योग में कैसे बनाएं करियर, कहां से करें पढ़ाई? जानें कोर्स के बारे में सबकुछ

योग में करियर बनाने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। इनमें, योग शिक्षक, थेरेपिस्ट, या रिसर्चर आदि शामिल हैं। आप डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या मास्टर्स कोर्स कर सकती हैं। इस क्षेत्र में अच्छी जगह से कोर्स करने पर आपकी ग्रोथ अच्छी हो सकती है और आप करियर में खूब आगे बढ़ सकती हैं। आइए इस आर्टिकल में हम आपको योग करियर से जुड़े कुछ अहम जानकारियां साझा करते हैं।
image

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक शांति के लिए योग करना बेहद प्रभावी माध्यम है। यह सिर्फ एक व्यायाम तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें महारत हासिल करके आप इसी क्षेत्र में करियर भी बना सकती हैं। लोगों में स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है। योग प्रशिक्षक, योग चिकित्सक और योग रिसर्चर के रूप में करियर बनाने की संभावनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। अधिकतर लोग साइंस, मैथ्स या आर्ट्स से डिग्री लेने के बजाय योग में करियर बनाने की इच्छा रखने लगे हैं। अगर आप भी योग को सिर्फ एक शौक से कहीं आगे ले जाकर एक पेशेवर करियर के रूप में अपनाना चाहती हैं, तो यह सही समय है। यह क्षेत्र आपको आत्म-संतुष्टि देने के साथ-साथ अच्छी आय का जरिया भी बन सकता है। इन सब के बीच मन में सवाल आता है कि योग में करियर कैसे बनाएं और इसके लिए सही पढ़ाई कहां से करें? तो चलिए हम आपको इस लेख में योग के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कोर्सों, उन्हें करने के लिए प्रमुख संस्थानों और एक सफल योग करियर बनाने के लिए आवश्यक सभी जानकारी विस्तार से देंगे।

योग में इन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर

योग के क्षेत्र में सिर्फ शिक्षक बनने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई अन्य आकर्षक करियर विकल्प भी उपलब्ध हैं-

  • योग प्रशिक्षक/शिक्षक- यह सबसे आम करियर विकल्प है। आप योग स्टूडियो, जिम, कॉर्पोरेट ऑफिस, स्कूल, कॉलेज या व्यक्तिगत रूप से क्लासेस दे सकते हैं।
  • योग थेरेपिस्ट- यह उन लोगों के लिए है जो योग का उपयोग विभिन्न शारीरिक और मानसिक बीमारियों के उपचार में करना चाहते हैं। इसमें गहरा ज्ञान और चिकित्सा की समझ आवश्यक है।
  • आयुर्वेद और योग कंसल्टेंट- आप आयुर्वेद के सिद्धांतों के साथ योग को मिलाकर स्वास्थ्य परामर्श दे सकते हैं।
  • कॉर्पोरेट योग ट्रेनर- कंपनियों में कर्मचारियों के तनाव प्रबंधन और स्वास्थ्य के लिए योग कक्षाएं संचालित करना।
  • ऑनलाइन योग प्रशिक्षक/सामग्री निर्माता- यूट्यूब, इंस्टाग्राम या अपनी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन योग कक्षाएं और सामग्री बनाकर लोगों प्रशिक्षण करना।
  • योग रिसर्चर- योग के वैज्ञानिक पहलुओं पर शोध करना।
  • वेलनेस सेंटर मैनेजर- योग और वेलनेस सेंटरों का प्रबंधन करना।
  • स्पोर्ट्स योग ट्रेनर- खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए योग का उपयोग करना।
career in yoga

इसे भी पढ़ें-NEET रिजल्ट में नहीं मिला MBBS, तो मेडिकल फील्ड के लिए चुनें ये टॉप करियर ऑप्शंस

योग से संबंधित प्रमुख कोर्स और योग्यता

योग में करियर बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कई कोर्स उपलब्ध हैं। आप अपनी रुचि और समय के अनुसार चुन सकते हैं-

  1. सर्टिफिकेट कोर्स- 10वीं या 12वीं पास करने के बाद, आप चाहें तो 1 महीने से 6 महीने तक का सर्टिफिकेट कोर्स करके अपना खुद की क्लासेज ऑफलाइन या ऑनलाइन चालू कर सकती हैं।
  2. डिप्लोमा कोर्स- 12वीं पास करने के बाद, आप 1 साल से 2 साल तक का डिप्लोमा कोर्स कर सकती हैं।
  3. स्नातक डिग्री- 12वीं के बाद, आप BA या B.Sc. in Yoga से ग्रेजुएशन की डिग्री ले सकती हैं। यह 3 साल का होगा। इस दौरान, आपको योग का इतिहास, दर्शन, मनोविज्ञान, शरीर रचना विज्ञान, क्रिया विज्ञान, विभिन्न योग पद्धतियां, शिक्षण कौशल और बुनियादी योग थेरेपी आदि के बारे में सीखने को मिलेगा।
  4. स्नातकोत्तर डिग्री- आप चाहें तो 2 साल का MA/MSc. in Yoga भी कर सकती हैं। जो योग अनुसंधान, उच्च स्तरीय शिक्षण या योग थेरेपी में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं, उन्हें योग में मास्टर्स की डिग्री लेना बेहद जरूरी है।
  5. पीएचडी- 3 से 5 साल का होने वाला Ph.D. भी आप योग से कर सकती हैं। भारत में कई प्रतिष्ठित संस्थान हैं, जहां से आप योग की पढ़ाई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-12वीं कॉमर्स स्ट्रीम वाले स्टूडेंट्स के लिए ये हैं टॉप कोर्सेज, पढ़ाई के बाद मिल सकती है अच्छे पैकेज वाली नौकरी

योग में करियर बनाने के लिए कहां से पढ़ाई करें?

college and universities name for yoga course

  • मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, नई दिल्ली
  • कैवल्यधाम योग संस्थान, महाराष्ट्र
  • स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु
  • देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार
  • पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार
  • गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)
  • कई राज्य विश्वविद्यालय- भारत के विभिन्न राज्यों में कई विश्वविद्यालय भी अब योग में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स प्रदान कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-12वीं के बाद 'क्या करें' को लेकर हैं कंफ्यूज? योग में करियर बनाने के लिए बेस्ट हैं ये कोर्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP