Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

1 महीने में कम हो सकता है 4-5 किलो वजन, फॉलो करें यह डाइट प्लान

1 महीने में  अगर आप 4-5 किलो वजन कम करना चाहती हैं, तो आपको डाइटिशियन के बताए इस डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए। इससे वजन भी कम होगा और कमजोरी भी महसूस नहीं होगी।  
Updated:- 2024-08-05, 21:44 IST
what should i eat to lose weight in  month

क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोगों की वजन कम करने की कोशिश कामयाब हो जाती है। वहीं, कुछ लोग यही शिकायत करते हैं कि उनका वजन कम ही नहीं हो रहा है। दरअसल, वजन कम करने के लिए, जब भी आप किसी डाइट या वर्कआउट रूटीन को फॉलो करते हैं, तो उसे लंबे वक्त तक बिना रूके फॉलो करना चाहिए। लेकिन, कई लोग, कुछ दिनों में ही वजन कम कर लेना चाहते हैं और जब कुछ दिनों में कोई असर नहीं दिखता है, तो वे डाइट या वर्कआउट में तुरंत बदलाव कर देते हैं। यहां आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि डाइट का मतलब भूखा रहना बिल्कुल नहीं है। हेल्दी चीजों को सही मात्रा में और सही समय पर खाना, असल में डाइट को सही बनाता है और इससे वजन भी कम होता है। अगर आप 1 महीने में वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो एक्सपर्ट के बताए इस डाइट प्लान को फॉलो करें। इससे आप 1 महीने में आसानी से 4-5 किलो वजन कम कर सकती हैं। हालांकि, यह सभी के लिए अलग हो सकता है और यह आपकी हेल्थ कंडीशन व अन्य कई  कारकों पर भी निर्भर करेगा। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। 

डाइटिशियन के बताए इस डाइट प्लान से आसानी से कम होगा वजन (How to lose 5 kg in 1 month)

almonds for skin health

  • वजन कम करने के लिए खाली पेट धनिये का पानी पिएं। इसके साथ 5 भीगे हुए बादाम खाएं।
  • धनिये का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और इन्हें डाइट में शामिल करने से मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ता है।
  • धनिये में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल्स को कम करते हैं। इसे पीने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है।
  • बादाम खाने से दिनभर के लिए शरीर को ताकत मिलती है। बादाम से पेट भरा रहता है और अनहेल्दी क्रेविंग्स नहीं होती है।
  • भीगे हुए बादाम खाने से, शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद मिलती है।
  • इसके बाद एक थोटी प्लेट वेज पोहा खाएं। इसमें आप रेड राइस का इस्तेमाल करें। इसके साथ दही लें।
  • लाल चावल वजन घटाने के लिए अच्छा है क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। वहीं, सब्जियां भी न्यूट्रिशन और फाइबर का अच्छा सोर्स है।
  • मिड मील में आप एक सेब और भुने हुए चने खाएं।
  • सेब में फाइबर काफी मात्रा में होता है। इससे शरीर को ताकत भी मिलती है और वजन भी कम होता है।
  • भुने हुए चने भी वेट लॉस के लिए फायदेमंद है। इससे खून की कमी भी दूर होती है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्‍स

khichdi healthy diet

  • लंच में मिलेट की खिचड़ी खाएं। इसे खूब सारी सब्जियां डालकर बनाएं। इसके साथ पालक का रायता खाएं।
  • मिलेट्स भी वेट लॉस में मदद करते हैं। पालक, शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन देती है।
  • शाम को स्प्रॉउट्स सलाद खाएं।
  • डिनर में 1 जोवार रोटी के साथ सोयाबीन की सब्जी और चना दाल खाएं।
  • सोते समय बिना मलाई वाले दूध में हल्दी डालकर पिएं।
  • हल्दी वाला दूध, मौसमी बीमारियों से बचाता है और इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस भी कम होता है।

यह भी पढ़ें- रोज खाली पेट पिएं इन दो पत्तियों का पानी, तेजी से कम होगा वजन

 

 

 

1 महीने में वजन कम करने के लिए, आप एक्सपर्ट के बताए इस डाइट प्लान की मदद ले सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।