
यदि आप सॉक्स नहीं पहनती हैं तो इससे आपके पैर में छाले पड़ सकते हैं। सिर्फ छाले ही नहीं सॉक्स न पहनने से आपके पैर से बदबू भी आ सकती हैं। इसलिए आपको हमेशा सॉक्स पहनने चाहिए। लेकिन क्या आप जानती हैं कि सॉक्स भी कई प्रकार के होते हैं। हर सॉक्स को पहनने का तरीका भी अलग होता है और उन्हें अलग-अलग चीजों के साथ पहना जाता है। अगर आप सॉक्स के प्रकार के बारे में नहीं जानती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहें हैं उन 5 सॉक्स के बारे में जो आपके रोजाना जिंदगी का हिस्सा है। साथ ही आप इन सॉक्स को अलग-अलग ड्रेस के साथ कैसे पहन सकती हैं।

क्या आप जानती हैं कि स्कॉटिश महिलाओं ने थाई-हाई सॉक्स का ट्रेंड शुरु किया है। यहां की महिलाएं स्कर्ट के साथ थाई-हाई सॉक्स पहनने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। थाई-हाई सॉक्स घुटने से ऊपर होते हैं। इन्हें आप स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। अगर आप अपने आउटफिट को एक नया लुक देना चाहती हैं तो आपको प्रिंटेड थाई-हाई सॉक्स पहनने चाहिए।

नी-हाई सॉक्स को आप जूतों के साथ पहन सकती हैं। नी-हाई सॉक्स आपको क्लासी लुक देंगे। अक्सर महिलाएं इन सॉक्स को सर्दियों में पहनती हैं। ये साक्स पैरों को गर्म रखने के लिए एकदम सही है। हालांकि, इस तरह के सॉक्स का इस्तेमाल फ्लाइट और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में किया जाता है। नी-हाई सॉक्स इन दोनों इंडस्ट्री के यूनिफॉर्म का एक पार्ट है। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में काम कर रहें सभी कर्मचारियों को नी-हाई सॉक्स पहनने के लिए कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें:रंग-बिरंगे और बेहद क्यूट मोजों की ऐसी रेंज पहले कभी नहीं देखी होगी आपने

ये सॉक्स आपके पैरों के काफ मसल को कवर करते हैं। ये सॉक्स ऊन से बने होते हैं और इनका इस्तेमाल खासतौर पर सर्दी के मौसम के दौरान ही किया जाता है। महिलाओं के लिए ये सॉक्स नेट और शीर जैसे कपड़ों में आते हैं। इन सॉक्स को आप किसी लॉन्ग ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। ये सॉक्स सभी कलर और प्रिंट में आते हैं। लॉन्ग ड्रेस के अलावा आप चाहें तो अपनी मैक्सी ड्रेस से मैच करते हुए मिड काफ सॉक्स भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:ठंड के मौसम में खुद को गर्म रखने के लिए पहनें यह Cute Socks

क्रू सॉक्स को आप जूतों के साथ पहन सकती हैं। ये सॉक्स छह से आठ फीट लंबे होते हैं। हालांकि, यह आपकी लबांई पर भी निर्भर करता है। आप इन सॉक्स को अपने नॉर्मल जूतों के साथ पहन सकती हैं। क्रू सॉक्स को खासतौर पर जूतों के साथ ही पहनने के लिए डिजाइन किया गया है। ये सॉक्स भी अलग रंग और डिजाइन में आते हैं।
यह सॉक्स आपके एंकल एरिया को कवर करते हैं। इसी वजह से इस सॉक्स का नाम एंकल सॉक्स रखा गया है। अगर आप कंफ्यूज हैं कि लो-कट जैसे लोफर्स या कैजुअल जूतों के साथ क्या पहनना चाहिए तो आपको एंकल सॉक्स पहनने चाहिए। एंकल सॉक्स को खासतौर पर कैजुअल जूतों के साथ ही पहनने के लिए डिजाइन किया गया है। ये सॉक्स आपके पैरों को ढकने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप किसी कैजुअल फंक्शन को अटैंड कर रही हैं तो एंकल सॉक्स आपको सोफिस्टिकेटेड लुक देगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। फैशन से जुड़े ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।