UPSC सिविल सेवा (प्री) के लिए शुरू हुए आवेदन, लड़कियां मुफ्त में कर सकती हैं एप्लाई

यूपीएससी की इस साल की नोटिफिकेशन रिलीज हो चुकी है। फॉर्म भरने शुरू हो गए हैं। लड़कियों को ये फॉर्म जरूर भरने चाहिए क्योंकि ये उनके लिए फ्री तो होते ही हैं साथ ही इस नौकरी में लड़कियों को कई सारे फायदे भी होते हैं। 
Updated:- 2018-02-12, 13:37 IST
uPsc notification form release MAIN

UPSC ने Civil Services Exam 2018 के लिए नोटीफिकेशन जारी कर दी है। फॉर्म निकल चुके हैं और स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरने शुरू भी कर दिए हैं। तो चलिए अब इस एक्ज़ाम के बारे में विस्तार से जानते हैं जिसके लिए सबसे ज्यादा फॉर्म भरे जाते हैं और जिसे देश का सबसे टफ एक्ज़ाम माना जाता है। 

ऐसे करें आवेदन

इसके लिए आवेदन करने के लिए इसकी वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। फॉर्म भरने के लिए इस वेबसाइट के होमपेज पर जाकर 'संघ लोक सेवा आयोग की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन' लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी जिसमें आपको ‘सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2018’ को सलेक्ट करना होगा। आगे निर्देश के अनुसार फॉर्म भरते जाएं। 

uPsc notification form release inside

महिलाएं मुफ्त में भर सकती हैं फॉर्म

UPSC की सबसे अच्छी बात है कि इसे महिलाओं के लिए मुफ्त रखा गया है। लड़कों को फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये का चालान बनाकर भेजना होता है। लड़कियों के लिए ये मुफ्त में है। लड़कियों को चालान बनाने की जरूरत नहीं पड़ती है। फीस से सिर्फ महिला/SC/ST/ दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2018 और समय शाम 6 बजे तक है।

Read More: इन गंदे-गंदे सवालों का भी जवाब लड़कियां हंसकर देती हैं और कर देती है लोगों की बोलती बंद

दो भाग में किए जाते हैं आवेदन

UPSC के लिए आवेदन दो भाग में किए जाते हैं। आवेदन के लिए पहले भाग- I के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और सभी दिशा-निर्देश जान लें। इसके बाद भाग- II के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। भाग- II पर क्लिक करें। पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि डालें और कैप्शा कोड भरकर सब्मिट पर क्लिक करके आगे की प्रॉसेस फॉलो करें। 

uPsc notification form release inside

ये है एक्ज़ाम का पैटर्न

इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न किए जाते हैं। प्रीलिमिनरी- यह परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसमें दो पेपर होंगे। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) सवाल होंगे। जनरल स्टडीज पेपर-II क्वॉलिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होगी। हर एक पेपर लिखने का समय 2 घंटे होगा।

इस परीक्षा में जो पास होते हैं वो फिर मेन्स में बैठते हैं। मेन्स के बाद इंटरव्यू होता है। 

सेंटर होते हैं ऐसे निर्धारित

सेंटर का आवंटन ‘पहले आवेदन -पहले आवंटन’ के आधार पर किया जाता है। जो पहले फॉर्म भरेगा उनको पास के सेंटर आवंटित होंगे। इसलिए जिनको घर के पास सेंटर चाहिए वो पहले आवेदन करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।