सेहतमंद रहने के लिए, हेल्दी खान-पान कितना जरूरी है, यह बात आज के समय में हम सभी समझ चुके हैं। हेल्दी खाना किस तरह हमारी सेहत को फायदा पहुंचाता है और अनहेल्दी खाना कैसे हमें बीमारियों का शिकार बना सकता है, इस बात को समझकर आजकल लोगों ने अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना शुरू कर दिया है। लेकिन, क्या आपको पता है कि हेल्दी खाने से भी आपको पूरा फायदा सिर्फ तभी मिल सकता है, जब आप इसे हेल्दी तरीके से खाएं। दाल, नट्स और भी कई ऐसी चीजें हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। लेकिन, इन्हें आपको एक्सपर्ट के बताए तरीके से खाना है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप एक्सपर्ट के बताए तरीके से खाएंगी, तो सेहत को पूरा फायदा मिलेगा। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
हेल्दी चीजों को खाने के आसान हैक्स के बारे में जानें
- बादाम, हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इसमें हेल्दी फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
- बादाम, शरीर को ताकत देने, कमजोरी दूर करने और हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे पूरा फायदा पाने के लिए, आपको इसे भिगोकर खाना है। इससे फाइटिक एसिड कम होता है और शरीर में न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन में सुधार होता है।
- दाल, जिंक का अच्छा सोर्स होती है। यह गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होती हैं और प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं। अगर आप इन्हें बनाने से पहले कुछ घंटों के लिए भिगो दें, तो इससे इन्हें पचाना आसान हो जाता है।
- फ्लैक्स सीड्स, फीमेल हार्मोन्स के लिए फायदेमंद होते हैं। इन्हें कच्चा खाने के बजाय, भूनकर इन्हें पीसकर खाएं। इससे इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स अच्छे से रिलीज होते हैं और डाइजेशन में भी सुधार होता है।
- ब्रोकली एक सुपरफूड है। यह लिवर हेल्थ को सुधारने और एस्ट्रोजन को डिटॉक्स करने में मदद करती है। इसे उबालकर खाने के बजाय इसे स्टीम करें ताकि इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स बने रहें।
यह भी पढ़ें-इन 6 चीजों में छिपा है सेहत का खजाना, महिलाएं रोज करें डाइट में शामिल
View this post on Instagram
- चावल, हम सभी की डेली डाइट का हिस्सा है। एक्सपर्ट का कहना है कि यह गट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि इनमें स्टार्च और फाइबर होता है। इन्हें दाल के साथ खाना बेहतर रहेगा।
- लहसुन को सीधा खाने के बजाय इसे कूटकर खाएं। इससे यह शरीर के लिए अधिक फायदेमंद हो जाता है।
यह भी पढ़ें- खाना खाते ही फूलने लगता है पेट और आती हैं खट्टी डकारे? इस देसी नुस्खे से दुरुस्त होगा डाइजेशन
एक्सपर्ट के बताए तरीके से अगर आप इन फू्ड्स को डाइट में शामिल करेंगी, तो आपको पूरा फायदा मिलेगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों