herzindagi
bandhani print kurti design

Bandhani Kurti: गर्मियों के लिए खास हैं बांधनी डिजाइन की ये कुर्तियां, देखें तस्वीरें

कुर्ती को स्टाइल करने के लिए आप सबसे पहले अपनी बॉडी टाइप के बारे में समझना और फिर स्टाइल करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।  
Editorial
Updated:- 2024-04-30, 15:44 IST

Kurti Set Designs: जीन्स से लेकर पैन्ट्स के साथ में हम कुर्ती को स्टाइल करते हैं। वहीं गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस बदलते मौसम में स्टाइलिश दिखने के लिए आप एक ही कुर्ती को तरीके से पहन सकती हैं।

bandani kurti

डिजाइन की बात करें तो आजकल बांधनी डिजाइन की कुर्तियां काफी ज्यादा चलन में है। तो आइये देखते हैं बांधनी डिजाइन की कुर्तियों के लेटेस्ट डिजाइंस और बताएंगे इन कुर्तियों को आकर्षक लुक देने के लिए कुछ हैक्स- 

कलीदार बांधनी कुर्ती 

kalidar bandhani kurti

कुर्ती में आजकल लॉन्ग लेंथ की कलीदार कुर्ती को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस तरह की कुर्तियों के साथ में आप चूड़ीदार पजामा पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपको स्लीवलेस डिजाइन में भी काफी कुर्तियां देखने को मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: Georgette Kurti Designs: जॉर्जेट कुर्ती के इन डिजाइंस को जीन्स से लेकर प्लाजो तक के साथ किया जा सकता है स्टाइल, गर्मियों के लिए है खास

ऑम्ब्रे शेड बांधनी कुर्ती 

ombre  bandhani kurti

आजकल मॉडर्न और फैंसी लुक पाने के लिए इस तरह की 2 से 3 शेड वाली ऑम्ब्रे स्टाइल कुर्ती को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें आप कलीदार या चौड़े घेरे वाली कुर्ती भी खरीद सकती हैं और इसे कई तरह से पहन सकती हैं। 

फैंसी बांधनी कुर्ती 

fancy  bandhani kurti

किसी छोटे-मोटे फंक्शन में जा रही हैं और कुर्ती पहनना चाहती हैं तो इस तरह की कुर्तियां आपके लिए बेस्ट रहेंगी। इसमें आपको सीक्वेन डिजाइन के साथ नेकलाइन के लिए पैच वर्क में काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Kurti Set Designs: गर्मी के लिए बेहद खास हैं चिकनकारी कुर्ती सेट के ये नए डिजाइंस

पेप्लम बांधनी कुर्ती 

peplum  bandhani kurti

अगर आप बांधनी में सिंपल की जगह पर शॉर्ट कुर्ती को पहनना चाहती हैं तो इस तरह के डिजाइन की पेप्लम स्टाइल शॉर्ट कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप जीन्स या व्हाइट कलर की पैन्ट्स के साथ में पहन सकती हैं।

 

अगर आपको बांधनी कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit: Ajio, myntra, flipkart, ahio

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।