herzindagi
kalidar kurti design

Kurti Designs: कलीदार कुर्ती के ये डिजाइंस हैं नए, जानें कैसे करें स्टाइल

कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप बॉडी टाइप के अनुसार ही डिजाइन को चुनें। इसे आप ड्रेस की तरह भी पहन सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-22, 17:55 IST

गर्मी के मौसम में कम्फर्टेबल महसूस करने के लिए हम अक्सर कुर्ती को पहनते हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन और पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। स्टाइलिश लुक की बात करें तो इसके लिए कलीदार डिजाइन की कुर्ती को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

knee length kurti

इन कुर्तियों को आप काफी तरीके से पहन सकते हैं। इसके लिए आप चाहे तो सेलिब्रिटीज के लुक्स से भी इंस्पायर हो सकती हैं। तो आइये देखते हैं कलीदार डिजाइन की कुर्तियों के कुछ खास डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन्हें स्टाइलिश लुक देने के ये आसान टिप्स-

फ्रंट कट कुर्ती डिजाइन 

front cut kurti design

एक समय पहले इस तरह की कुर्ती को काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। वहीं एक बार फिर से यह स्टाइल वापिस फैशन ट्रेंड में नजर आ रहा है। इसे आप प्लाजो, पैन्ट्स या प्जामी के साथ में पहन सकते हैं। इस तरह की कुर्ती सिलवा रही हैं तो आप गोटा-पट्टी लेस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इंडो-वेस्टर्न लुक पाने के लिए आप इसे स्किनी जीन्स के साथ में पहनें।

इसे भी पढ़ें: Kurti Designs: गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट हैं ये लॉन्ग कुर्तियां, देखें डिजाइंस

पेप्लम स्टाइल कुर्ती डिजाइन 

peplum style kurti

लंबी दिखना चाहती हैं तो इस तरह की पेप्लम स्टाइल कुर्ती को आप जीन्स, प्लाजो या धोती स्टाइल सलवार के साथ में पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आप अपनी पसंद से कलियां बनवा सकती हैं। इस तरह की कुर्ती की नेकलाइन को आप वी-शेप में रख सकते हैं। इसमें ज्यादातर मल्टी-शेड और चिकनकारी डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Kurti Set Designs: गर्मी के लिए बेहद खास हैं चिकनकारी कुर्ती सेट के ये नए डिजाइंस

यह विडियो भी देखें

अनारकली स्टाइल कुर्ती डिजाइन 

anarkali kurti designs

कुर्ती में रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह से आप फ्लोर लेंथ वाली कलीदार अनारकली स्टाइल कुर्ती को पहन सकती हैं। देखने में इस तरह की कुर्ती आपको स्टाइलिश लुक के साथ में इंडो-वेस्टन टच भी देने में मदद करेगी। इसे आप ड्रेस की तरह भी कैरी कर सकती हैं। इसके आलावा आप इसे चूड़ीदार प्जामी के साथ में पहनें।

 

अगर आपको कलीदार कुर्ती के ये नए डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit: thechikanlabel, kaira, rangriti, ajio


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।