herzindagi
Plus size women blouse designs tips

प्लस साइज महिलाएं ट्राई करें ये ब्लाउज डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत

साड़ी या लहंगा लुक को परफेक्ट बनाने के लिए हम अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज को स्टाइल करना पसंद करते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-07-20, 16:07 IST

जब भी हम साड़ी या लहंगा पहनते हैं तो इसके साथ कई सारी चीजों को स्टाइल करना पसंद करते हैं ताकि अपने लुक को परफेक्ट बना सके। इसके लिए महिलाएं अपने हिसाब से ब्लाउज डिजाइन को चूज करती हैं ताकि वो अच्छे से साड़ी या फिर लहंगे को स्टाइल कर सके। लेकिन प्लस साइज की महिलाओं को अपने लिए परफेक्ट ब्लाउज चूज करने में काफी दिक्कत होती है।

अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आप भी अलग-अलग तरीके के ब्लाउज डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज साड़ी के साथ भी वियर किए जा सकते हैं और लहंगे के साथ भी इन्हें स्टाइल किया जा सकता है। बस आपको अपने साइज का खास ध्यान रखना होगा।

प्रिंटेड ब्लाउज विद रफल स्लीव्स

Ruffel design blouse

प्लस साइज की महिलाएं कुछ भी आउटफिट स्टाइल करती हैं तो उसमें कैसी लगेगी इसके बारे में सबसे ज्यादा सोचती हैं। खासकर ड्रेस और ब्लाउज को लेकर। लेकिन इस बार आपको सोचने की नहीं बल्कि डिजाइन कराकर स्टाइल करने की जरूरत है। इसके लिए आप प्रिंटेड ब्लाउज विद रफल स्लीव्स को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के ब्लाउज डिजाइन साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं।

इसे पहनने के बाद आपके हाथ भी मोटे दिखाई नहीं देंगे। आप चाहे तो प्रिंटेड की जगह प्लेन ब्लाउज को भी डिजाइन करा सकती हैं। इन्हें बनाने से पहले आपको अपनी साड़ी या फिर लहंगे के कलर और डिजाइन का ध्यान रखना है। आप इसके नेकलाइन को अपने हिसाब से डिजाइन करा सकती हैं। आप चाहे तो बाहर मार्केट से भी इसे खरीद सकती हैं।

शर्ट लुक ब्लाउज डिजाइन

Shirt look blouse designs

कई सारी महिलाएं होती हैं जिन्हें कॉलर स्टाइल आउटफिट पहनना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप अपने लिए शर्ट लुक ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। आप इसे कपड़ा लेकर डिजाइन करा सकती हैं वरना आप बाहर से शर्ट खरीदकर ब्लाउज की तरीके से भी इसे स्टाइल कर सकती हैं। इसके कॉलर को आप अपने हिसाब से चूज कर सकती हैं। इसमें आप वी नेकलाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के ब्लाउज आपको रेडिमेड भी मिल जाएंगे।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Stylish Blouse Design Ideas: गर्मियों में अटेंड करनी है शादी तो इन स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन को करें ट्राई

एल्बो लेंथ ब्लाउज डिजाइन

Elbo length blouse

अगर आपको कट स्लीव्स या फिर ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहनना पसंद नहीं है तो ऐसे में आप एल्बो लेंथ ब्लाउज को अपने लिए डिजाइन करा सकती हैं। इसके लिए आप सिंपल नेकलाइन (सिंपल नेकलाइन ब्लाउज) को चूज करें और स्लीव्स को एल्बो तक रखें। आप चाहे तो इसमें छोटे-छोटे टेस्ल भी लगा सकती हैं। इससे भी ब्लाउज का डिजाइन और यूनिक लगेगा। इसमें आप प्रिंटेड, प्लेन या फिर हैवी वर्क कपड़े को चूज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: फ्रंट ब्लाउज के ये ट्रेंडी डिजाइन जो आपके लुक को बना देंगे स्टाइलिश

इन डिजाइन के बारे में जानने के बाद एक बार इन्हें जरूर ट्राई करें और साड़ी या फिर लहंगे के साथ स्टाइल करें।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।