Lac Ki Chudi Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगी लाक की ये खूबसूरत चूड़ियां, देखें सबसे खूबसूरत और भारी डिजाइंस

महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए सोलर श्रृंगार जरूर करती हैं। ऐसे में खासकर शादीशुदा महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से एक चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको भी चूड़ी पहनने का बहुत शौक हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट लाख की चूड़ी के सेट को ट्राई कर अपने हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती है। आइए जानते हैं इन लाख के चूड़ी सेट डिजाइंस के बारे में।
ग्रीन लाख की चूड़ी का सेट
आप चाहें तो अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और भीड़ से हटके लुक पाने के लिए इस तरह की खूबसूरत ग्रीन लाख की चूड़ी का सेट ट्राई कर सकती हैं। इस पर लगे कुंदन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे।

ग्रीन एंड येलो कलर लाख की चूड़ी सेट
अगर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और डेली वियर में पहनने के लिए चूड़ा सेट की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह ग्रीन एंड येलो कलर लाख की चूड़ी सेट परफेक्ट हो सकती है। यह पूरा सेट आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देगा। इसे आप साड़ी या किसी भी तरह के एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

मैरून कुंदन स्टोन वर्क लाख की चूड़ी डिजाइन
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो साड़ी, लहंगा या किसी भी ट्रेडिशनल और एथनिक आउटफिट के साथ आप मैरून कुंदन स्टोन वर्क लाख की चूड़ी डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। ऐसे लाख के चूड़ा सेट आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे या आप इन्हें नजदीकी बाजार में किसी चूड़ी की दुकान से खरीद सकती हैं।

पिंक एंड ग्रीन लाख कुंदन बैंगल्स
अगर आपको हाथों में चूड़ी यानी बैंगल्स पहनने का बहुत शौक है और आपके पास बैंगल्स के कई कलेक्शन हैं, तो आप अपने कलेक्शन में इस खूबसूरत पिंक एंड ग्रीन लाख कुंदन बैंगल्स को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे सेट आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे। आप इसे किसी भी खास फंक्शन के दौरान पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
-1776773499648.jpg)
यह भी पढ़ें- Shankh Bangle Designs: हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए शामिल करें शंख पॉला बैंगल्स, मिलेगा रॉयल और डिफरेंट लुक
मल्टीकलर लाख की चूड़ियों वाला सेट
आपके लिए इस तरह के खूबसूरत मल्टीकलर लाख की चूड़ियों वाला सेट भी परफेक्ट रहेंगे, जिसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी चूड़ी की दुकान पर खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसा चूड़ा सेट मिल जाएगा। आप ऐसे लाख की चूड़ी के सेट को हाथ में पहनकर दोनों हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

ट्राइकलर लाख की चूड़ियों का सेट
आपके लिए इस तरह की ट्राइकलर लाख की चूड़ियों का सेट भी परफेक्ट रहेगा। ऐसे लाख की चूड़ी वाले सेट इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में यह आपके लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra/TAJ BRIDAL STORE/pinterest/Mbskart Bridal Store/Vandana Tiwari
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।