Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:01 AM IST

इन 3 छोटे बीजों में छुपा है हेयर केयर का सीक्रेट, जानें कैसे करें डाइट में शामिल?

हेयरफॉल, समय से पहले सफेद होना और डैंड्रफ...बालों से जुड़ी ये दिक्कतें काफी आम रहती हैं। क्या आपको पता है कि 3 छोटे बीजों में इन दिक्कतों का हल छुपा है?
Updated:- 2026-08-06, 19:41 IST
super seeds for healthy hair how to include in daily diet

बालों से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए अक्सर महिलाएं सिर्फ हेयर केयर पर ध्यान देती हैं। बालों में तेल, कंडीशनर और हेयर पैक्स लगाना बेशक बालों के लिए जरूरी है, लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। असल में हमारी डाइट में बालों से जुड़ी कई दिक्कतों का हल छुपा है। सही डाइट की मदद से बालों को पूरा पोषण मिलता है और स्कैल्प हेल्थ भी बेहतर होती है। आजकल हेयरफॉल, बालों का समय से पहले सफेद होना, बेजान नजर आना और डैंड्रफ जैसी दिक्कतें तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इन्हें दूर करने के लिए हेयर केयर के साथ डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना भी बेहद जरूरी है। यहां हम आपको 3 ऐसे सीड्स के बारे में बता रहे हैं, जो बालों को मजबूत और हेल्दी बना सकते हैं। चलिए इनके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह दिल्ली से हैं और पूरे भारत में डाइट और न्यूट्रिशन काउंसलिंग करती हैं।

1. कद्दू के बीज (हेयरफॉल कम करने के लिए)

कद्दू के बीज गुणों की खान होते हैं। इनमें जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ऐसे में ये बीज हेयर ग्रोथ को बेहतर बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कि ये बालों के लिए क्यों फायदेमंद है?

pumpkin seeds for blood sugar levels

  • बालों का झड़ना कम होता है।
  • बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
  • बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और स्कैल्प हेल्थ में सुधार होता है।

कैसे खाएं?- 1-2 टेबलस्पून कद्दू के बीजों को डाइट में शामिल करें। आप इन्हें कच्चा, हल्का भूनकर या भिगोकर खा सकती हैं। इन्हें सूप, सलाद या स्मूदीज में भी डाला जा सकता है।

कब खाएं?- इसे सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ लें।

2. कलौंजी सीड्स (डैंड्रफ कम करने के लिए)

कलौंजी के बीज रूसी को दूर करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। असल में इन बीजों में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इन्हें स्कैल्प हेल्थ के लिए फायदेमंद बनाते हैं।

  • डैंड्रफ को दूर करते हैं।
  • स्कैल्प की खुजली को कम करते हैं।
  • स्कैल्प और बालों को पोषण देते हैं।

कैसे खाएं?- 1-2 कलौंजी के बीजों को रातभर भिगो दें। आप अगली सुबह इन्हें कच्चा खा सकती हैं या इन्हें स्मूदीज और सलाद में डाला जा सकता है।

कब खाएं?- इसे सुबह खाली पेट या लंच से पहले लें।

3. काले तिल (ग्रे हेयर को कम करने में)

आजकल बालों का समय से पहले सफेद होना काफी आम हो गया है। शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन्स की कमी के कारण ऐसा हो सकता है। इससे बचने या इसे कम करने में काले तिल मदद कर सकते हैं।

black sesame seeds for white hair

  • प्री-मैच्योर ग्रे हेयर से बचाव होता है।
  • इसमें कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है।
  • इससे हेयर फॉलिकल्स को मजबूत मिलती है।

कैसे खाएं?- 1-2 काले तिल को रोजाना डाइट में शामिल करें। इन्हें कच्चा या भिगोकर खाया जा सकता है। आप इसे चटनी, सलाद या स्मूदीज में डाल सकती हैं।

कब खाएं?- इसे सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ लें।

 यह भी पढ़ें- जरा इधर लाइए कान! आपको बताएं बालों का लंबा करने का नानी मां का सीक्रेट नुस्खा, घुटने तक लंबी और मोटी बनेगी चोटी

 

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।