Pashmina Shawl Ke Designs: हर आउटफिट पर जचेगी पश्मीना शॉल, देखें खूबसूरत डिजाइन

सर्दी के मौसम में अक्सर महिलाएं मोटे और ऊनी कपड़े पहनना पसंद करती हैं, लेकिन अपने लुक को फैशनेबल बनाने के लिए वे एक से एक गर्म शॉल का भी इस्तेमाल करती हैं। इस साल आप अपना परफेक्ट लुक पाने और भीड़ से अलग दिखने के लिए कुछ ट्रेंडी पश्मीना शॉल्स को ट्राई कर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कश्मीर की प्रसिद्ध मुलायम बनावट और हल्के वजन वाली पश्मीना शॉल्स डिजाइंस (Pashmina Shawl Designs) के बारे में बताएंगे।
सर्दियों के लिए 5 खूबसूरत कश्मीरी पश्मीना शॉल डिजाइंस
सर्दियों में होने वाली शादी या किसी खास मौके पर अगर आप भी स्वेटर पहनने के बजाय शॉल ओढ़ने का मन बना रही हैं, तो आपके लिए पांच खूबसूरत कश्मीरी पश्मीना शॉल डिजाइंस सबसे बेस्ट हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन 5 लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में।
1. कानी पश्मीना शॉल
अपने एथनिक और विंटर लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप कानी पश्मीना शॉल का इस्तेमाल कर सकती हैं। लकड़ी की छोटी सलाईयों (कानी) की मदद से हाथ से बुनी जाने वाली यह शॉल बेहद गर्म और स्टाइलिश लुक देती है। इसमें अलग-अलग तरह के सुंदर पैटर्न बने होते हैं, जो इसे और खास बनाते हैं।

pinterest/EtsyDE
2. सोजनी कढ़ाई वाली पश्मीना शॉल
सोजनी कढ़ाई वाली पश्मीना शॉल भी आजकल बहुत ज्यादा चलन में है। ऐसे में आप इसे नजदीकी बाजार से या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से आसानी से खरीद सकती हैं। इस शॉल के बॉर्डर या पूरे हिस्से पर अलग-अलग तरह के बेल-बूटे का बारीक काम किया जाता है। यह शॉल अपनी नाजुक खूबसूरती के लिए जानी जाती है।

pinterest/EtsyDE
3. आरी वर्क पश्मीना शॉल
आप चाहें तो अपने लुक को परफेक्ट बनाने और सर्दियों में ठंड से बचने के लिए आरी वर्क वाली पश्मीना शॉल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें भी अलग-अलग तरह की सुंदर कढ़ाई की जाती है। आप चाहें तो इस तरह की शॉल को प्लेन सिल्क सूट, कुर्ती या साड़ी के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।

pinterest/EtsyCA
यह भी पढ़ें- पश्मीना शॉल को घर पर आसानी से धोने के लिए अपनाएं ये टिप्स
4. तिला वर्क पश्मीना शॉल
सर्दियों में सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए आप तिला वर्क पश्मीना शॉल भी अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इसमें सोने या चांदी के बारीक तारों का काम किया जाता है, जो खासकर रात में होने वाले फंक्शन में बेहद चमकदार और रॉयल लुक देता है।
-1795440203728.webp)
pinterest/Pernia’s Pop-Up Shop
5. जामावार शॉल
जामावार शॉल की पूरी सतह पर घनी और बारीक कढ़ाई की जाती है, जो इसे बेहद खास और शाही बनाती है। शादी या बड़े पारिवारिक समारोहों के लिए यह एक शानदार विकल्प हो सकती है।

pinterest/EtsyDE
यह भी पढ़ें- सर्दियों में बढ़ रहा है Kashmiri Fashion Trend, आप भी ट्राई करें ये 5 खूबसूरत आउटफिट्स
पश्मीना शॉल को स्टाइल करने के तरीके
अगर आप भी पश्मीना शॉल ओढ़ने का मन बना रही हैं, तो इन जरूरी स्टाइलिंग और देखभाल के टिप्स का खास ध्यान रखें। जैसे -
- पश्मीना शॉल को स्टाइल करते वक्त आप दोनों कंधों पर डालने के बजाय एक तरफ के कंधे पर भी पिन-अप कर सकती हैं।
- शॉल को आप कमर पर पतली बेल्ट के साथ बांधकर भी स्टाइल कर सकती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
- असली पश्मीना की पहचान करने के लिए देखें कि यह हल्की, नर्म और गर्म हो। खरीदारी करते समय इसका जीआई टैग देखना न भूलें।
- पश्मीना के नाजुक रेशों को सुरक्षित रखने के लिए इसे हमेशा ड्राई क्लीन ही कराएं, घर पर धोने की कोशिश न करें।
निष्कर्ष: अगर आप भी कश्मीरी पश्मीना शॉल खरीदना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए ये बेहतरीन डिजाइंस आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकते हैं। ये सभी डिजाइंस आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं, जो खासकर सर्दियों के मौसम में आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ गर्माहट देने में भी मदद करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
main image credit: pinterest/𝓪𝓮𝓼𝓽𝓱𝓮𝓽𝓲𝓬 𝓯𝓲𝓷𝓭𝓼/Pernia’s Pop-Up Shop
- पश्मीना शॉल इतनी खास और गर्म क्यों होती है?
- यह लद्दाख के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में पाई जाने वाली खास 'चंगथांगी' बकरी के बेहद महीन और मुलायम ऊन से तैयार होती है, जो हल्की होने के बावजूद जबरदस्त गर्माहट देती है।
- क्या पश्मीना शॉल को वेस्टर्न कपड़ों के साथ भी पहना जा सकता है?
- बिल्कुल, प्लेन या हल्के बॉर्डर वाली पश्मीना शॉल को जींस, टर्टलनेक स्वेटर, ड्रेस या लॉन्ग कोट के साथ बहुत स्टाइलिश तरीके से पेयर किया जा सकता है।
- शादी में साड़ी या लहंगे के साथ किस तरह की पश्मीना शॉल चुनें?
- शादी और त्योहारों के लिए तिल्ला वर्क, कानी पश्मीना या बारीक सोजनी कढ़ाई वाली शॉल सबसे ज्यादा शाही और आकर्षक लगती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।