Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:33 AM IST

Weight Loss: वजन कम करने के लिए रोज खाएं यह स्वादिष्ट रोटी

वजन कम करने के लिए एक्सपर्ट के बताए कुछ खास आटे और इस हरी पत्तेदार सब्जी को मिलाकर अगर आप रोटी बनाएंगी, तो कुछ ही दिनों में आसानी से वजन कम कर सकती हैं।
Updated:- 2023-12-25, 13:00 IST
how can i lose weight within a week

How can I loss my weight fast: सेहत के साथ खिलवाड़ करना बिल्कुल सही नहीं होता है। लेकिन आज के समय में कई बार हम जाने-अनजाने ऐसा कर बैठते हैं। खासकर, जो लोग बिना पूरी जानकारी के जल्द से जल्द अपना वजन कम करना चाहते हैं, वे वेट लॉस जर्नी में कई गलतियां कर बैठते हैं। ये गलतियां सेहत पर बुरा असर डालती है। वजन कम करने की कोशिश करने से पहले आपके लिए ये समझना जरूरी है कि यह कोई एक दिन का प्रोसेस नहीं है। आपके शरीर पर जमी हुई जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए आपको सही दिशा में मेहनत करनी होगी लेकिन इसके साथ ही धैर्य रखना होगा।

वजन जल्दी कम करने की गारंटी देने वाले सप्लीमेंट्स या डाइट पर भरोसा न कर, अगर आप एक्सपर्ट की बताई हेल्दी चीजों को खाएंगी, तो वजन अपने आप जल्दी कम होने लगेगा। यहां हम आपको ऐसी ही 1 रोटी के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

वेट लॉस में मदद करेगी मेथी और बाजरे की रोटी

gram flour for weieght loss

  • बाजरे में आयरन होता है। यह मेंस्ट्रुअल हेल्थ और ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए अच्छा होता है।
  • इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • बाजरे का ग्लूटन जीरो होता है और इसमें फाइबर बहुत अधिक होता है। 
  • बेसन में प्रोटीन होता है। जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे बीच में भूख नहीं लगती है।
  • मेथी में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवर को रेगुलेट करते हैं। इसमें मौजूद आयरन पीरियड हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
  • हरी मिर्च मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। इसमें विटामिन सी होता है, जो आयरन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाता है।
  • काला नमक और अजवाइन भी डाइजेस्टिव हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्‍स

वजन कम करने के लिए बनाएं यह रोटी

healthy roti for weight loss

सामग्री

  • मेथी के पत्ते- लगभग 40 ग्राम
  • बेसन- 50 ग्राम
  • बाजरा- 50 ग्राम
  • पानी- 150 मि.ली.
  • हरी मिर्च- 1
  • सेंधा नमक और अजवाइन- 1/4 चम्मच

विधि 

  • एक बर्तन में पानी गर्म करें। 
  • इसमें सभी चीजें मिला दें।
  • अब इसे चलाएं और फिर ढ़ककर 5-7 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • अब आटा गूंथ लें और इसकी चपाती बनाएं।
  • आपकी हेल्दी रोटी तैयार है।

यह भी पढ़ें- Weight Loss: पानी में मिलाकर खाएं ये 4 चीजें, पेट की जिद्दी चर्बी से मिलेगा छुटकारा

 

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।