herzindagi
alia bhatt iconic looks  from her movies in hindi

इन मूवीज में देखने को मिले आलिया भट्ट के आइकॉनिक लुक्स

आलिया भट्ट की केवल एक्टिंग ही नहीं, बल्कि आउटफिट्स भी बेहद अच्छे होते हैं। इसलिए उन्हें बॉलीवुड की डीवा भी कहा जाता है।
Editorial
Updated:- 2023-04-26, 20:27 IST

आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। आलिया की एक्टिंग के हम सभी दीवाने हैं। एक्टिंग के साथ-साथ आलिया के लुक्स भी बेहद फेमस हैं। चाहे, वह रियल लाइफ हो या फिल्मी लुक। आलिया ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं, जल्द ही आलिया हॉलीवुड के बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। यही नहीं, कई रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल आलिया मेट गाला फैशन इवेंट में भी नजर आएंगी। आज इस आर्टिकल में आलिया भट्ट के आइकॉनिक लुक्स देखेंगे।

गंगूबाई काठियावाड़ी

alia bhatt gangubai lookसाल 2022 में आई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट के किरदार ने सभी का दिल जीत लिया था। यह फिल्म सुपर हिट थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट का सिंपल व्हाइट साड़ी लुक आइकॉनिक था। हालांकि, इस मूवी में आलिया ने कई बार व्हाइट साड़ी पहनी है, लेकिन फोटो में दिखाए गए इस लुक की बात ही अलग है। लाल बड़ी बिंदी, खुले बाल, नाक में नोज पिन 3/4 स्लीव्स व्हाइट ब्लाउज के साथ उल्टे पल्ले की साड़ी में आलिया का लुक देखने लायक था।

लहंगा-चोली लुक

alia bhatt kalank lookआलिया भट्ट की फिल्म कलंक भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन इस मूवी में उनके लुक्स को जनता ने खूब पसंद किया है। चाहे, वह लाल दुपट्टे वाला पोस्टर लुक हो या सूट पहने आलिया। इस फिल्म में आलिया का यह व्हाइट लंहगा-चोली, जिस पर गोल्डन कलर से एमब्रॉयडरी की गई है। इसके साथ नेट का दुपट्टा कैरी किया गया है। इस आउटफिट के साथ लूज ब्रेड हेयर स्टाइल बनाया गया है। मिनिमल मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया गया है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:साड़ी से लेकर लहंगे तक, एथनिक वियर में बहुत खूबसूरत लगती हैं आलिया भट्ट

राजी फिल्म लुक

alia bhatt raazi looksआलिया भट्ट के ट्रेडिशनल लुक्स काफी अच्छे होते हैं। पर्सनल लाइफ हो या मूवीज वह एथनिक कपड़ों में रॉक करना जानती हैं। आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट का पिंक साड़ी लुक बेहद प्यारा था। आलिया ने बेबी पिंक कलर की साड़ी को पेल ब्लू दुपट्टे के साथ कैरी किया था। गले में गोल्डन कलर का नेकलेस और इयररिंग्स पहने हैं। डार्क कलर की लिपस्टिक और सिंपल मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इसे भी पढ़ें:एथनिक वियर में स्टाइलिश दिखने के लिए आलिया भट्ट से लें स्टाइल इंस्पिरेशन

मेट गाला में आलियाप्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट में नजर आएंगी। फैंस बेस्रबी से आलिया को अलग अवतार में देखने के लिए तैयार हैं। देखना यह होगा कि आलिया इस बार क्या अलग करती हैं। इसके साथ ही, इस साल आलिया की हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' भी रिलीज होगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।