Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

Evil Eye Locket Designs: बेटि‍यों को ग‍िफ्ट में दें ये सबसे खूबसूरत और ट्रेंडी इव‍िल आई लॉकेट, देखें लेटेस्‍ट डिजाइंस

Evil Eye Locket Latest Designs: अगर आप अपनी बेट‍ि‍यों को बुरी नजर से बचाना चाहती हैं तो उनके लिए Evil Eye Locket खरीद सकती हैं। ये न‍िगेट‍िव‍िटी से तो बचाएगा ही, साथ ही उनके लुक में भी चार चांद लगा देगा। आप इसे डायरेक्‍ट खरीद भी सकती हैं या ऑर्डर देकर बनवा सकती हैं।
Updated:- 2026-05-31, 17:07 IST
evil eye locket designs

हर पेरेंट्स की बस यही ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चे हमेशा खुश रहें। बेटियों को लेकर तो लगातार चिंता लगी रहती है कि उसे किसी की बुरी नजर न लग जाए। ऐसे में अपनी बेटी के लिए आप 'इविल आई लॉकेट' (Evil Eye Locket) खरीदकर गिफ्ट कर सकती हैं। इससे बेहतर कोई और तोहफा हो ही नहीं सकता है। ये लॉकेट न सिर्फ आपकी बेटी को नेगेटिविटी से बचाएंगे बल्कि दिखने में भी ये काफी स्टाइलिश लगते हैं।

आज के समय में तो कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर वर्किंग वुमेन तक, हर कोई इसे पहनना पसंद करता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ यूनिक डिजाइंस के इविल आई लॉकेट लेकर आए हैं। अगर आप अपनी बेटी को ये गिफ्ट करेंगी तो उसके लुक में चार चांद लग जाएगा। आइए देखते हैं-

डायमंड और ब्लू स्टोन इविल आई लॉकेट

evil eye locket designs

अगर आपके साथ बजट की दिक्कत नहीं है तो ये डायमंड और ब्लू स्टोन वाली इविल आई लॉकेट आप खरीद सकती हैं या ऑर्डर देकर भी बनवा सकती हैं। इस लॉकेट के बीच में एक खूबसूरत गोल शेप में ब्लू कलर का स्टोन लगा है। इसमें चारों तरफ डायमंड्स लगे हुए हैं। आंखों की डिजाइन वाला ये लॉकेट हर आउटफिट्स पर खूबसूरत लगेगा।

यह भी पढ़ें- Ghungroo Toe Rings: पैरों को रॉयल लुक देंगे घुंघरू बिछिया, सूट-साड़ी सभी के साथ बेस्‍ट लगेंगे ये ड‍िजाइंस

Image Credit- Pinterest/etsy

रोज गोल्ड और फुल डायमंड लाॅकेट

evil eye locket designs (1)

रोज गोल्ड की पतली चेन के साथ ये लॉकेट दिखने में ही बहुत प्यारी लग रही है। अगर आपकी बेटी ये लॉकेट पहनेगी तो बहुत ही प्यारा लुक मिलेगा। डायमंड वाला ये लाॅकेट सभी आउटफिट्स पर जचेंगे।

यह भी पढ़ें- Beach Dresses Ideas: बीच के लिए बेस्ट हैं ये ड्रेसेस, कंफर्ट के साथ मिलेगा ग्लैमरस लुक

Image Credit- Pinterest/Biaritcom

सर्कल शेप वाली इविल आई पैंडेंट लॉकेट

evil eye locket designs (2)

ये सर्कल डिजाइन का छोटा सा इविल आई लाॅकेट है। इस पर डायमंड्स जड़े हुए हैं और बीच में इविल आई लगा हुआ है। इसे आप अपनी बेटी को डेली वियर के लिए खरीदकर दे सकती हैं। ये बहुत ही सिंपल और बेस्ट लुक है।

यह भी पढ़ें- Gajra Bangle Designs: गजरा बैंगल के ये ड‍िजाइंस बढ़ाएंगे हाथों की शोभा, ट्रेड‍िशनल लुक में लग जाएंगे चार चांद

Image Credit- Pinterest/Eternz

मल्टीपल इविल आई चोकर नेकलेस

evil eye locket designs (3)

आप फोटो में देख पा रही होंगी कि इस पतली सी गोल्ड चेन में कई सारे छोटे-छोटे इविल आई लॉकेट और सिंगल डायमंड्स एक साथ लगे हुए हैं। ये स्टाइलिश डिजाइन कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट रहेगा। साथ ही ये वेस्टर्न आउटफिट्स पर भी अच्छा लगेगा।

Image Credit- Pinterest/Alisha Gandhi

इन्फिनिटी और इवल आई पैंडेंट लॉकेट

evil eye locket designs (4)

इस गोल्ड चेन में एक खूबसूरत इन्फिनिटी (8 जैसी) डिजाइन बनी हुई है। इस पर छोटे-छोटे डायमंड्स लगे हुए हैं। ये लॉकेट पहनने पर बहुत ही यूनिक और अट्रैक्टिव लुक देगी।

यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Locket Ke Designs: एन‍िवर्सरी पर पत्नी को गि‍फ्ट में दें ये सोने का लॉकेट, लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस आएंगे पसंद

Image Credit- Pinterest/Eternz

तो अगर आप भी अपनी बेटी को खूबसूरत गिफ्ट करना चाहती हैं तो ये इविल आई लॉकेट से बढ़िया कुछ भी नहीं रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/STAY❤BLINK/usha mandava/Bigoldi Jewellery

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।