Bangles Organiser Designs: चूड़ियां, कंगन और कलीरे रहेंगे एकदम सेफ! बेस्ट हैं ये स्टाइलिश बैंगल ऑर्गनाइजर बॉक्स डिजाइंस

Bangle Organizer Box Design: शादी के बाद भी दुल्हन के पास अपनी शादी से जुड़ी कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें वह लंबे समय तक संभालकर रखना चाहती है। इनमें चूड़ियां, कंगन, कलीरे और खास मौकों पर पहने जाने वाले दूसरे गहने भी शामिल हैं। ऐसे में अक्सर इन्हें रखने के लिए सही जगह नहीं मिलती। कभी चूड़ियां आपस में टकराने की वजह से टूटने लगती हैं, तो कभी कलीरे खराब हो जाती है। ऐसे में बैंगल ऑर्गनाइजर बॉक्स काफी काम के साबित हो सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 9 स्टाइलिश मॉडर्न बैंग्लस ऑर्गनाइजर के बारे में बताने जा रहे हैं।
बैंगल ऑर्गनाइजर बॉक्स के डिजाइंस (Bangles Organiser Box Designs)
अगर आप अपनी चूड़ियों, कलीरें और कड़ों को रखने के लिए ऑर्गनाइजर खरीदना चाहती हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है, तो आप नीचे लेख में बताए गए बैंगल्स ऑर्गनाइजर बॉक्स के डिजाइंस देख सकती हैं।
ट्रांसपेरेंट बैंगल ऑर्गनाइजर बॉक्स (Transparent Bangles Organiser Box Designs)
अगर आप चाहती हैं कि आपकी सारी चूड़ियां एक ही जगह पर रहें और उन्हें ढूंढने में ज्यादा समय न लगे, तो ट्रांसपेरेंट बैंगल ऑर्गनाइजर बॉक्स अच्छा विकल्प है। इसमें कई छोटे-छोटे खाने बने होते हैं, जिनमें आप अलग-अलग रंग और डिजाइन की चूड़ियां रख सकती हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि बॉक्स खोले बिना ही आपको अंदर रखी चूड़ियां दिखाई दे जाती हैं। यह डिजाइन उन दुल्हनों के लिए भी अच्छा है, जिनके पास रोजाना पहनने वाली और शादी के खास मौकों वाली चूड़ियों का अलग-अलग कलेक्शन है।

Image Credit- Amazon (the Ewings Store)
वेलवेट फैब्रिक वाला बैंगल बॉक्स या होल्डर (Velvet Fabric Bangles Organiser Designs)
शादी के गहनों को रखने के लिए मखमली फैब्रिक वाला ऑर्गनाइजर बॉक्स काफी रॉयल लगता है। इसका सॉफ्ट इंटीरियर चूड़ियों और कंगन को खरोंच से बचाने में मदद करता है। खासतौर पर गोल्ड प्लेटेड, कुंदन और स्टोन वर्क वाले कंगन इसमें अच्छे से रखे जा सकते हैं। आप मरून, रानी पिंक, वाइन या गोल्डन रंग का बॉक्स चुन सकती हैं। इसे ड्रेसिंग टेबल पर रखने से आपके कमरे को भी एक खूबसूरत और क्लासी लुक मिलेगा।

Image Credit- Amazon (the Bubs Spun Store)
मल्टी लेयर बैंगल ऑर्गनाइजर (Multi Layer Bangle Organiser Designs)
अगर आपके पास चूड़ियों और कंगन का बड़ा कलेक्शन है, तो मल्टी लेयर ऑर्गनाइजर आपके लिए उपयोगी रहेगा। इसमें एक के ऊपर एक कई लेयर या ड्रॉअर बने होते हैं। आप एक हिस्से में रोजाना पहनने वाली चूड़ियां, दूसरे में शादी के कंगन और तीसरे में पार्टी वियर ज्वेलरी रख सकती हैं। इससे सभी चीजें अलग-अलग व्यवस्थित रहेंगी और जरूरत पड़ने पर आपको पूरा बॉक्स खाली करके सामान ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कम जगह में ज्यादा सामान रखने के लिए भी यह डिजाइन अच्छा है।

Image Credit-Amazon (Generic)
कलीरे रखने के लिए स्पेशल ऑर्गनाइजर बॉक्स (Kaleere Organiser Box Designs)
दुल्हन के लिए कलीरे सिर्फ एक ज्वेलरी एक्सेसरी नहीं होते, बल्कि शादी की खूबसूरत यादों से जुड़े होते हैं। इसलिए इन्हें सामान्य ज्वेलरी बॉक्स में रखने के बजाय लंबे और गहरे स्टोरेज बॉक्स में रखना बेहतर हो सकता है। ऐसा बॉक्स चुनें जिसमें कलीरों को बिना मोड़े रखा जा सके। इसके अंदर सॉफ्ट लाइनिंग हो तो सजावटी मोती, लटकन और दूसरे छोटे हिस्सों को उलझने से बचाने में मदद मिल सकती है। आप चाहें तो इस बॉक्स पर अपना नाम या शादी की तारीख भी लिखवा सकती हैं।

Image Credit-chotteylal
ड्रॉअर स्टाइल बैंगल ऑर्गनाइजर (Drawer Style Bangle Organiser)
अगर आप अपने कमरे को मिनिमल और व्यवस्थित रखना पसंद करती हैं, तो ड्रॉअर स्टाइल बैंगल ऑर्गनाइजर अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें छोटे-छोटे स्लाइडिंग ड्रॉअर होते हैं, जिनमें चूड़ियां, कंगन और छोटी ज्वेलरी अलग-अलग रखी जा सकती है। लकड़ी या वुडन फिनिश वाले बॉक्स देखने में काफी सुंदर लगते हैं। आप इसे ड्रेसिंग टेबल या अलमारी के किसी खाली हिस्से में रख सकती हैं। इसका फायदा यह है कि आपकी ज्वेलरी बाहर बिखरी हुई नहीं दिखेगी और कमरा भी साफ-सुथरा रहेगा।

Image Credit-ai
ट्रेवल फ्रेंडली बैंगल ऑर्गनाइजर (Travel Friendly Bangle Organiser)
नई दुल्हनों को शादी के बाद कई बार मायके, रिश्तेदारों या घूमने के लिए बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में हर बार चूड़ियों और कंगन को अलग-अलग पाउच में रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसके लिए ट्रैवल फ्रेंडली बैंगल ऑर्गनाइजर चुन सकती हैं। इसका साइज छोटा होता है और इसमें ज्वेलरी को सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग सेक्शन बने होते हैं। जिप वाला बॉक्स या मजबूत कवर वाला डिजाइन चुनें, ताकि सफर के दौरान सामान बाहर न निकले और चूड़ियां आपस में टकराएं नहीं।

Image Credit-amazon
कस्टमाइज्ड ब्राइडल बैंगल बॉक्स (Customised Bridal Bangle Box)
अगर आप अपनी शादी की यादों को हमेशा के लिए संभालकर रखना चाहती हैं, तो कस्टमाइज्ड बैंगल बॉक्स भी चुन सकती हैं। इसमें नाम, शादी की तारीख या कोई खास मैसेज लिखवा सकती हैं। इसके साथ ही आप अपनी पसंद के अनुसार इसका रंग, फैब्रिक और डिजाइन भी चुन सकती हैं। यह बॉक्स सिर्फ ज्वेलरी रखने के काम नहीं आएगा, बल्कि शादी की यादों को संजोकर रखने वाली एक खास चीज भी बन जाएगा।

Image Credit- chotteylal.com
बैंगल ऑर्गनाइजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
बैंगल ऑर्गनाइजर खरीदते समय सिर्फ उसके खूबसूरत डिजाइन पर ध्यान देना काफी नहीं है। सबसे पहले देखें कि उसमें आपकी चूड़ियों और कंगन के हिसाब से पर्याप्त जगह है या नहीं। बॉक्स के अंदर सॉफ्ट लाइनिंग होनी चाहिए, ताकि ज्वेलरी पर खरोंच न आए। अगर आप भारी कंगन और लंबे कलीरे रखना चाहती हैं, तो बॉक्स की गहराई और लंबाई जरूर जांचें। इसके अलावा मजबूत लॉक, अच्छी क्वालिटी की जिप और आसानी से साफ होने वाला मटेरियल चुनना भी फायदेमंद रहेगा।
चूड़ियों और कंगन को रखने से पहले उन्हें हल्के सूखे मुलायम कपड़े से साफ कर लें। अलग-अलग मटेरियल और डिजाइन की ज्वेलरी को अलग सेक्शन में रखें। इससे उनकी चमक और खूबसूरती लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- Daily Wear Gold Rings: कम वजन में मिलेंगे ये 6 स्टाइलिश अंगूठियों के डिजाइन
इसे भी पढ़ें- Pashmina Shawl Ke Designs: हर आउटफिट पर जचेगी पश्मीना शॉल, देखें खूबसूरत डिजाइन
ऊपर लेख में बताए गए डिजाइंस में से आप अपने हिसाब और पसंद का बॉक्स चुन सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-ai (main image)
- बैंगल ऑर्गनाइजर बॉक्स का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
- बैंगल ऑर्गनाइजर बॉक्स चूड़ियों, कंगनों और कलीरों को टूटने, आपस में उलझने और धूल-नमी से खराब होने से बचाता है।
- दुल्हनों के भारी चूड़े और कलीरे रखने के लिए कौन-सा ऑर्गनाइजर सबसे बेस्ट है?
- दुल्हनों के लिए अलग से कलीरे हैंगिंग हुक और मल्टी-रॉड वाला वेलवेट वैनिटी या बॉक्स सबसे बेस्ट रहता है।
- कांच की नाजुक चूड़ियों को टूटने से बचाने के लिए किस तरह का बॉक्स चुनें?
- कांच की चूड़ियों के लिए सॉफ्ट वेलवेट या फोम पैडिंग वाले रॉड (Rod) ऑर्गनाइजर बॉक्स सबसे सुरक्षित होते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।