Daily Wear Gold Rings: कम वजन में मिलेंगे ये 6 स्टाइलिश अंगूठियों के डिजाइन

डेली वियर के लिए आप भी 6 स्टाइलिश और हल्के सोने की अंगूठी के डिजाइन को बनवा सकती हैं। इस लेख में बताए गए कुछ लेटेस्ट गोल्ड रिंग के डिजाइंस आपके डेली लुक को और शानदार बना देंगे।
Updated:- 2026-11-23, 21:19 IST
image

डेली वियर में पहनने के लिए अक्सर महिलाएं हल्की और लाइटवेट ज्वेलरी चुनती हैं। वे हमेशा ऐसी गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी की तलाश में होती हैं जो दिखने में सुंदर हो, लेकिन पहनने पर हल्की महसूस हो। अगर आप भी ऐसी ही किसी गोल्ड रिंग की तलाश में हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन सोने की अंगूठी के डिजाइंस बताएंगे, जो कम ग्राम की होने के साथ-साथ आपके हाथों की खूबसूरती को भी दोगुना कर देंगे।

डेली वियर के लिए  लेटेस्ट गोल्ड रिंग डिजाइंस

अगर आप वर्किंग वुमन हैं या डेली कॉलेज और ऑफिस जाती हैं, तो रोजाना पहनने के लिए नीचे बताए गए ये लेटेस्ट सोने की अंगूठी के डिजाइंस आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।

1. प्लेन बैंड रिंग

वर्किंग वुमन के लिए प्लेन बैंड रिंग सबसे बेस्ट रहेगी। यह एक पतली सोने की बैंड वाली रिंग होती है, जिसे महिलाएं रोजाना कामकाज के दौरान पहनकर आसानी से अपने ऑफिस जा सकती हैं। 

sasti sone ki anguthi designs

pinterest/Etsy 

2. सिंगल स्टोन स्टाइल रिंग

अगर आप पतले सोने के बैंड के बीच में एक छोटा सा चमकदार स्टोन या डायमंड कट नग वाली रिंग पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए यह रिंग सबसे बेस्ट रहेगी। यह खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए बहुत सही विकल्प है।  

daily wear gold ring ke designs

pinterest/Reisman | Anéis de Noivado e Alianças 

3. वी-शेप गोल्ड रिंग

अगर आप डेली वियर में अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो आपके लिए वी-शेप वाली गोल्ड रिंग सबसे बेस्ट रहेगी। वी-शेप गोल्ड रिंग डिजाइंस इन दिनों काफी पसंद की जा रही हैं। ऐसे में यंग गर्ल्स के लिए यह पैटर्न सबसे शानदार रहेगा।

daily wear sone ki anguthi designs

pinterest/Nandini Gowda

4. फ्लोरल पैटर्न रिंग

फ्लोरल पैटर्न वाली रिंग भी आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। ऐसे में आप छोटे से फूल और पत्ती के डिजाइन से सजी यह खूबसूरत रिंग पहनकर अपने डेली लुक को खास और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आप इस तरह की रिंग नजदीकी बाजार में सुनार की दूकान से खरीद सकती हैं। 

gold ring ke designs

pinterest/denys.hq

यह भी पढ़ें- Sone ki Anguthi ke Designs: सोने की अंगूठी के ये 'लाइटवेट' डिजाइंस हैं सदाबहार, डेली वियर से लेकर पार्टी तक हर मौके के लिए हैं परफेक्ट

5. एडजस्टेबल या ओपन-कफ रिंग

अगर आप डेली वियर में एडजस्टेबल या ओपन-कफ रिंग पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए ये डिजाइन भी बेस्ट रहेगी। इस अंगूठी का बैंड आगे से हल्का खुला हुआ होता है, जिससे साइज में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती।

sasti sone ki anguthi designs (1)

pinterest/HOVER FASHION | JEWELLERY

6. मल्टी-रो ओपन एडजस्टेबल रिंग

अगर आपको डेली वियर में थोड़ा हैवी लुक चाहिए, तो आपके लिए मल्टी-रो ओपन एडजस्टेबल रिंग बेस्ट रहेगी। इसमें कई पतली लेयर्स बानी हुई है, जो आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी। इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

sasti sone ki anguthi designs (2)

गोल्ड रिंग चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

अगर आप डेली वियर के लिए गोल्ड रिंग बनवा रही हैं, तो खरीदते और पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे -

  • अंगूठी को लंबे समय तक सेफ और चमकदार रखने के लिए इसे एयरटाइट बॉक्स में रखें।
  • रोज पहनने वाली अंगूठी के लिए आप 18 कैरेट या 22 कैरेट सोना चुन सकती हैं।
  • अंगूठी के साइज का खास ध्यान रखें। यह ज्यादा ढीली ना हो, कि हाथ धोते या काम करते समय निकल जाए।
  • तेज केमिकल वाले क्लीनर, ब्लीच या भारी वजन उठाने वाले काम के समय रिंग उतार सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Affordable 18k Gold Ring Designs: 22 कैरेट का खर्च क्यों उठाना? 18 कैरेट गोल्ड में बनवाएं ऐसी खूबसूरत सोने की अंगूठियां

निष्कर्ष: डेली वियर के लिए अगर आप भी लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली रिंग की तलाश में हैं, तो इस लेख में बताई गई कुछ डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हो सकती है। ये सभी डिजाइंस कम बजट और हल्के वजन में आपको आसानी से मिल जाएंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

FAQ
डेली वियर के लिए कितने ग्राम सोने की अंगूठी सही रहती है?
रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आमतौर पर 1 से 3 ग्राम के बीच बनी हल्की अंगूठियां आरामदायक और बजट के अनुकूल रहती हैं।
क्या रोज पहनने के लिए 18 कैरेट सोना 22 कैरेट से बेहतर होता है?
18 कैरेट सोना थोड़ा ज्यादा मजबूत और स्क्रैच-रेसिस्टेंट होता है, जबकि 22 कैरेट सोने की चमक और पारंपरिक मूल्य ज्यादा होता है।
क्या हल्की सोने की अंगूठी को पानी में पहनकर रखा जा सकता है?
सामान्य हाथ धोने पर दिक्कत नहीं होती, लेकिन रोजाना कठोर साबुन, खारे पानी या केमिकल के संपर्क से इसकी चमक फीकी पड़ सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।