Joint Pain relief Tea:जोड़ों का दर्द आजकल काफी आम हो गया है। खासकर, सर्दियों में यह परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। जोड़ों के दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें से एक इंफ्लेमेशन भी है। सर्दियों में तापमान में गिरावट से ब्लड सर्कुलेशन पर असर होता है और विटामिन-डी की कमी भी हो सकती है। ऐसे में सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ना काफी आम हो जाता है। शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न हो सकती है। ऐसे में डाइट में इंफ्लेमेसशन कम करने वाली चीजों क शामिल करना चाहिए। अक्सर लोग ज्वॉइंट पेन से तुरंत राहत पाने के लिए, पेन किलर्स लेते हैं। लेकिन, इससे आने वाले समय में मुश्किल हो सकती है। जोड़ों के दर्द को कम करने के में, एक्सपर्ट की बताई यह चाय मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
जोड़ों के दर्द को कम कर सकती है घर के मसालों और हर्ब्स से बनी यह देसी चाय
- एक्सपर्ट का कहना है घुटनों में दर्द या जोड़ों में सूजन, इंफ्लेमेशन के कारण हो सकती है। यह समस्या ठंड में बढ़ जाती है। इसे कम करने में एक्सपर्ट की बताई यह चाय मदद कर सकती है।
- हल्दी, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यह जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। हल्दी, इंफ्लेमेशन से लड़ती है और इसमें मौजूद कर्क्युमिन के कारण, यह ऑक्सीडेशन में मदद करती है।
- कैयेन पेपर, जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचा सकती है। यह पेन सिग्नल को ब्लॉक कर सकती है।
- काली मिर्च, शरीर में कर्क्युमिन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाती है। इसमें मौजूद पिपेरिन की वजह से यह जोड़ों के इंफ्लेमेशन को कम करती है।
- अदरक में जिंजरॉल होता है। यह जोड़ों की अकड़न को कम करता है।
यह भी पढ़ें- शरीर के हर हिस्से का दर्द होगा दूर, रोज पिएं यह चाय
ज्वॉइंट पेन में आराम दे सकती है यह चाय
सामग्री
- कच्ची हल्दी- आधा इंच
- काली मिर्च- 1 चुटकी
- अदरक- आधा इंच
- कैयेन पेपर- 1 चुटकी
- अश्वगंधा- चौथाई टीस्पून
विधि
- सभी चीजों को पानी में डालकर अच्छे से उबालें।
- इसे छान लें।
- इसे शाम के वक्त पिएं।
यह भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? इस नुस्खे से मिलेगी मदद
जोड़ों के दर्द को दूर करने में यह देसी चाय आपकी मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों