व्हाट्सएप एक ऐप है, जो हर किसी की जरूरत बन चुका है। लोग एक-दूसरे से कनेक्टेड रहने के लिए अब व्हाट्सएप का इस्तेमाल अधिक करते हैं। व्हाट्सएप की वॉयस कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा के कारण यह हर किसी के लिए एक जरूरी ऐप है। वहीं, दूसरी ओर व्हाट्सएप भी खुद को अधिक बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास करता है।
इसी क्रम में, व्हाट्सएप ने हाल ही में एक कॉल लिंक फीचर अपने ऐप में एड किया है। हालांकि, अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि यह कॉल लिंक फीचर क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको व्हाट्सएप के इस कॉल लिंक फीचर के बारे में डीटेल से जानकारी दे रहे हैं-
व्हाट्सएप का कॉल लिंक फीचर क्या है
व्हाट्सएप का कॉल लिंक फीचर एक बेहद ही अमेजिंग फीचर है जो आपको एक बार में 30 से भी अधिक लोगों के साथ वॉयस कॉल या वीडियो कॉल करने की अनुमति देता है। जब आप इस फीचर को यूज करते हैं तो आप एक कॉल लिंक क्रिएट करते हैं, जिसे आप शेयर करने के बाद बेहद आसानी से एक साथ कई लोगों से कनेक्टेड हो सकते हैं।(iPhone खरीदने की है प्लानिंग तो इन ट्रिक्स से बचा सकते हैं बहुत सारे पैसे)
कॉल लिंक फीचर के फायदे
कुछ समय पहले तक व्हाट्सएप में ग्रुप कॉल का ही ऑप्शन था, जिसमें आप एक साथ केवल कुछ सीमित लोगों तक ही कॉल कनेक्ट कर पाते थे। लेकिन कॉल लिंक फीचर एक बेहद ही अमेजिंग फीचर है, जिसमें आप एक साथ 30 से 32 या उससे भी अधिक लोगों के साथ कनेक्टेड हो सकते हैं। इस फीचर के लॉन्च होने के बाद आपको अलग से जूम मीटिंग या फिर गूगल मीट का इस्तेमाल करने की जरूरत महसूस नहीं होगी, क्योंकि यह फीचर आपको वही फैसिलिटी देता है।(कितना जानते हैं आप फेसबुक के इन सीक्रेट फीचर्स के बारे में)
इसे भी पढ़ें-व्हाट्सएप से लिंक हो गया है बैंक अकाउंट तो ऐसे करें रिमूव
कॉल लिंक फीचर का कैसे करें इस्तेमाल
- अब सवाल यह उठता है कि कॉल लिंक फीचर को किस तरह इस्तेमाल किया जाए। इसे यूज करना बेहद ही आसान है।
- इसके लिए आपको अपने व्हाट्सएप को पहले अपडेट करना होगा। आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर व्हाट्सएप को अपडेट करें।
- अब आप व्हाट्सएप ओपन करें और कॉल्स के ऑप्शन में जाएं।
- वहां पर आपको सबसे ऊपर क्रिएट कॉल लिंक का ऑप्शन नजर आएगा, उस पर टैप करें।
- जैसे ही आप उस पर टैप करेंगे, ऑटोमैटिक एक कॉल लिंक जेनरेट हो जाएगा।
- आपको लिंक के नीचे कॉल टाइप का ऑप्शन मिलेगा। इसमें आप अपनी सुविधा के अनुसार वीडियो या वॉयस कॉल का ऑप्शन सलेक्ट कर सकते हैं।
- एक बार कॉल टाइप करने के बाद सलेक्ट करने के बाद आप इसे शेयर करें। इसके लिए भी आपको तीन ऑप्शन मिलते हैं।
- आप चाहें तो लिंक को कॉपी करके उसे जहां पर भी शेयर करना चाहें, वहां पर पेस्ट करें।
- इसके अलावा आप शेयर लिंक वाया व्हाट्सएप का ऑप्शन भी सलेक्ट कर सकते हैं। इस ऑप्शन के जरिए आप केवल व्हाट्सएप में ही अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में लिंक शेयर कर पाएंगे।
- वहीं अगर आप किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर लिंक को शेयर करना चाहते हैं तो सबसे आखिरी के ऑप्शन अर्थात शेयर लिंक पर क्लिक करें। इससे आप लिंक को आसानी से कहीं पर भी शेयर कर सकते हैं।
तो अब आप भी व्हाट्सएप के इस कॉल लिंक फीचर की मदद से अपने कॉलिंग एक्सपीरियंस को और भी अधिक बेहतर बनाएं। साथ ही, इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों