पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये 3 चीजें, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया तरीका

कई बार ज्यादा भूख लगने से हमें लगने लगता है कि पेट में कीड़े हो गए हैं, ऐसे में लोग दवा खा लेते हैं। यहां बताए गए 3 नेचुरल तरीकों से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
Updated:- 2026-10-20, 11:10 IST
How To Get Rid Of Intestinal Parasites At Home

How To Get Rid Of Intestinal Parasites: कई बार पेट में दर्द, भूख में बदलाव या पाचन से जुड़ी परेशानियां होने पर लोग पेट के कीड़ों के बारे में सोचने लगते हैं। बच्चों में यह समस्या खास तौर पर देखने को मिल सकती है। ऐसे में कुछ लोग दवा लेने के बजाय घरेलू नुस्खों का सहारा लेना चाहते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए तीन नेचुरल चीजों का जिक्र किया है। हालांकि इन नुस्खों को डॉक्टर की सलाह और जरूरी दवा का विकल्प नहीं मानना चाहिए।

पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के 3 घरेलू नुस्खे

अगर आपके पेट में कीड़े हो गए हैं, तो इन 3 तरीकों को अपनाकर इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं यहां।

1. कद्दू के बीज खाने की दी गई सलाह

कद्दू के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। श्वेता शाह के बताए नुस्खे के मुताबिक, रोजाना एक चम्मच भुने हुए कद्दू के बीज कम से कम 10 दिनों तक खाने से कीड़े कम हो जाते हैं।

2. पपीते के साथ खाएं उसके बीज

पपीता खाने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं और इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है। न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह के अनुसार, पपीते के ऊपर मौजूद बीजों में से करीब एक चम्मच बीज लेकर उन्हें पपीते के साथ खाने से काफी आराम मिलता है।

3. कलौंजी के तेल को लेकर क्या है सलाह?

तीसरी चीज है कलौंजी का तेल, जिसे अंग्रेजी में ब्लैक सीड ऑयल कहा जाता है। इसे रात के समय में एक चम्मच पीने से काफी आराम मिलता है। ध्यान रहे कि कलौंजी का तेल ही हो जीरे का नहीं।

यह भी पढ़ें- सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है कलौंजी का तेल, आप भी जानें

पेट में कीड़े होने से बचने के लिए क्या करें?

पेट में कीड़े न हों इसके लिए नीचे दी गई इन बातों का ख्याल रखें।

  • खाना खाने और शौचालय जाने के बाद साबुन से हाथ धोएं।
  • फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर खाएं।
  • बच्चों के नाखून साफ और छोटे रखें।
  • साफ पानी पिएं और भोजन की स्वच्छता का ध्यान रखें।
  • संक्रमण होने पर डॉक्टर की सलाह से सही इलाज कराएं।

यह भी पढ़ें- क्या खाली पेट जीरे का पानी पीने से ठीक हो सकता है फैटी लिवर? डाइटिशियन से जानें

 

 कद्दू, पपीते के बीज और कलौंजी के तेल के अन्य फायदे

ये 3 चीजें पेट के कीड़ों को तो खत्म करने में मदद करती हैं। साथ ही इनके अन्य फायदे भी होते हैं। आइए जानते हैं।

तेल / बीज अन्य फायदे किसके लिए ज्यादा अच्छा है?
कलौंजी का तेल (Black Seed Oil)
  • इम्यूनिटी मजबूत करता है 
  • सर्दी-खांसी
  • अस्थमा में आराम 
  • जोड़ों के दर्द और सूजन कम करता है 
  • बालों का झड़ना रोकता है
  • डैंड्रफ कम करता है 
  • स्किन पर मुंहासे और दाग में
  • ओमेगा-3
  • आयरन,
  • कैल्शियम
  • एंटीऑक्सीडेंट्स
पपीता के बीज (Papaya Seeds)
  • पेट के कीड़े निकालने में मदद
  • लिवर को डिटॉक्स करता है
  • पाचन बेहतर करता है
  • पीरियड्स में दर्द कम करने में मदद
  • एंटी-बैक्टीरियल गुण
  • कार्पेन (Carpaine)
  • पपैन एंजाइम
  • फाइबर
  • विटामिन-C
कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)
  • प्रोस्टेट हेल्थ और यूरिन की समस्या में सबसे अच्छा
  •  अच्छी नींद (मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफैन से भरपूर) 
  • हार्ट और कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद 
  • बालों को घना करता है

 

  • जिंक
  • मैग्नीशियम
  • प्रोटीन
  • हेल्दी फैट
  • आयरन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
पेट में कीड़े होने के मेन कारण क्या हैं?
साफ-सफाई की कमी, बिना हाथ धोए खाना खाना, बिना धुले फल-सब्जियां खाना और दूषित पानी पीना पेट में कीड़े होने के सबसे बड़े कारण हैं।
क्या कद्दू, पपीता और कलौंजी के नुस्खे बच्चों के लिए सुरक्षित हैं?
ये नेचुरल चीजें हैं, लेकिन बच्चों की उम्र और सेहत के हिसाब से मात्रा अलग हो सकती है, इसलिए इन्हें देने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।
पेट के कीड़ों से बचने के लिए कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?
अगर पेट में लगातार दर्द, रात में गुदा के पास तेज खुजली, वजन कम होना या मल में कीड़े दिखें तो बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं और खुद से इलाज न करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।