Fashion Tips For Party: कम पैसे में बदलें अपना सिर से पांव तक का लुक, पार्टी में दिखेंगी सबसे स्टाइलिश
-1778476590238.webp)
हम सभी को खूबसूरत दिखने की चाहत होती है। हम जब रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाते हैं तो अच्छा मेकअप करने के साथ-साथ आउटफिट्स भी अच्छा पहनते हैं, लेकिन जब किसी पार्टी या गेट-टुगेदर में जाना होता है तो हम सबसे अलग दिखना चाहते हैं। इसके लिए लड़कियां कई बार महंगे और ब्रांडेड कपड़े तो खरीदती ही हैं, साथ ही एसेसरीज और मेकअप, फुटवियर पर भी काफी खर्चा करती हैं।
हालांकि, हमेशा आपको इतने पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप कम पैसों में भी स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक पा सकती हैं। तो अगर आपका बजट कम है, तब भी आप सिर्फ 300 रुपये के अंदर खुद को खूबसूरत और फैशनेबल लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं कि आप कम बजट में कैसे सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं?

सिंपल आउटफिट को एसेसरीज से दें नया लुक
अगर आपके पास पहले से कोई सिंपल कुर्ती, ड्रेस या टॉप है, तो आप उसे नई एसेसरीज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग्स, स्टाइलिश चूड़ियां और कोई नेकपीस खरीद सकती हैं। बस इन्हें किसी शोरूम से खरीदने के बजाय लोकल मार्केट से ही खरीदें। यहां आपको 50 से 100 रुपये तक में ये चीजें मिल जाएंगी। इन्हें कैरी करने से आपका पूरा लुक स्टाइलिश नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- Summer Makeup Tips: गर्मियों में ड्राई स्किन वाली लड़कियां ऐसे करें मेकअप, मिलेगा फ्रेश लुक
लाइट मेकअप करें
कई लड़कियां तो पार्टी में जाने को लेकर इतना एक्साइटेड हो जाती हैं कि हैवी मेकअप कर बैठती हैं। इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। आप BB क्रीम, काजल, लाइट शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। थोड़ा सा कॉम्पैक्ट और लिप टिंट भी लगा सकती हैं। इससे आपको गजब का लुक मिलेगा।
हेयर स्टाइल पर ध्यान दें
आपका हेयरस्टाइल भी आपके पूरे लुक को बदल सकता है। इसके लिए आप सिंपल कर्ल्स, लो बन, पोनीटेल के साथ फ्रंट पफ जैसे हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। ये हेयर स्टाइल आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- Lip Care: बिना रगड़े ऐसे साफ करें Matte Lipstick, घर की इन चीजों से होंठ बनेंगे बेबी सॉफ्ट
नेल्स को बनाएं सुंदर
अगर आपके पास पार्लर जाने का बजट नहीं है, तो आप घर पर ही पहले नेल्स की सफाई कर लें। इसके बाद कोई लाइट कलर की नेल पेंट लगाएं। आप न्यूड या पिंक शेड लगा सकती हैं। आपको नेलपेंट लोकल मार्केट में 40 या 50 रुपये में मिल जाएंगे।
-1778476743115.jpg)
फुटवियर पर भी ध्यान दें
कई बार तो हम कपड़े तो अच्छे पहन लेते हैं, लेकिन सही फुटवियर न पहनने से हमारा पूरा लुक ही बिगड़ जाता है। आप कोई सिंपल सी सैंडल या ब्लॉक हील पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Makeup Tips: ऑयली स्किन पर ऐसे करें मेकअप, तपती गर्मी में भी खिला-खिला दिखेगा चेहरा
दुपट्टे या स्टोल से करें स्टाइलिंग
अगर नया ड्रेस खरीदने के लिए आपके पास पैसे नहीं हैं तो आप कलरफुल स्टोल या दुपट्टा ले सकती हैं। इससे आपका आउटफिट सबसे अलग दिख सकता है। बस ध्यान रहे कि अगर आप वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हैं तो इन्हें न कैरी करें।
300 रुपये में कैसे करें पूरा लुक तैयार?
आपको लोकल मार्केट में ईयररिंग्स 60 से 80 रुपये में मिल जाएंगे। वहीं लिपस्टिक या लिप टिंट की बात करें तो इसके लिए आपको 80 से 100 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं 40-50 रुपये में नेल पेंट, स्टोल या चूड़ियां भी 70 से 100 रुपये में आसानी से मिल जाएंगी। बस खरीदारी करते समय बारगेनिंग करना न भूलें। इस तरह आप कम बजट में भी अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में फैल जाता है आंखों का Kajal, तो लगाने से पहले कर लें ये छोटा सा काम
तो अगर आप भी कम बजट में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखकर सबसे खूबसूरत, अट्रैक्टिव और अलग लग सकतती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।