herzindagi

बर्थडे स्पेशल: आलिया भट्ट के इन ब्राइडल लुक्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा अपने आउटफिट और फैशन सेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वह वेस्टर्न से लेकर एथनिक तक हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं। इसके साथ ही आलिया ने कई बार वेडिंग लुक्स गोल भी सेट किए हैं। आज आलिया भट्ट का बर्थडे है, वह 29 साल की हो गई हैं। अगर आप भी ब्राइड बनने जा रही हैं तो बर्थडे गर्ल आलिया भट्ट से ब्राइडल लुक्स के लिए इंस्पिरेशन लें सकती हैं। चलिए देखते हैं आलिया के सबसे फेमस ब्राइडल लुक्स।

Hema Pant

Editorial

Updated:- 15 Mar 2022, 14:03 IST

मरून वेलवेट लहंगा

Create Image :

हाल ही में आलिया ने मान्यावर के लिए एक ऐड शूट किया है, जिसमें वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। इसमें आलिया ने पिंक कलर का लंहगा पहना हुआ है। इसमें आलिया ने सिंपल मेकअप रखा है और बात करें ज्वेलरी की तो उन्होनें इस लंहगे के साथ उन्होनें केवल गोल्डन और ग्रीन कलर का मांग टीका और नेकलेस पहना है। 

लाइट पिंक ब्राइडल लहंगा

Create Image :

आप भी आलिया भट्ट से ब्राइल लुक इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस फोटो में आलिया ने लाइट पिंक कलर का लंहगा पहना हुआ है। इस लुक को आलिया ने हैवी ज्लेवरी और माथे पर मांगटीका के साथ कंप्लीट किया है। बात करें मेकअप की तो इसमें उन्होनें बेहद ही सिंपल मेकअप किया है। आलिया से ब्राइडल लुक में बेहद सुंदर लग रही है। ज्वेलरी से लेकर मेकअप तक हर चीज परफेक्ट है। 

रेड लंहगा लुक

Create Image :

आलिया इस रेड लंहगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रेड कलर के साथ गोल्डन एंब्रॉयडरी वाला यह लंहगा बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। बन हेयरस्टाइल के साथ सिंपल मेकअप उनके लुक को और भी खास बनाता है। इसके साथ ही आलिया ने हाथों में कलीरें भी पहने हैं। आप आप भी आलिया के इस ब्राइडल लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

थ्री-पीस ब्राइडल लुक

Create Image :

आलिया इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होनें रेड कलर की थ्री-पीस एथनिक आउटफिट पहना है। अगर आप कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो आप आलिया भट्ट के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आलिया ने हैवी गोल्ड ज्वेलरी कैरी की हैं। मांगेटीका से लेकर नथ कर सभी चीजें उनके आउटफिट से मैच कर रही हैं। इसके साथ ही आलिया ने रेड लिपस्टिक और सबटल मेकअप से ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया है। आलिया ने हैवी गोल्ड ज्वैलरी के साथ रेड थ्री-पीस एथनिक आउटफिट पहना था।

इसे भी पढ़ें: कैटरीना कैफ के इन फिल्मी ब्राइडल लुक्स से लें इंस्पिरेशन

साउथ इंडियन ब्राइडल लुक

Create Image :

रेड कलर हमेशा से ब्राइडल लुक का अहम हिस्सा रहा है। हालांकि, अब फैशन ट्रेंड बदल चुका है और अब पेस्टल कलर फैशन में आ गए हैं। लेकिन रेड कलर अभी भी क्लासिक कलर्स में आता है। अगर आपने 2 स्टेट्स मूवी देखी है तो आपने आलिया भट्ट को साउथ इंडियन ब्राइडल लुक में देखा होगा। उन्होंने ट्रेडिशनल कांजीवरम साड़ी पहनी थी। लाल और नारंगी जैसे चमकीले रंगों के पैलेट के साथ, उनका यह ब्राइडल लुक बेहद ही शानदार था। इसके साथ उन्होंने साड़ी के साथ सिंपल गोल्डन ज्वेलरी पहनी थी जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।

इसे भी पढ़ें: दोस्त के संगीत फंक्शन के लिए आलिया भट्ट के गॉर्जियस लुक से लें इंस्पिरेशन

शरारा ब्राइडल लुक

Create Image :

शरारा आजकल काफी ट्रेंड में हैं। आप भी शरारा को अपने ब्राइडल लुक के लिए चुन सकती हैं। फिल्म राजी में आलिया ने चोली के ऊपर ब्रोकेड के साथ एक लाल शरारा सेट पहना था। यह ब्राइडल लुक के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। रेड कलर के इस शरारा सेट के साथ ट्यूल दुपट्टा पहना हुआ है। इस ब्राइडल लुक के साथ आलिया ने बेहद ही कम ज्वेलरी पहनी हुई है। आलिया ने सॉफ्ट कोहल्ड आईज और होठों के लिए क्रीमी रेड शेड का इस्तेमाल किया।

नेट लंहगा

Create Image :

इस ब्राइडल लुक में आलिया बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। पिंक कलर के लंहगे के साथ गोल्डन ब्लाउज एक दम परफेक्ट ब्राइडल लुक है। लेकिन इस आउटफिट को डिफरेंट टच देने के लिए आलिया ने ब्रेड के साथ खुले बाल रखे हैं और नेकलेस और इयर रिंग्स से इस लुक को कंप्लीट किया है। 

रेड लंहगा

Create Image :

अगर आपको याद होगा तो आलिया ने सिद्धार्थ संग कोका कोला के ऐड में नजर आई थी। इस ऐड में आलिया का ब्राइडल लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा था। डार्क रेड कलर के जोड़े में आलिया बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। सिंपल मेकअप और ब्रेड हेयरस्टाइल ने आलिया के लुक को पूरी तरह से चेंज कर दिया है। आप भी आलिया से ब्राइडल लुक इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। फैशन से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।