पिज्जा का स्वाद बढ़ाने वाला ऑर्गेनो सेहत के लिए होता है फायदेमंद

पिज्जा का खाते वक्त कोई भी उस पर चिली फ्लेक्स और ऑर्गेनो स्प्रेड करना नहीं भूलता। दरअसल इससे पिज्जा और भी लजीज हो जाता है। मगर पिज्जा का स्वाद बढ़ाने वाला ऑर्गेनो सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। जी हां, ऑर्गेनो में कई मेडिकल प्रॉपर्टीज होती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं ऑर्गेनो आपकी सेहत को किस तरह फायदा पहुंचाता है।

इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत
अगर आप अपनी डाइट में ऑर्गेनों को रोज शामिल करती हैं तो यह आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करता है। एक स्टडी के मुताबिक ऑर्गेनों में सेब से 42 टाइम ज्यादा एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। क्योंकि इस में विटामिन ए और सी की भरपूर मात्रा होती हैं।
पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद
ऑर्गेनो में फाइबर का खजाना होता है। अगर रोज डाइट में थोड़ा सा ऑर्गेनो लिया जाए तो यह डायजिस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखता है। इसके साथ ही यह सुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। अगर डाइट में हर रोज 15 ग्राम ऑर्गेनो खाया जाए तो यह गैस्ट्रिक सिस्टम को भी ठीक रखता है।
हड्डियों को बनाता है मजबूत
ऑर्गेनो में कैल्शियम, आयरन और मैगनीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन डी भी होता है। यह सारे ही तत्व हड्डियों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जिन महिलाओं को हड्डियों की दिक्कत होती हे उन्हें रोज ही थोड़ा ऑर्गेनो खाना चाहिए।

डायबिटीज कंट्रोल करता है
अगर किसी को टाइप 1 डायबिटीज है तो ऑर्गेनो के इनटेक से वह कंट्रोल रहती है। दरअसल ऑर्गेनों हाइपरग्लाइकेमिया के डेवलपमेंट को रोकता है जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। अगर आप रोज अपने खाने में थोड़ा सा ऑर्गेनो डाल लेती हैं तो आपको डायबिटीज में काफी राहत मिल सकती है।
ऑर्गेनो के न्यूट्रिशनल फैक्ट्स
100 ग्राम ऑर्गेनो में 4.28 ग्राम फैट, 25 एमजी सोडियम, 1260 एमजी पोटैशियम, 68.92 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9 ग्राम प्रोटीन, 34 प्रतिशत विटामिन ए, 159 प्रतिशत कैल्शियम , 3 प्रतिशत विटामिन सी, 204 प्रतिशत आयरन, 50 प्रतिशत विटामिन बी6 और 67 प्रतिशत मैगनीशियम होता है। ऑर्गेनों की खासियत यह होती है कि इसमें कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।