Blouse Designs: टीवी एक्‍ट्रेस हिना खान के 3 स्‍टाइलिश ब्‍लाउज डिजाइनंस आप भी करा सकती हैं रीक्रिएट

ब्‍लाउज के नए डिजाइनंस तलाश रही हैं तो आप टीवी एक्‍ट्रेस हिना खान के ये 3 ब्‍लाउज स्‍टाइल्‍स रीक्रिएट करवा सकती हैं। 
Updated:- 2020-07-15, 19:13 IST
hina khan black blouse designs

टीवी इंडस्‍ट्री की फेमस एक्‍ट्रेस हिना खान अपनी जबरदस्‍त एक्टिंग के साथ ही अपने फैशन लुक्‍स के लिए युवा महिलाओं के बीच हमेशा चर्चा में रहती हैं। वेस्‍टर्न आउटफिट्स के साथ ही हिना खान के कई साड़ी लुक्‍स भी उनके इंस्‍टाग्राम पेज पर मौजूद हैं। इन लुक्‍स में वह जबरदस्‍त नजर आ रही हैं। खासतौर पर, हिना खान ने साड़ी के साथ जो ब्‍लाउज पहने हैं वह उन्‍हें बेहद ग्‍लैमरस लुक दे रहे हैं। 

अगर आप भी अपनी साड़ी के साथ कुछ डिफ्रेंट डिजाइंस वाले ब्‍लाउज पहनना चाहती हैं तो हिना खान के इन 3 स्‍टाइलिश ब्‍लाउज डिजाइंस पर एक नजर जरूर डालें। 

इसे जरूर पढ़ें: 3 यूनीक तरह से आप अपने कुर्ते को साड़ी के साथ कर सकती हैं क्लब

hina khan blouse designs new pic

ट्यूब ब्‍लाउज 

इस तस्‍वीर में हिना खान ने फैशन डिजाइनर 'Urvashi Sethi' की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी है। व्‍हाइट पर यलो प्रिंट वाली ऑर्गेजा सिल्‍क साड़ी के साथ हिना खान ने व्‍हाइट ट्यूब ब्‍लाउज पहना है। ट्यूब ब्‍लाउज का फैशन नया नहीं है मगर, इसका क्रेज महिलाओं के बीच खत्‍म नहीं हुआ है। साड़ी के साथ अगर आप भी ट्यूब ब्‍लाउज पहन रही हैं तो आपको इस बात का खास ख्‍याल रखना होगा कि आप साड़ी के पल्‍लू को इस अंदाज में लें कि ट्यूब ब्‍लाउज (देखें ट्यूब ब्‍लाउज डिजाइंस)अच्‍छे फ्लॉन्‍ट हो सके। इस तस्‍वीर में हिना खान ने साड़ी को फॉल पल्‍लू स्‍टाइल में पहना है, जिससे हिना का ट्यूब ब्‍लाउज बहुत ही अच्‍छी तरह से फ्लॉन्‍ट हो रहा है। 

इसे जरूर पढ़ें: काजोल के ये 5 ब्लाउज डिजाइन होने वाली दुल्हनों के बहुत आएंगे काम

gold face packs

टर्टिल नेक ब्‍लाउज 

टर्टिल नेक ब्‍लाउज आपको बहुत ही एलिगेंट लुक दे सकता है। आप इसे कई तरह की डिजाइंस में बनवा सकती हैं। तस्‍वीर में हिना खान ने फैशन ब्रांड 'ILK' की ब्‍लू डिजाइनर शिफॉन साड़ी पहनी है। साड़ी के साथ उन्‍होंने फुल स्‍लीव्‍स वाला टर्टिल नेक ब्‍लाउज पहना है। (ब्लाउज सिलवाने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें)

 

हिना के इस ब्‍लाउज डिजाइन को आप आसानी से किसी भी टेलर से रीक्रिएट करवा सकती हैं। जब आप टर्टिल नेक ब्‍लाउज पहने तो साड़ी के पल्‍लू को इस तरह कैरी करें कि ब्‍लाउज की नेकलाइन फ्लॉन्‍ट हो सके। 

blouse look hina khan

डीप वी-नेक ब्‍लाउज

इस तस्‍वीर में हिना खान ब्‍लैक कलर का बेहद स्‍टाइलिश ब्‍लाउज पहने हैं । इस ब्‍लाउज की फ्रंट नेकलाइन और बैक नेकलाइन सेम है। दोनों को ही डीप वी-शेप दिया गया है। हिना के ब्‍लाउज की बैक काफी डिजाइनर है। इसमें डोरी वर्क किया गया है और साथ ही नॉट लुक भी दिया गया है। इस तरह के ब्‍लाउज को आप किसी पार्टीवियर साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं। (कोमोलिका के डिजाइनर ब्लाउज) 

 

हिना खान के ब्‍लाउज डिजाइन आपको कैसे लगे हमें जरूर बताइएगा। फैशन से जुड़ी और भी टिप्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें HerZindagi। 

 Image Credit: hina khan/instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।