करवा चौथ का त्योहार हर हिंदू महिला के लिए खास होता है। पति की लंबी उम्र के साथ-साथ इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए खूब सजती संवरती हैं। अगर आपने इस दिन के लिए अब तक यह डिसाइड नहीं किया है कि आप क्या पहनने वाली हैं तो आज हम आपकी इसमें मदद करेंगे। हम आपको माधुरी दीक्षित के ऐसे 5 साड़ी लुक्स के बारे में बताएंगे जो आप भी ट्राय कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मौनी रॉय की तरह 5 तरह से साड़ियों को करें ड्रैप और लगें स्टाइलिश
लुक-1
इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी पहनी है। ब्राइट यलो कलर की साड़ी के साथ माधुरी ने व्हाइट और सिल्वर वर्क वाला कटवर्क ब्लाउज पहना है। माधुरी के ब्लाउज में लाइट फ्रिंज डिटेलिंग भी की गई है। यह साड़ी की रौनक में चारचांद लगा रही हैं। वहीं माधुरी दीक्षित ने इस साड़ी के साथ Farah Khan World की ज्वेलरी पहनी है। माधुरी ने डायमंड और एमरेल्ड का 2 लेयर हार और कान में मैचिंग के ईयरिंग्स पहने हुए हैं। इस साड़ी लुक के साथ माधुरी ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स दिए हैं और मिनमल मेकअप किया है। आप भी माधुरी का यह लुक खुद पर ट्राय कर सकती हैं।माधुरी दीक्षित के यह स्टाइल देखकर आपको भी साड़ी से हो जाएगा प्यार
इसे जरूर पढ़ें: Fashion tips: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से सीखे ब्लैक साड़ी को स्टाइल करने के 5 नए अंदाज
लुक-2
अगर आप करवा चौथ के दिन थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो माधुरी का लुक नंबर 2 आपके लिए बेस्ट है। इस तस्वीर में धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित ने फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता की डिजाइन की हुई ब्लैक साड़ी पहनी हुई है। माधुरी ने इस साड़ी के साथ हैवी एंबेलिश्ड ब्लाउज पहना हुआ है। इस ब्लाउज की सिमेट्रिकल नेक लाइन माधुरी के लुक को और भी गॉर्जियस बना रही है। माधुरी ने खुद को थोड़ा सा विंटेज लुक दिया है और बालों को साइड स्वेप्ट और हॉलीवुड कर्ल्स के साथ नया अंदाज दिया है। वहीं मेकअप की बात की जाए तो इस लुक के लिए माधुरी ने ब्रॉन्ज आइज और रेल लिप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, शिल्पा शेट्टी की तरह पहनें साड़ी
लुक-3
अगर आप इस करवा चौथ सिल्क की साड़ी पहना चाहती हैं तो आप माधुरी दीक्षित के लुक नंबर 3 को अपना सकती हैं। पिंक कलर की सिल्क साड़ी में माधुरी दीक्षित कमाल की नजर आ रही हैं। रानी पिंक कलर की इस साड़ी में गोल्डन हॉर्स मोटिफ्स बने हुए हैं। इसका बॉर्डर भी गोल्डन है। माधुरी दीक्षित ने इस लुक को ट्रेडिशनल बनाने के लिए इसके साथ टेम्पल लुक वाली ज्वेलरी पहनी है। माधुरी का यह लुक बेहद शानदार है। बेस्ट बात तो यह है कि इस लुक को संवारने के लिए माधुरी बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुला छोड़ रखा है।नीता अंबानी की वॉर्डरोब में मौजूद इन 5 मेहंगी साड़ियों के बारे में जान कर आप रह जाएंगी हैरान
लुक-4
इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित ने फैशन डिजाइनर अर्पित मेहता की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी है। लाल रंग की साड़ी में माधुरी कमाल की नजर आ रही हैं। आप माधुरी दीक्षित के इस साड़ी लुक से भी इंस्पीरेशन ले सकती हैं।
माधुरी दीक्षित ने इस तस्वीर में रेल कलर की नेट रफल साड़ी पहन रखी है। इस साड़ी में माधुरी दीक्षित काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ माधुरी ने महेशा नोटन दास ज्वेर्ल्स के ईयरिंग्स पहने हुए हैं। इस लुक के लिए माधुरी ने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके ओपन रखा हुआ है।साड़ी की कहानी
लुक-5
अगर आप ट्रेडिशनल के साथा थोड़ा सीजलिंग दिखन भी चाहती हैं तो आपको माधुरी दीक्षित के इस लुक अपना ना चाहिए। इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित ने रॉ मैंगे फैशन ब्रांड की सिल्क साड़ी पहनी हुई है। मोव कलर की इस सिल्क साड़ी में गोल्डन मोटिफ बने हए हैं। इस साड़ी का बॉर्डर भी गोल्डन है। इस साड़ी को माधुरी दीक्षित ने स्लीवलेस गोल्डन ब्लाउल के साथ पहना हुआ है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए माधुरी ने हैवी कुंदन वर्क वाले ईयरिंग्स पहने हैं। माधुरी के इस लुक को सबसे ज्यादा खूबसूरत बना रही है उनकी लाल रंग की बिंदी और मोगरे का गजरा।
इस करवाचौथ आप माधुरी दीक्षित की केवल साड़ी ही नहीं उनके ब्लाउज लुक को भी रिक्रिएट करा सकती हैं।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों