60 साल की उम्र में भी दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो एक्ट्रेस नीना गुप्ता के इन लुक्स को रिक्रिएट

एक्ट्रेस नीना गुप्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वहीं अब वो वेब सीरीज में भी अपना कमाल दिखा रही हैं। नीना गुप्ता की एक्टिंग देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगी। भले ही नीना की उम्र 62 साल की हो गई है, लेकिन इसके बावजूद उनका फैशन सेंस की आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। नीना कई बार अपने स्टनिंग लुक्स से लोगों को हैरान कर देती हैं, यही वजह है कि उनका फैशन काफी इंस्पायरिंग है।
अगर आपकी उम्र 55 से 60 साल के आसपास है और आप अपने लिए कुछ डिफरेंट आउटफिट्स तलाश रही हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नीना गुप्ता के बेस्ट लुक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप रिक्रिएट कर सकती हैं।
पहनें काफ्तान-

काफ्तान में आपको रिलैक्सिंग फील होता है। इसलिए आप नीना गुप्ता के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। नीना ने इस लुक में व्हाइट कलर का फुल स्लीव काफ्तान स्टाइल किया है। जिस पर गोल्डन कलर का प्रिंट बना हुआ है। नीना ने काफ्तान के साथ व्हाइट कलर के स्नीकर्स पेयर अप किए हैं। लाइट मेकअप और मोती वाले इयररिंग्स के साथ नीना ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। आप चाहे तो इस लुक को पार्टी के लिए चुन सकती हैं।
टिप्स-
- काफ्तान के साथ आप एथनिक बेल्ट पहन सकती हैं, इससे काफ्तान में मिडी जैसा लुक आएगा।
- स्नीकर्स के अलावा आप इस लुक में कोल्हापुरी चप्पल या फ्लैट सैंडल भी कैरी कर सकती हैं।
- काफ्तान के साथ आप लेगिंग्स भी पेयर अप कर सकती हैं, जिससे आपका एथनिक वियर तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें-पिंक कलर है पसंद, तो कियारा आडवाणी की इन साड़ियों से लें इंस्पिरेशन
स्टाइलिश अंदाज में पहने साड़ी-

साड़ी हर भारतीय महिला का फेवरेट परिधान है। ऐसे में आप अलग-अलग तरह के फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हुए साड़ी कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने इस लुक में ब्लू कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन कलर की एंब्रॉयडरी की गई है। इस लुक के साथ नीना ने गोल्डन कलर का ट्रेडिशनल नेकलेस और इयररिंग्स पेयरअप किए हैं। वाइन कलर की लिपस्टिक और लाइट टचअप के साथ नीना ने इस एथनिक लुक को कंप्लीट किया है।
टिप्स-
- लाइट ब्लू कलर की साड़ी के साथ आप गोल्डन कलर की एथनिक बेल्ट पेयर अप कर सकती हैं।
- उम्र का ध्यान रखते हुए आपको प्लेटफॉर्म हील्स कैरी करना चाहिए, ताकि आप गिरे या फिसले नहीं।
इसे भी पढ़ें-इन 5 फैशन टिप्स से पाएं स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक
प्रिंटेड कुर्तियों को करें स्टाइल-

ज्यादातर महिलाएं एक उम्र के बाद बोल्ड कलर की कुर्तियां पहनने से बचती हैं, लेकिन यह सोचना काफी हद तक गलत है। उम्र से कलर का कोई खास लेना देना नहीं होता है, ऐसे में आप अलग-अलग कलर के आउटफिट्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। इस लुक में नीना ने येलो बेस के वाली प्रिंटेड कुर्ती पहनी है, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की अफगानी पहनी है। इस तरह के लुक को आप कहीं ट्रैवल करते समय या डेली बेसिस पर स्टाइल कर सकती हैं।
टिप्स-
- अफगानी के साथ आप तरह-तरह शॉर्ट कुर्ते स्टाइल कर सकती हैं, जो कि देखने में बेहद स्टाइलिश लगते हैं।
- अफगानी और कुर्ते के साथ आप जूती पेयर अप कर सकती हैं।
तो ये थे एक्ट्रेस नीना गुप्ता के कुछ लुक्स जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही फैशन से जुड़ी टिप्स और ट्रिक्स के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।