बिहार में निकली आयुष डॉक्टर पदों पर बंपर भर्ती, यहां जानें महिलाओं के लिए कितने पद हैं आरक्षित

Ayush Doctor Recruitment: अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो बता दें कि बिहार सरकार की ओर से आयुष डॉक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किया गया है। इसके तहत उम्मीदवार आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी डॉक्टर के पदों पर नौकरी पा सकते हैं। चलिए जानते हैं आयुष डॉक्टर बनने के लिए कैंडिडेट्स के पास क्या होनी चाहिए योग्यता-
Ayush Doctor Recruitment 2025

Ayush Doctor Recruitment 2025:स्टेट हेल्थ सोसायटी, बिहार ने आयुष डॉक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। वे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए इच्छुक हैं, वह बिहार की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी डॉक्टर के लगभग 2619 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन विंडो बीते दिन यानी 26 मई, 2025 को खोल दी गई थी। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 15 जून, 2025 को शाम 6 बजे है। अगर आप डॉक्टर बनाने के योग्य और इच्छुक है, तो इस लेख में आज हम आपको आयुष डॉक्टर भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही बताने जा रहे हैं, कि महिलाओं के लिए कितने पद आरक्षित किए गए हैं।

आयुष चिकित्सक पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता

Ayush Doctor Recruitment

वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ए.एम.एस. की डिग्री होनी चाहिए। ये योग्यता आयुर्वेद आयुष डॉक्टर के 1411 पदों के लिए है।

अगर आप होम्योपैथिक आयुष चिकित्सक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो बता दें कि इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एच.एम.एस. की डिग्री होनी चाहिए। होम्योपैथिक आयुष डॉक्टर के कुल 706 पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा यूनानी आयुष डॉक्टर पद के 502 पदों पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार के पास बी.यू.एम.एस. की डिग्री होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-UKPSC PCS के लिए 129 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और महिलाओं के लिए कितनी हैं सीट्स

आयुष चिकित्सक पदों के लिए आवेदन की आयु सीमा

Ayush Doctor Recruitment qualification

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु 01.08.2024 को 21 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग/EWS के पुरुष की आयु 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष और महिला की आयु 40 वर्ष, अनारक्षित वर्ग /EWS की महिला उम्मीदवार की उम्र 40 वर्ष, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति पुरुष महिला की आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क और महिलाओं के लिए आरक्षित पद

जनरल, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क पुरुष के लिए 500 रुपये और महिला कैंडिडेट्स के लिए 250 रुपये देने होंगे। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। महिलाओं के लिए आयुष डॉक्टर के 35 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं।

State Health Society Bihar

Bihar Ayush Doctor Recruitment 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?

  • आयुष डॉक्टर पदों पर आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद, होम पर दिए गए Advertisement टैब पर क्लिक करें।
  • अब पेज पर दिख रहे आयुष डॉक्टर भर्ती 2025 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • आवेदन के लिए दिए निर्देश के अनुसार फॉर्म भरें।

इसे भी पढ़ें-UP में लेखपाल सहित कई पदों पर शुरू होने वाली है भर्ती, जानें महिला उम्मीदवारों के लिए क्या है सिलेक्शन प्रोसेस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP