Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:51 AM IST

Isha Ambani Fashion: भाई अनंत-राधिका की शादी में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं ईशा अंबानी, देखें गरबा नाइट से लेकर संगीत के लुक्स

ईशा अंबानी ने अपने सभी लुक्स को अपनी बॉडी के टाइप के अनुसार ही चुनना है और स्टाइलिंग की है। आइये भाई की शादी में कैसे इन्होनें किया अपने लुक को स्टाइल कैसे किया है।
Updated:- 2024-07-07, 09:00 IST
isha ambani stylish looks

शादी का दिन दूल्हा-दुल्हन के अलावा घरवालों के लिए भी बेहद खास होता है। वहीं दुनियाभर में अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत और राधिका के शादी के चर्चे नजर आ रहे हैं। बता दें कि शादी से जुड़े फंक्शन भी शुरू ही चुके हैं।

ऐसे में बहन ईशा अंबानी के कई लुक्स सामने आ चुके हैं। तो आइये देखते हैं बेटे अनंत-राधिका की शादी से जुड़े नीता अंबानी के सभी लुक्स। साथ ही, बताएंगे इन लुक्स की खासियत के बारे में- 

ईशा अंबानी का मामेरू लुक 

isha ambani mameru looks

मामेरू सेरेमनी के लिए ईशा ने बेहद खूबसूरत थ्रेड और कट दाना वर्क वाली साड़ी को स्टाइल किया है। गुजराती स्टाइल बांधनी वर्क साड़ी को रॉयल और मॉडर्न लुक देने के लिए फ्रिल स्टाइल में इसे बनाया गया है। इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर अर्पिता मेहता ने डिजाइन किया है।

ईशा अंबानी का संगीत लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anaita Shroff Adajania (@anaitashroffadajania)

 

संगीत लुक के लिए ईशा ने अपनी मां की तरह फाल्गुनी शें पीकॉक का डिजाइन किया हुआ ऑम्ब्रे शेड ऑरेंज कलर लहंगे को स्टाइल किया है। ओपन हेयर स्टाइल और स्टाइलिश ग्रीन कलर ज्वेलरी को स्टाइल कर ईशा ने अपने लुक में चार चांद लगाये हैं।

इसे भी पढ़ें: Isha Ambani Mameru Look: मामेरू रस्म के लिए मां नीता अंबानी की तरह ईशा अंबानी भी बांधनी साड़ी में आईं नजर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

ईशा अंबानी का साड़ी लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anaita Shroff Adajania (@anaitashroffadajania)

ईशा ने सभी लुक्स में रॉक बखूबी किया है। वहीं रॉयल ब्लू कलर की इस रेडीमेड स्टाइल ड्रेप साड़ी में ईशा ने काफी क्लासी तरह से अपने लुक को डिफाइन किया है। इस शानदार साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वहीं ज्वेलरी के लिए मॉडर्न स्टोन डायमंड मिनिमल लुक चुना गया है।

ईशा अंबानी का लहंगा लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anaita Shroff Adajania (@anaitashroffadajania)

मॉडर्न और ट्रेडिशनल वियर के कॉम्बिनेशन को सही तरीके से ईशा ने बरकरार रहा है। बता दें कि इस खूबसूरत सिंगल शोल्डर ब्लाउज और मैचिंग लहंगा स्कर्ट को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

 

अगर आपको ईशा अंबानी के ये लुक्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।