Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:09 AM IST

प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन से इन लोगों को रहना चाहिए दूर, हो सकता है नुकसान

सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होती है और सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन कुछ हेल्थ कंडीशन्स में आपको इससे दूर रहना चाहिए, वरना फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-01-09, 12:29 IST
What are the disadvantages of soybeans

Soya Chunks Side Effects: गुणों से भरपूर कई चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें हम डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन उनके नुकसानों के बारे में नहीं जानते हैं। सोयाबीन, बादाम और मूंगफली समेत कई ऐसी चीजें हैं, जो यूं तो फायदेमंद होती हैं। लेकिन इनकी अधिक मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं, कुछ खास हेल्थ कंडीशन्स में इनसे दूर रहना चाहिए वरना फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होती है और अक्सर प्रोटीन रिच डाइट में इसे शामिल किया जाता है। एक्सपर्ट भी इसे खाने की सलाह देते हैं, लेकिन यह सभी के लिए फायदेमंद नहीं है।

कई लोगों को सोयाबीन से दूर रहना चाहिए या फिर इसे बहुत कम मात्रा में ही खाना चाहिए। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। नंदिनी सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

सोयाबीन खाने से पहले जान लीजिए इसके नुकसान (What are the disadvantages of Soybeans)

soyabean side effects

  • सोयाबीन सेहत के लिए बहुत फायेदमंद होती है। इसमें  कैल्शियम, प्रोटीन, एमिनो एसिड, आयरन और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • सोयाबीन टेस्टोस्टेरोन के लेवल को प्रभावित कर सकती है। जिसका असर मेल रिप्रोडक्टिव फंक्शन पर होता है।
  • जिन लोगों को थायरॉइड की समस्या है, उन्हें भी सोयाबीन का सेवन बहुत कम मात्रा में करना चाहिए।
  • कुछ लोगों को सोयाबीन खाने से एलर्जी भी हो सकती है, जिसके चलते पेट से जुड़ी दिक्कतें या फिर खुजली हो सकती है।
  • हालांकि, इससे होने वाली एलर्जी ज्यादा परेशान नहीं करती है और यह बहुत ही कम लोगों में नजर आती है।
  • सोयाबीन थायरॉइड की दवा को शरीर में अब्जॉर्ब होने में भी परेशानी पैदा कर सकती है।
  • सोया में ट्रांस फैट मौजूद होता है, जो कुछ लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • सोया बेस्ड फूड प्रोडक्ट्स में गोइट्रोजन पाया जाता है, जो कि थायरॉइड ग्लैंड के फंक्शन को प्रभावित कर सकता है।
  • जिन लोगों को थायरॉइड है, उन्हें इसे नहीं खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Soaked Almonds: एक दिन में न खाएं इससे ज्यादा बादाम, फायदे की जगह होगा नुकसान

एक दिन में कितनी मात्रा में खाएं सोयाबीन (Who should not eat Soya bean)

soya disadvantages

  • डाइटिशियन के मुताबिक, एक दिन में 100 ग्राम सोयाबीन का सेवन किया जा सकता है।
  • जब आप सोया सही मात्रा में ले रहे हैं, तो बाकी प्रोटीन की मात्रा का भी ध्यान रखें।
  • जरूरत से ज्यादा प्रोटीन भी नुकसान पहुंचा सकता है।
  • हालांकि, कुछ लोगों को दिन में 25 ग्राम से अधिक सोया प्रोडक्ट्स नहीं खाने चाहिए।
  • एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में ज्‍यादा मूंगफली खाएंगे तो हो जाएंगे बीमार

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।