फैशन की दुनिया में रोजाना नए-नए बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने आप को भीड़ से हटकर और यूनिक लुक देने के लिए कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी एक जैसे आउटफिट पहनकर बोर होने लगी है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप मार्केट से थोक में व्हाइट कलर का कपड़ा लाकर टेलर की मदद से सूट तैयार करवा सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे डिजाइनर सूट बताएंगे, जिन्हें आप बनवा सकती हैं।
अगर आपके घर पर भी कोई फंक्शन है या आप किसी खास प्रोग्राम के लिए खूबसूरत ड्रेस खरीदने वाली है, तो उससे पहले आप इस स्टाइलिश व्हाइट कलर के अनारकली गाउन और प्लाजो को देख सकती हैं। इसे आप अपनी साइज के हिसाब से टेलर से बनवा सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से सफेद कलर का कपड़ा और लेस लेकर आनी होगी।
यही नहीं भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को क्लास और गॉर्जियस बनाने के लिए आप मार्केट से व्हाइट कपड़ा खरीदकर इस तरह का खूबसूरत लहंगा भी बनवा सकती हैं। यह लहंगा चोली आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसके साथ आप मार्केट से दुपट्टा खरीद कर अपने आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं। कम खर्चे में आप खूबसूरत ड्रेस पहनकर सभी को खुश कर सकती हैं।
यही नहीं अगर आपको शरारा गरारा पहनने का बहुत शौक है, तो अब आप मार्केट से व्हाइट कलर का कपड़ा और लेस खरीद कर इस तरह से खूबसूरत शरारा बनवा सकती हैं। आप अपनी साइज के हिसाब से टेलर की मदद लेकर सेम टू सेम ड्रेस बनवा सकती है। इसे पहनकर आप किसी भी तरह के शादी फंक्शन में जा सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
अगर आप सिंपल और यूनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो अब आप मार्केट से व्हाइट कलर का चिकनकारी कपड़ा या डिजाइनर कपड़ा खरीद कर अपनी साइज के हिसाब से टेलर से इस खूबसूरत कुर्ता पैंट सेट को बनवा सकती हैं। इसके साथ आप येलो या रेड कलर का दुपट्टा भी शामिल कर सकती हैं। इसमें आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।
यह भी पढ़ें: Coconut Face Pack: समर सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये कोकोनट फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- clothsvilla
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।