Bihar Constable के पदों को लेकर नोटिफिकेशन जारी, 50 हजार रुपये से ज्यादा सैलरी; अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन पढ़ें डिटेल्स

Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस और CSBC बिहार ने 4128 पदों के लिए बिहार CSBC निषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर (दरोगा / सुरक्षा सेवाएं) और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल 2025 की भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है । इसके तहत बिहार CSBC कांस्टेबल ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म 2025 की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 06 अक्टूबर 2025 से 05 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप कांस्टेबल पद पर आवेदन के इच्छुक हैं, तो इस लेख में हम आपको पात्रता, शुल्क, अंतिम तिथि और आवेदन प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।
बिहार कांस्टेबल 2025 भर्ती के लिए कब से शुरू होंगे आवेदन?

अगर आप बिहार कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर 6 अक्तूबर, 2025 से फॉर्म भर सकते हैं। नीचे देखें रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जरूरी तारीख-
- अधिसूचना जारी होने की तिथि- 25 सितंबर 2025
- रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन डेट- 06 अक्टूबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट- 05 नवंबर 2025
- रजिस्ट्रेशन फीस सबमिट करने की लास्ट डेट - 05 नवंबर 2025
बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल पात्रता और रिक्ति 2025
बिहार सीएसबीसी निषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर (दरोगा / सुरक्षा सेवा) और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल रिक्ति 2025 के 4128 पदों पर आवेदन के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता होनी जरूरी है।
बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल 2025 पद पर आवेदन के लिए आयु सीमा
- न्यूनतम आयु - 18 वर्ष
- अधिकतम आयु सामान्य (पुरुष)- 25 वर्ष
- अधिकतम आयु ओबीसी / ईबीसी (पुरुष)- 27 वर्ष
- अधिकतम आयु ओबीसी / ईबीसी (महिला)- 28 वर्ष
- अधिकतम आयु एससी/एसटी (पुरुष और महिला)- 30 वर्ष
जेल वार्डर (कांस्टेबल श्रेणी) के पदों पर आवेदन करने वाले आवेदक की आयु सीमा
- सामान्य (पुरुष)- 23 वर्ष
- ओबीसी/ईबीसी (पुरुष)- 25 वर्ष
- ओबीसी/ईबीसी (महिला)- 26 वर्ष
- एससी/एसटी (पुरुष और महिला)- 28 वर्ष
बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल 2025 पदों पर आवेदन करने के लिए शुल्क क्या है?

चयनित पदों पर आवेदन करने के बाद कैंडिडेट्स परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग/ई-चालान के माध्यम से ऑफलाइन भुगतान करें।
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/अन्य राज्य के कैंडिडेट को 100 रुपये
- एससी/एसटी/महिला (सभी श्रेणी, बिहार अधिवास) कैंडिडेट के लिए- 100 रुपये
बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल 2025 पदों पर चयनित अभ्यर्थी की सैलरी
जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, मद्यनिषेध कांस्टेबल के लिए वेतनमान 21,700 से लेकर 69,100 रुपये तक है। वहीं मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल के लिए वेतनमान 19,900 से लेकर 63,200 रुपये निर्धारित की गई है।
बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल भर्ती 2025 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए 06 अक्टूबर 2025 से csbc.bihar.gov.in बिहार सीएसबीसी निषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर (दरोगा / सुरक्षा सेवाएँ) और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल भर्ती 2025 शुरू करेगा। बिहार सीएसबीस कांस्टेबल ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in बिहार CSBC कांस्टेबल भर्ती 2025 पर जाएं।
- इसके बाद बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 भरें।
- फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आखिर में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें।
इसे भी पढ़ें- RBI Officer पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, ग्रेजुएट स्टूडेंट भर्ती के एलिजिबल; यहां देखें जरूरी डिटेल्स
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म 2025 शुरू होने की तिथि क्या है?
- बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म 2025 के लिए 06 अक्टूबर 2025 से आवेदन शुरू होंगे।
- बिहार CSBC कांस्टेबल आधिकारिक वेबसाइट 2025 क्या है?
- बिहार CSBC कांस्टेबल आधिकारिक वेबसाइट 2025 के लिए csbc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।