herzindagi
What are the benefits of pineapple ginger and cinnamon

शरीर के हर हिस्से का दर्द होगा दूर, रोज पिएं यह चाय

बॉडी पेन कई कारणों से होता है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसे कारण को समझना और सही इलाज करना जरूरी है। शरीर के दर्द को कम करने में एक्सपर्ट की बताई चाय मदद कर सकती है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-13, 22:11 IST

शरीर में दर्द कई कारणों से होता है। मौसम बदलने पर, पीरियड्स से पहले, शरीर में किसी जरूरी न्यूट्रिएंट की कमी होने पर या अन्य कई कारणों से चलते, बॉडी पेन होता है। अक्सर लोग शरीर के दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं या इसे ओवर-द-काउंटर दवाइयों से ठीक करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, यह सही नहीं है। शरीर में किसी भी तरह के दर्द होने के पीछे कई वजहे हो सकती हैं। कई बार ये दर्द किसी बीमारी का संकेत भी होते हैं। इसलिए, अगर आपके  शरीर के किसी हिस्से में दर्द हो रहा है, तो सबसे पहले उसके कारण को समझे। कई बार इंफ्लेमेशन की वजह से भी बॉडी पेन होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि टॉक्सिन्स या अन्य बैक्टीरिया से लड़ने के लिए, इंफ्लेमेशन बॉडी का नेचुरल तरीका है। लेकिन, अगर लंबे समय तक यह बना रहे, तो इसकी वजह से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। इंफ्लेमेशन के कारण, शरीर में दर्द, दांत में दर्द, डिप्रेशन और सिरदर्द भी हो सकता है। इसे दूर करने के लिए, एक्सपर्ट की बताई एंटी-इंफ्लेमेटरी चाय को डाइट का हिस्सा बनाएं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

बॉडी पेन को कम करने के लिए घर पर बनाएं यह चाय

tea for body pain

  • दालचीनी, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इससे दिमाग शांत होता है और तनाव भी दूर होता है।
  • दालचीनी की चाय ब्लड शुगर लेवल को भी मैनेज करने में भी मदद करती है।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और इससे फैट आसानी से बर्न होता है।
  • अदरक में एंटी-ऑक्सीडेटिव और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में राहत पहुंचाती है।
  • अदरक में एनाल्जेसिक गुण भी होते हैं। यह दर्द से राहत देने का काम करती है।
  • अदरक में जिंजरोल होता है। यह मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को दूर करता है।
  • हल्दी में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों की वजह इससे बॉडी पेन दूर होता है।
  • अनानास में एंटी इंफ्लेमेटरी और दर्द कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसमें कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं।

यह भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट पिएं यह आयुर्वेदिक चाय, पेट दर्द और गैस समेत 10 बीमारियां होंगी दूर

इस देसी चाय से दूर होगा शरीर का दर्द

homemade tea for body ache

सामग्री

  • अनानास- आधा
  • ग्रीन टी- 1 टीस्पून
  • हल्दी- 1/2 टेबलस्पून
  • अदरक- आधा इंच
  • दालचीनी- आधा इंच की स्टिक

विधि

  • इन सभी चीजों को 2 कप पानी में मिलाएं।
  • उबाल आने के बाद गैस हल्की कर दे।
  • अब इन सब चीजों को धीमी आंच पर आधा रह जाने तक पकाएं।
  • इसे छान लें और सुबह खाली पेट पिएं।

यह विडियो भी देखें

नोट- हालांकि इस चाय में इस्तेमाल किए गए सभी इंग्रीडिएंट्स नेचुरल हैं और सही मात्रा में लेने पर कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या कोई हेल्थ से जुड़ी परेशानी हैं, तो एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- सिरदर्द से हैं परेशान तो बनाकर पिएं ये आयुर्वेदिक चाय

 

शरीर के हर हिस्से का दर्द दूर करने के लिए एक्सपर्ट की बताई इस चाय को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।