herzindagi
Quinoa big

क्विन्वा भारत में पॉपुलर हो रहा है लेकिन ये है क्या ?

कुछ साल पहले दक्षिण अमेरिका से क्विन्वा नाम का ये अनाज भारत आया और पॉपुलर हो गया। लेकिन क्यों? क्विन्वा में ऐसा क्या खास है कि ये भारतीय बाज़ार में पिछले 2-3 सालों में इतना ज्यादा पॉपुलर हो गया है। 
Editorial
Updated:- 2019-03-15, 19:34 IST

क्विन्वा खाने का क्रेज़ भारतीयों में दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ये आसानी से तो नहीं लेकिन भारत के कई बड़े शहरों में लोगों को मॉल में खरीदने के लिए मिल जाता है। कुछ ई कॉमर्स वेब साइट्स भी हैं जो क्विन्वा बेच रही हैं। लेकिन ये क्विन्वा आखिरकार भारत में अचानक से इतना पॉपुलर कैसे हो गया है। इसके फायदे क्या हैं। 

quinoa benefits

Image Courtesy: Pxhere.com

क्विन्वा क्या है ?

भारत के अन्य अनाज गेहूं, चावल, साबूतदाना की तरह ही ये भी एक अनाज ही है जो दक्षिण अमेरिका से भारत आया है। पिछले 2-3 सालों में क्विन्वा नाम के इस अमेरिकन अनाज ने इंडियन मार्केट में अपनी खास जगह बना ली है। दक्षिण अमेरिका में क्विन्वा का इस्तेमाल केक बनाने के लिए खासतौर पर किया जाता है। क्विन्वा ग्लूटेन फ्री है, इसमें 9 तरह के अमिनो एसिड होते हैं। इसे खाने से आपको प्रोटीन भी ज्यादा मिलता है। क्विन्वा में पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी ज्यादा मात्रा में होती है।

 

क्विन्वा के फायदे क्या हैं ?

  • क्विन्वा सुबह-सुबह खाना चाहिए इसे खाने से वजन भी कम होता है। 
  • जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है उनके लिए भी क्विन्वा फायदेमंद है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो कोलेस्ट्रॉल को कन्ट्रोल करती है। 
  • क्विन्वा में विटामिन E अन्य अनाज के मुकाबले ज्यादा होता है। 
  • जिन लोगों कि हड्डियां कमजोर हैं उन्हे क्विन्वा खाना चाहिए अन्य अनाज के मुकाबले ये ज्यादा फायदेमंद होता है।  
  • लोग क्विन्वा के पत्ते सलाद में खाते हैं ये खाने में स्वादिष्ट भी होते हैं और हेल्दी भी होते हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।