Kasautii Zindagii Kay 2: कोमोलिका के डिजाइनर ब्लाउज से लें फैशन टिप्स

एकता कपूर का सबसे पॉपुलर शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ बहुत कम समय में ही सभी का फेवरेट बन चुका है। इसके इतने फेमस होने की वजह टीवी सीरियल की कहानी तो हैं ही मगर, साथ ही साथ टीवी सीरियल के पात्रों की एक्टिंग और उनके लुक्स की वजह से भी यह सीरियल काफी लोकप्रीय हो रहा है। वैसे कुछ समय इस टीवी सीरियल में सबसे ज्याद जो रोल पसंद किया जा रहा था वह कोमोलिका का रोल था। हालाकि यह नेगेटिव रोल था मगर, इस रोल को मशहूर एक्ट्रेस हिना खान बहुत ही बेहतरीन तरीके निभा रही थीं। बेशक हिना खान अब शो में नजर नहीं आ रही और उन्होंने एक लंबा ब्रेक लिया है। मगर, हिना खान के कोमोलिका लुक को काफी पसंद किया गया हैै। कोमोलिका को बेहद लाउड लुक दिया गया है।खासतौर पर कोमोलिका की डिजाइनर साड़ी काफी पसंद की जा रही हैं। टीवी सीरियल में कोमोलिका की पहनी हुई साडि़यों के साथ-साथ उनके डिजाइनर ब्लाउज भी काफी फेमस हो रहे हैं। तो चलिए लेते हैं हिना खान के डिजाइनर ब्लाउज से कुछ टिप्स।
इसे जरूर पढ़ें:‘कसौटी जिंदगी की 2’ की कोमोलिका हिना खान से जानें लिपस्टिक के कौन से शेड्स है ट्रेंडिंग
ऑफ शोल्डर ब्लाउज
अगर आप हॉट और सजलिंग दिखना चाहती हैं तो आप कोमोलिका के ब्लैक वेलवेट ऑफ शोल्डर ब्लाउज पर एक नजर डालें। इस ब्लाउज को हिना खान ने शो में स्कर्ट के साथ पहना है मगर, आप चाहें तो साड़ी के साथ इस तरह का ब्लाउज पहन सकती हैं। खासतौर पर अगर आप नाईट पार्टी में जा रही हैं तो यह ब्लाउज आपको बेहद हॉट लुक देगा।
इसे जरूर पढ़ें:Kasautii Zindagii Kay 2: ‘कोमोलिका’ हिना खान के समर साड़ी स्टाइलिश लुक्स से लें टिप्स
वन शोल्डर ऑफ ब्लाउज
यह स्टाइल काफी पुराना है। मगर, कोमोलिका के कैरेक्टर ने इस ब्लाउज में नए एलिमेंट्स एड ऑन कर दिए हैं। अब आप जरा एक बार इस ब्लाउज की स्लीव्स पर ही गौर करें। फ्रील स्टाइल स्लीव्स के साथ वन शोल्डर ऑफ ब्लाउज आजकल काफी चलन में हैं। आप भी ट्रेंडी दिखने के लिए इस स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं। इसे आप क्रेप या जॉर्जेट की साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
रफल स्लीव्स ब्लाउज
रफल स्लीव्स ज्यादातर एंकल लेंथ गाउंस और फ्रॉक्स में ही देखी गई हैं। मगर, आप हिना खान के लुक को फॉलो करती हैं तो रफल स्लीव्स को ब्लाउज में भी ट्राय कर सकती हैं। यह आपको बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल लुक देगा। इस तरह के ब्लाउज को आप साड़ी और स्कर्ट दोनों के साथ पहन सकती हैं।
क्रॉप टॉप ब्लाउज
क्रॉप टॉप को आपने हॉट पैंट्स, जींस या फिर दूसरे वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ देखा होगा मगर, आप एथनिक आउटफिट्स में भी क्रॉप टॉप को इस तरह क्लब कर सकती हैं जैसे कि कोमोलिका ने किया है। इसका डिजाइनर नेक स्टाइल आपको बेहद ग्लैमरस लुक दे सकता है।
तो अगर, आपको कोमोलिका के डिजाइन ब्लाउज के स्टाइल पसंद आए हैं तो आप भी इन्हें आजमा सकती हैं और खुद को नया स्टाइल दे सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।