आजकल हर व्यक्ति सोशल मीडिया का यूज करता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप एक मैसेजिंग ऐप है। इस ऐप की मदद से आप चैटिंग, फोटो वीडियो शेयर करना, वीडियो कॉल या वॉइस कॉल करते होंगे। हाल ही में व्हाट्सएप पर एक नया फीचर भी आया है जिसका नाम है व्हाट्सएप पे। इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि आप कैसे अपना लिंक बैंक अकाउंट व्हाट्सएप से रिमूव कर सकते हैं।
क्या है 'व्हाट्सएप पे'?
- व्हाट्सएप हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है और कई जरूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रहा है। इस सोशल मीडिया ऐप ने अपने यूजर्स के लिए पेमेंट ऑप्शन भी दिया है। ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स गूगल पे, फोन पे या किसी अन्य ऐप की मदद से ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। लेकिन अब व्हाट्सएप की मदद से भी आप पेमेंट कर सकते हैं ।
- इस फीचर को कंपनी ने साल 2018 में लॉन्च किया था। लेकिन बाद में 7 फरवरी साल 2020 को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इसको भारत में अप्रूवल दिया था।
- इस ऐप से यूजर्स अपने कांटेक्ट लिस्ट में किसी भी व्यक्ति को यूपीआई पेमेंट सर्विस के जरिए पेमेंट कर सकते है। यह फीचर आपको यूज करने के लिए अपना बैंक अकाउंट लिंक करना पड़ता है। इस सर्विस को यूज करने के लिए आपको आपना व्हाट्सएप ओपन करके तीन डॉट्स वाले आइकन पर क्लिक करना होता है फिर आपको पेमेंट पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको पेमेंट का ऑप्शन मिलता है वहां आपको अपना बैंक अकाउंट लिंक करना है। इसके बाद आप इस सर्विस से पेमेंट कर सकते हैं। लेकिन अगर आप व्हाट्सएप की इस सर्विस को नहीं यूज करना होता है तो आपको अपना लिंक बैंक अकाउंट रिमूव करना पड़ेगा। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। फिर आप आसानी से व्हाट्सएप से लिंक बैंक अकाउंट हटा सकते हैं।
इसे भी पढ़े-iPhone खरीदने की है प्लानिंग तो इन ट्रिक्स से बचा सकते हैं बहुत सारे पैसे
ये स्टेप्स करें फॉलो
1)सबसे पहले आपको व्हाट्सएप खोलना होगा फिर आपको स्क्रीन के दाएं साइड पर कोने में तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा।
2) फिर आपको पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसमें आपको सेंड पेमेंट, स्कैन पेमेंट क्यू आर कोड , पेमेंट हिस्ट्री, एंड पेमेंट मेथड और हेल्प का ऑप्शन दिखेगा।
3)अगर आपका बैंक अकाउंट पहले से व्हाट्सएप पर लिंक है तो इसमें आपको बैंक खातों की एक लिस्ट दिखाई देगी। यहां पर आपको वो सभी लिंक बैंक अकाउंट शो होंगे।
4) फिर आपको जिस भी व्हाट्सएप पेमेंट्स में बैंक अकाउंट हटाना होगा उस बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करना होगा।
इसे भी पढ़े-व्हाट्सएप से पेमेंट करने के लिए फॉलो करें यह आसान टिप्स
5) फिर आपको 'रिमूव बैंक अकाउंट' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
6)आपको फिर एक कंफर्मेशन मैसेज आएगा। उसे जब आप कंफर्म करेंगे तब उसके बाद, 'पेमेंट अकाउंट सक्सेसफुली रिमूव ' का टेक्स्ट मैसेज पॉप अप आ जाएगा।
7) इस तरह से आपका लिंक बैंक अकाउंट व्हाट्सएप से रिमूव हो जाएगा।
तो यह थी जानकारी व्हाट्सएप से जुड़ी हुई।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- unsplash/freepik