Basant Panchami Bangle Set 2024: अपने लुक को खास बनाने के लिए हम कई तरीके की चूड़ी व कंगन को पहनते हैं। ज्यादातर हम ऐसा किसी ओकेजन में स्टाइलिश दिखने के लिए करते हैं। आजकल मार्केट में हाथों के आकार और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के हिसाब से आपको चूड़ी के सेट मिल जाएंगे।
बसंत पंचमी आने वाली है और इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। वहीं इस हम लाल, पीली और हरे रंग जैसे कई कलर्स की चूड़ी सेट पहनी जाती है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं बसंत पंचमी के दिन में पहनने के लिए चूड़ी सेट के नए डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स-
लाल रंग की चूड़ी लगभग हर तरह के कलर कॉम्बिनेशन वाली आउटफिट क्र साथ पहन सकती हैं। आप चाहे तो इस तरह की चूड़ी के साथ अलग-अलग तरह चौड़े साइज वाले कंगन पहन सकती हैं। इसके अलावा आप लाल रंग की चूड़ी के साथ 4 से 5 अलग कलर्स की पतली चूड़ी को मिलाकर सेट बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Bangle Designs: पंजाबी लुक को पूरा करेंगे चूड़ी के ये नए सेट, देखें डिजाइंस
बसंत पंचमी के दिन पीले रंग की चूड़ियां पहनना बेहद शुभ माना जाता है और इसमें आपकोप्लेन से लेकर बारीक नग में काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। वहीं आप चाहे तो इन्हें भारी और फैंसी लुक देने इ लिए साथ में मीडियम या चौड़े साइज के पर्ल डिजाइन कंगन को पहन सकती हैं।
हरे रंग की चूड़ी में आपको डार्क से लेकर लाइट शेड में चूड़ियां देखने को मिल जाएंगी। वहीं इस तरह की चूड़ी के साथ आप गोल्डन कलर की शिमर या नग वाली चूड़ी के साथ मिलाकर अपनी आउटफिट के हिसाब से सेट बनाकर पहन सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: भारी हाथों पर खूब जचेंगी चूड़ी के ये खूबसूरत सेट, देखें नए डिजाइंस
अगर आपकी आउटफिट का कलर दो रंगों का है तो इस तस्वीर की तरह से आप लाल और हरे रंग के साथ चूड़ी का सेट खुद बना सकती हैं। आप चाहे तो लाल और हरे के अलावा भी अपने हिसाब से कलर कॉम्बिनेशन भी चुन सकती हैं। चूड़ी के सेट को आकर्षक बनाने के लिए आप गोल्डन कलर के कंगन भी पहन सकती हैं।
अगर आपको बसंत पंचमी के मौके पर के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: etsy, punjabi traditional jewellery, india mart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।