पुरानी शॉल को करें इन 5 तरीके से स्टाइल, हर बार पाएं एक नया लुक

क्या आपके वॉर्डरोब में भी शॉल रखे-रखे पुराने हो रहे हैं? तो इस विंटर इन्हें अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। यहां शॉल को स्टाइल करने के 5 तरीके दिए गए हैं, जिन्हें स्टाइल करना बहुत आसान है। बेल्ट से लेकर ब्रोच की मदद से आप पुराने शॉल को नए डिजाइन में पहन सकती हैं।
पुरानी शॉल को इन 5 तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं:
आमतौर पर महिलाएं सर्दियों में वही पुरानी स्टाइलिंग करके बोर हो जाती हैं, मगर इस बार आप बिना नए आउटफिट के भी पुराने शॉल से स्टाइलिंग कर सकती हैं। इन्हें ऑफिस वियर से लेकर कॉलेज, शॉपिंग और आउटिंग के दौरान पहन सकती हैं।
1. बेल्ट के साथ स्टाइल करें

विंटेज क्लासी लुक के लिए पुराने शॉल को बेल्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ऐसा करना बहुत आसान है। इसके लिए टॉप या फिर हाई-नेक स्वेटर पहनें, फिर जीन्स या ट्राउजर पहनकर उसके ऊपर से दोनों कंधों पर से आगे की ओर शॉल लपेटें। अब बीच में बेल्ट लगाकर शॉल को सिक्योर कर लें। इस तरह आप अपने पुराने शॉल से नया स्टाइल पा सकती हैं। टॉप और शॉल का रंग कॉन्ट्रास्ट में रखने पर यह अधिक आकर्षक और ट्रेंडी लग सकता है।
2. केप स्टाइल बनाएं

इस आकर्षक स्टाइल के लिए आप हाई-नेक स्वेटर और फुल बाजू का टॉप पहनें। फिर जींस और ट्राउजर पहन लें। शॉल के दोनों छोरों को पकड़कर कंधे पर आगे की ओर खींचें, अब दोनों छोर को सेफ्टी पिन या फिर किसी भी अन्य क्लिप और ब्रोच से सिक्योर कर लें। ऐसा करने से आपको कम समय में स्टाइलिश लुक मिल जाता है। इस तरह आप बोरिंग विंटर फैशन से हटकर नया लुक क्रिएट कर सकती हैं।
3. स्कार्फ की तरह स्टाइल करें

पुराने शॉल सालों से रखे हुए हैं, तो इस बार इन्हें स्कार्फ की तरह स्टाइल कर सकती हैं। यह शॉल को स्टाइल करने का सबसे आसान तरीका है, जिसे आप मिनटों में स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए कोई भी वुलन स्वेटर या टॉप पहनें, ऊपर से दोनों कंधों पर शॉल को रख सकती हैं। आप चाहें तो शॉल को गले में भी लपेट सकती हैं। यह स्टाइल हाई-नेक स्वेटर के साथ भी बेहद आकर्षक लगता है। जरूरत पड़ने पर इसे कानों में भी लपेटा जा सकता है। इस तरह यह ठंड से बचाने के साथ ही स्टाइलिश भी लगता है।
4. ब्रोच के साथ दें नया लुक

अगर आपको भी शॉल पसंद है, मगर वही पुराने स्टाइल में इन्हें पहनकर थक चुकी हैं, तो इस बार यह नया स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। खासकर अगर आप ठंड के मौसम में वेडिंग फंक्शन या ट्रेडिशनल इवेंट में जा रही हैं तो ब्रोच के साथ शॉल पहनना एक अच्छा और यूनिक आइडिया साबित हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले एथनिक या वेस्टर्न कोई भी आउटफिट पहन लें, ऊपर से शॉल ओढ़ें, फिर शॉल के कोनों को एक साथ मिलते हुए कंधे के पास ब्रोच से सिक्योर कर लें। इस तरह ठंड से बचाव में मदद मिलती है और आपको क्लासी विंटेज लुक मिल जाता है।
यह भी पढ़ें- Winter Style Guide: शॉल को स्टाइलिश तरीके से ऐसे करें कैरी, हर आउटफिट में लगेंगी गॉर्जियस
5. पोंचू स्टाइल भी रहेगा आकर्षक

पुराने शॉल को पोंचू स्वेटर स्टाइल में स्टिच करवाने से एक नया और क्लासी लुक मिल सकता है। शॉल से पोंचू स्वेटर बनाना बहुत आसान है और यह स्टाइल देखने में भी काफी आकर्षक और क्लासी लगता है। घर पर खुद से पोंचू स्वेटर बनाने के अपने कंधों पर एक तिकोना शॉल रखें और उसके आगे के हिस्सों या कोनों को एक साथ लाएं। कंधों या नेकलाइन के पास किनारों को सेफ्टी पिन या किसी ब्रोच से पिन कर लें। इस तरह यह पोंचू जैसा दिखता है। महिलाएं इसे वेस्टर्न और एथनिक दोनों आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह मिनटों में आपके बोरिंग लुक में नई जान डाल सकता है।
यह भी पढ़ें- Designer Shawls For Women: 26 जनवरी पर साड़ी या सूट के साथ शामिल करें डिजाइनर शॉल, दिखेंगी खूबसूरत
आप भी अपनी पसंद की शॉल को ट्राई करके स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- विंटेज लुक के लिए पुराने शॉल को कैसे स्टाइल करें?
- पुराने शॉल से विंटेज लुक पाने का सबसे आसान तरीका है, इन्हें अपने दोनों कंधों पर अच्छी तरह फैला लें और कमर के पास एक पतली या चौड़ी विंटेज बेल्ट लगाकर उसे सिक्योर कर लें।
- क्या बिना कटिंग और सिलाई के शॉल को नए तरीके से स्टाइल किया जा सकता है?
- नहीं, आप शॉल को बिना काटे भी केवल ब्रोच और पिन की मदद से सिक्योर करके स्टाइल कर सकती हैं।
- वेस्टर्न आउटफिट्स पर शॉल कैसे पहनें?
- वेस्टर्न ड्रेसेस, जींस या हाई-नेक स्वेटर के साथ स्कार्फ की तरह गले में लपेट सकती हैं। साथ ही इसे बेल्ट के साथ पेयर करें। इस तरह क्लासी लुक मिल सकता है।
- एथनिक फंक्शन के लिए पुरानी शॉल को कैसे स्टाइल करें?
- शादी या पार्टी में एथनिक लुक के लिए हेवी या पश्मीना शॉल को कंधे पर खुला ड्रेप कर सकती हैं। साथ में कंधों पर एक एंटीक या विंटेज ब्रोच लगा सकती हैं, इससे क्लासी लुक मिलता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।