में लाल रंग पसंद किया जाता है। हाल ही में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस काजोल ने लाल रंग की चिकनकारी साड़ी पहनी थी। यह साड़ी Anjulbhandari ने डिजाइन की है।
सीक्वेन साड़ी
यह साड़ी डिजाइन इस लिस्ट में शामिल है। यह कहा जा सकता है कि वॉर्डरोब में कोई साड़ी हो या नहीं, सीक्वेन डिजाइन की साड़ी आसानी से मिल जाएगी। इस साड़ी डिजाइन को इस साल खूब पसंद किया गया है। सीक्वेन साड़ी की खास बात यह है कि इस पहन आपको कुछ अलग से वियर करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह साड़ी अपने आप में फुल पैकेज है। अगर आपको ज्यादा हैवी आउटफिट पहनने की आदत नहीं है तो आप सीक्वेन साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
ऑर्गेंजा साड़ी
ऑर्गेंजा साड़ी इस साल के लेटेस्ट ट्रेंड में शामिल थी। अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर तक कई एक्ट्रेस ऑर्गेंजा साड़ी पहन स्पॉट हो चुकी हैं। इस साड़ी में सबसे ज्यादा फ्लोरल डिजाइन पसंद किया गया है। अगर आप पतली हैं तो आप इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लगेंगी।
इसे भी पढ़ें:समर वेडिंग में क्लासी लुक के लिए देखिए, ऑर्गेंजा साड़ी के एक से बढ़कर एक कलेक्शन
लहरिया साड़ी
यह साड़ी डिजाइन काफी पुराना है, लेकिन आज भी यह महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। इस साड़ी के डिजाइन के बारे में कुछ हद तक इसके नाम से पता चल जाता है। इसमें वेव पैर्टन होते हैं। लहरिया साड़ी को आप किसी भी ओकेजन पर पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Style Tips : सिल्क की सिंपल साड़ी में भी दिखेंगी लाजवाब, फॉलो करें ये स्टाइल टिप्स
प्लीटेड साड़ी
View this post on Instagram
प्लीटेड साड़ी का फैशन एकदम लेटेस्ट है। यह साड़ी आपको हर कलर और पैर्टन में मिल जाएगी। इस साड़ी में दीपिका पादुकोण का लुक सबसे ज्यादा वायरल हुआ था। आपको 2000 रूपये के अंदर आसानी से प्लीटेड साड़ी मिल जाएगी। इस साड़ी की खासियत यह है कि इस पहन एलिंगेट लुक मिलता है।
नेट साड़ी
नेट साड़ी कभी भी बोरिंग नहीं हो सकती है। यह साड़ी लाइट वेट होती है। साथ ही इसमें एक नहीं कई डिजाइन उपलब्ध हैं। नेट साड़ी में काले और लाल रंग को बेहद पसंद किया गया है। नेट की साड़ी का दाम 500 रूपये से शुरु है। आपको इस साड़ी में कई डिजाइन्स भी मिल जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।