ऑफिस में महिलाएं स्टाइलिश और सुंदर नजर आना चाहती हैं और इसके लिए महिलाएं बेस्ट से बेस्ट आउटफिट का चुनाव करती हैं। ऑनलाइन प्लेटफार्म साथ ही, बाजार में कई तरह आउटफिट के ऑप्शन आपको ऑफिस में पहनने को मिल जाएंगे। लेकिन, अगर आप क्लासी लुक चाहती हैं साथ ही कंफर्टेबल भी रहना चाहती हैं तो आप चिकनकारी कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। इस कुर्ती में जहां आप खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा।
ऑफिस में स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह की ओंब्रे चिकनकारी कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ती ड्यूल टोन में है साथ ही, इसमें बेहद ही खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस तरह की कुर्ती न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।
इस कुर्ती के साथ आप डेनिम जींस के साथ वियर कर सकती हैं साथ ही, ज्वेलरी में आप झुमके और फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Chikankari Kurti Sets: बहुत ही कम खर्चे में पुरानी चिकनकारी कुर्ती में पाएं बेस्ट नवरात्रि लुक
अगर आप कुछ लाइट कलर में पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह की फ्लोरल प्रिंट कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। फ्लोरल डिजाइन में आपको कई तरह की कुर्ती कई सारे कलर और डिजाइंस के साथ मिल जाएंगी। इस तरह की कुर्ती आप व्हाइट जींस या प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इस कुर्ती के साथ मिरर वर्क झुमके साथ ही, फुटवियर में आप जूती वियर कर सकती हैं।
लाइट कलर में आप इस तरह की कुर्ती भी स्टाइल कर सकती जो न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं तो आप इस तरह की कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपका लुक बेहद ही अलग और खूबसूरत नजर आएगा। इस तरह की कुर्ती आपको कई सारे नेक डिजाइन साथ ही कलर ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी। इस तरह की कुर्ती आप ब्लैक या व्हाइट जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
ऑफिस लुक के लिए आप इस तरह की कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं और इस कुर्ती में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें- लखनवी नवाबन लगेंगी आप इन चिकनकारी कुर्ती फॉर वूमेन को पहनकर, मिलेगा परफेक्ट एथनिक लुक!
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।