Gujarati Choodla for Women: एक जैसे कंगन पहनने के बजाय अब शामिल करें गुजराती चूड़ला के ये 5 डिजाइंस, हाथों की बढ़ेगी शोभा
-1777375638460.webp)
भारतीय महिलाएं किसी भी खास मौके पर या त्योहार पर अपने लुक को खास बनाने के लिए साड़ी के साथ यह किसी भी ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ एक से एक खूबसूरत चूड़ला सेट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आपको भी बैंगल्स पहनने का बहुत शौक हैं, तो आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले गुजराती चूड़ा सेट को ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन गुजराती चूड़ला डिजाइंस के बारे में।
मल्टीकलर पर्ल वर्क गुजराती चुड़ला सेट
एक जैसे चूड़े पहनने के बजाय अब आप कुछ नया और डिफरेंट ट्राई कर सकती हैं। आपके लिए इस तरह के मल्टीकलर पर्ल वर्क गुजराती चुड़ला सेट बेस्ट हो सकते हैं, जो हाथों की खूबसरती को दोगुना कर देंगे। इस तरह के चूड़े खासकर घर की शादी के फंक्शन में पहनने के लिए बेस्ट हो सकते हैं।

फ्लोरल मोती वर्क गुजराती चुड़ला सेट
आप चाहें तो इस तरह के फ्लोरल मोती वर्क गुजराती चुड़ला सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे चूड़ा सेट इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जिसे आप साड़ी के साथ पहनकर हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे चूड़ा सेट आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आफ आसानी से घर बैठे ऑर्डर कर मंगा सकती हैं।

कुंदन रजवाड़ी ब्राइडल गुजराती चूड़ा सेट
अगर आप किसी भी खास मौके पर अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं, तो साड़ी या ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ आप इस तरह के कुंदन रजवाड़ी ब्राइडल गुजराती चूड़ा सेट को शामिल कर सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

रेड, ग्रीन एंड येलो गुजराती चूड़ा सेट
आपके लिए इस तरह का रेड, ग्रीन एंड येलो गुजराती चूड़ा सेट भी परफेक्ट रहेगा, जिसे आप किसी भी तरह के ट्रेडीशनल आउटफिट या साड़ी के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे चूड़े को आप किसी भी चूड़ी की दूकान से खरीदकर शामिल कर सकती हैं।

रेड एंड व्हाइट पर्ल गुजराती चूड़ा सेट
अगर आप किसी खास त्यौहार पर अट्रैक्टिव और गॉर्जियस लुक पाना चाहती हैं, तो साड़ी या ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ आप इस तरह के रेड एंड व्हाइट पर्ल गुजराती चूड़ा सेट को शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे चूड़ा सेट आपको नजदीकी बाजार में किसी भी चूड़ी की दुकान पर मिल जाएंगे या आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Choora Set For Bride: कुछ ही दिनों में बनने वाली हैं दुल्हन, तो शादी वाले दिन पहनें ऐसे चूड़ा सेट
रेड, ग्रीन एंड गोल्डन गुजराती चूड़ा सेट
यही नहीं अगर आप भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने के लिए खूबसूरत चूड़ा सेट की तलाश में है,तो एक जैसे चूड़े पहनने के बजाय इस तरह के लेटेस्ट और डिजाइनर रेड, ग्रीन एंड गोल्डन गुजराती चूड़ा सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे चूड़ा सेट इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। इस तरह के चूड़ा सेट खासकर शादीशुदा महिलाओं के बीच काफी ज्यादा चलन में है।

हैंड प्रिंटेड स्टोन वर्क गुजराती चूड़ा सेट
आपके लिए इस तरह का हैंड प्रिंटेड स्टोन वर्क गुजराती चूड़ा सेट भी परफेक्ट रहेगा, जिसे आप किसी भी त्योहार या खास मौके पर पहनकर हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं साथ ही अपने त्योहार या फंक्शन वाले लुक को भी गॉर्जियस और यादगार बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Punjabi Chura Set For Lohri: लोहड़ी लुक को बनाना है अट्रैक्टिव, तो आउटफिट संग पहनें ऐसे पंजाबी चूड़ा सेट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST/Mbskart Bridal Store/Isha garg/myntra/Wedding Chuda by Hitesh Bangles
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।